सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के भविष्य के लिए सरकारी बचत योजना | Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 मे पानीपत, हरियाणा से की थी। इस योजना की शुरुआत मुख्यतः बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के मकसद से की गई थी। और उसमे भी खास तोर पर उनकी शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए।

यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है और इसे डाकघरों तथा कुछ चुनिंदा बैंकों के माध्यम से संचालित किया जाता है। आज के इस लेख मे हम सुकन्या समृद्धि योजना को विस्तार से समझने का प्रयास करेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? | Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है, जिसमें 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है। यह योजना कम जमा राशि से शुरू की जा सकती है और इसमें अच्छा ब्याज मिलता है।

मुख्य विशेषताएं:
  • 1 वर्ष मे न्यूनतम जमा धनराशि: ₹250
  • 1 वर्ष मे अधिकतम जमा धनराशि: ₹1.5 लाख
  • अकाउंट की अवधि: 21 साल
  • ब्याज दर: 8.2%
  • टैक्स बेनिफिट: इंकम टैक्स की धारा 80C के तहत जमा राशि पर टैक्स मे विशेष छूट मिलती है!

सुकन्या समृद्धि योजना की एक झलक | Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi

पैरामीटरविवरण
योजना का प्रकारलॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम
कब शुरुआत की गयी 22 जनवरी, 2015 को
1 वर्ष मे न्यूनतम जमा धनराशि₹250
1 वर्ष मे अधिकतम जमा धनराशि:₹1.5 लाख
ब्याज दर8.2%
अकाउंट अवधि21 साल
आंशिक निकासी18 साल के बाद शिक्षा के लिए 50% तक
प्रीमैच्योर क्लोजरशादी के बाद (18 साल पूरे होने पर)

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलने का मक़सद

1. बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

2. शादी के लिए फंड जुटाना

21 साल बाद मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि से बेटी की शादी में आर्थिक मदद मिलती है।

3. वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना

इस योजना में निवेश करने से बेटी का भविष्य सुरक्षित होता है।

4. टैक्स बचत के साथ बचत

इस योजना में जमा राशि और ब्याज दोनों पर टैक्स छूट मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के बेनेफिट्स

1. उच्च ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना (Post Office Sukanya Samriddhi Yojana) पर फिक्स्ड डिपॉजिट से भी अधिक ब्याज दर मिलती है जो लगभग 8% से 9% के बीच में रहती है।

2. टैक्स बेनिफिट
  • खाताधारक को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत डेढ़ लाख तक की जमा राशि पर टैक्स में छूट मिलती है।
  • धारा 10: इसके तहत खाताधारक को ब्याज पर लगने वाले टैक्स में भी छूट दी जाती है।
3. लॉन्ग-टर्म सेविंग

21 साल तक चलने वाली यह योजना लंबे समय तक बचत करने का अच्छा विकल्प है।

4. आंशिक निकासी की सुविधा

18 साल के बाद उच्च शिक्षा के लिए 50% तक की राशि निकाली जा सकती है।

5. शादी पर प्रीमैच्योर क्लोजर

बेटी की शादी के लिए 18 साल की उम्र के बाद अकाउंट बंद किया जा सकता है।

SSY योजना के लिए योग्यता

  • बेटी की आयु: 10 साल से कम
  • अधिकतम अकाउंट: एक बेटी के नाम पर सिर्फ एक अकाउंट
  • परिवार में अकाउंट: एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोला जा सकता है। लेकिन यदि जन्म पर माता को ट्विंस के रूप में दो लड़कियां होती है तो इस स्थिति में छूट मिलती है।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैसे खोले

  1. डाकघर या अधिकृत बैंक में जाएँ।
  2. फॉर्म-1 भरें।
  3. बेटी का जन्म प्रमाणपत्र और अभिभावक के दस्तावेज़ जमा करें।
  4. न्यूनतम ₹250 जमा करके अकाउंट खोलें।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने की लिए जरूरी दस्तावेज़

  • बेटी का जन्म प्रमाणपत्र
  • अभिभावक का आधार कार्डपैन कार्ड
  • पता प्रमाण (बिजली बिल, राशन कार्ड आदि)

ब्याज दर (ऐतिहासिक)

वर्षब्याज दर (%)
2014-15 (दिसंबर-मार्च)9.1
2015-169.2
2016-17 (अप्रैल-सितंबर)8.6
2016-17 (अक्टूबर-मार्च)8.5
2017-18 (अप्रैल-जून)8.4
2017-18 (जुलाई-दिसंबर)8.3
2018-19 (जनवरी-सितंबर)8.1
2018-19 (अक्टूबर-जून)8.5
2019-20 (जुलाई-मार्च)8.4
2020-237.6
2023 (अप्रैल-दिसंबर)8.0
2024-25 (जनवरी-जून)8.2

मैच्योरिटी (Maturity)

  • अकाउंट 21 साल बाद मैच्योर होता है।
  • मैच्योरिटी पर पूरी राशि + ब्याज मिलता है।

आंशिक निकासी

  • योजना के तहत, बेटी के विशेष शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए 18 वर्ष की आयु के बाद कुल जमा का 50% तक निकासी की अनुमति दी जाती है
  • प्रूफ: एडमिशन स्लिप/फीस रसीद जमा करनी होगी।

निकासी

  • बेटी की मृत्यु होने पर अकाउंट बंद किया जा सकता है।
  • गार्जियन द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र को जमा करवाने पर अकाउंट मे मोजूद बैलेंस और ब्याज मिलता है।

निष्कर्ष

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन निवेश है। इसमें अच्छा ब्याज, टैक्स बचत और लॉन्ग-टर्म सुरक्षा मिलती है। अगर आपकी बेटी 10 साल से छोटी है, तो आज ही इस योजना में निवेश करें!

FAQs For Sukanya Samriddhi Yojana Hindi

  1. क्या एक से अधिक बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोल सकते हैं?

    हाँ, दो बेटियों तक के लिए अकाउंट खोला जा सकता है। ट्विन्स/ट्रिपल्स के मामले में अधिक अकाउंट की अनुमति है।

  2. क्या अकाउंट ट्रांसफर किया जा सकता है?

    हाँ, डाकघर से बैंक या बैंक से डाकघर में ट्रांसफर किया जा सकता है।

  3. क्या शादी के बाद अकाउंट बंद कर सकते हैं?

    हाँ, 18 साल की उम्र के बाद शादी होने पर अकाउंट बंद किया जा सकता है।

  4. क्या 10 साल से अधिक उम्र की बेटी के लिए अकाउंट खोल सकते हैं?

    नहीं, 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए ही अकाउंट खोला जा सकता है।

  5. क्या जमा राशि पर कोई लॉक-इन पीरियड है?

    नहीं, लेकिन 21 साल तक अकाउंट चलता है। 18 साल के बाद आंशिक निकासी की सुविधा है।

नीचे दिये गए आर्टिक्ल भी जरूर पढे
गाँव की बेटी योजना
Air India SBI Platinum क्रेडिट कार्ड

Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!

3 thoughts on “सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के भविष्य के लिए सरकारी बचत योजना | Sukanya Samriddhi Yojana”

Leave a Comment