इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 SBI Unnati क्रेडिट कार्ड की एक झलकी | SBI Unnati Credit Card in Hindi
- 2 SBI Unnati क्रेडिट कार्ड के 10 प्रमुख लाभ | Benefits of SBI Unnati Card in Hindi
- 3 SBI Unnati क्रेडिट कार्ड की सीमाएँ
- 4 SBI Unnati क्रेडिट कार्ड की Eligibility
- 5 SBI Unnati क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे?
- 6 शुल्क और अन्य लागत
- 7 अंतिम शब्द
- 8 TOP क्रेडिट कार्ड एसबीआई
- 9 SBI Unnati क्रेडिट कार्ड के प्रश्न
इंडिया को कैशलेस इकोनॉमी बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें e-रुपया व UPI जैसे कदम शामिल है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ने भी अपनी छाप छोड़ने का प्रयास किया है।
इसलिए एसबीआई ने भारतीय ग्राहकों के लिए SBI Unnati क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है जो पूरी तरह से कैशलेस सुविधा प्रदान करता है। इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग आप किसी भी प्रकार के डिजिटल पेमेंट करने के लिए कर सकते हैं।
आज इस लेख में हम आपको एसबीआई उन्नति क्रेडिट कार्ड (SBI Unnati Credit Card in Hindi) की संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसलिए इस लेख पर बने रहे।
SBI Unnati क्रेडिट कार्ड की एक झलकी | SBI Unnati Credit Card in Hindi
SBI Unnati क्रेडिट कार्ड एक FD-बेस्ड क्रेडिट कार्ड है। जब ग्राहक अपने एसबीआई बैंक के खाते में कोई FD करवाता है तो उसी के आधार पर एसबीआई बैंक द्वारा यह क्रेडिट कार्ड जारी किया जाता है। फिक्स डिपाजिट की न्यूनतम सीमा ₹25,000 है।
SBI Unnati Credit Card Details in Hindi | |
---|---|
पैरामीटर | विवरण |
कार्ड प्रकार | सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड (FD-बेस्ड) |
वार्षिक शुल्क | यह क्रेडिट कार्ड पहले 4 वर्ष के लिए मुक्त है। पांचवें वर्ष से ₹500 प्रति वर्ष लगते हैं। |
रिवॉर्ड दर | प्रत्येक ₹100 की खर्चे पर एक रिवॉर्ड पॉइंट |
क्रेडिट सीमा | FD राशि के 80-90% तक। |
विशेष ऑफर | 1 वर्ष में ₹50000 खर्च करने पर ₹500 कैशबैक के रूप में |
अन्य लाभ | बैलेंस ट्रांसफर, फ्लेक्सीपे EMI जैसे लाभ |
SBI Unnati क्रेडिट कार्ड के 10 प्रमुख लाभ | Benefits of SBI Unnati Card in Hindi
1. लंबी अवधि तक मुफ़्त सदस्यता
इस क्रेडिट कार्ड पर प्रथम 4 वर्षों के लिए कोई जॉइनिंग शुल्क नहीं लगता है। इसके बाद आपको प्रतिवर्ष ₹500 वार्षिक फीस के रूप में चुकाने पड़ते हैं।
2. रिवॉर्ड पॉइंट्स की सुविधा
इस क्रेडिट कार्ड की एक विशेष बात यह है कि जब कभी भी आप इस क्रेडिट कार्ड की सहायता से डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपको प्रत्येक ₹100 की खरीद पर एक रिकॉर्ड पॉइंट दिया जाता है।
3. अतिरिक्त कैशबैक
इस क्रेडिट कार्ड पर आपको अतिरिक्त लाभ के रूप में ₹500 का कैशबैक दिया जाता है यह कैशबैक आपको तभी दिया जाएगा जब आप 1 वर्ष में ₹5000 या इससे अधिक खर्च करते हैं तो।
4. पेट्रोल पंप
पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते हैं तो आपको एक प्रतिशत की फुल चार्ज में छूट मिलती है। यह छूट अधिकतम एक माह में ₹100 होती है और जो ₹500 से लेकर ₹3000 तक की ट्रांजैक्शन पर वैलिड होती है।
5. FD पर ब्याज की प्राप्ति
आपके द्वारा जमा की गई फिक्स्ड डिपॉजिट धनराशि पर आपको ब्याज भी मिलता रहता है। यह सुविधा इस क्रेडिट कार्ड को अन्य क्रेडिट कार्ड से अलग बनाती है।
6. विदेशों में उपयोग
इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग विश्व भर के लगभग 24 मिलियन से अधिक दुकानों पर उपयोग कर सकते हैं।
7. नकद निकासी
भारत के किसी भी एटीएम का उपयोग करके आप अपने खाते से पैसे की निकासी कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस कार्य के लिए आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
8. बैलेंस ट्रांसफर
इस क्रेडिट कार्ड के अलावा अन्य किसी क्रेडिट कार्ड पर मौजूद बकाया धनराशि को चुकता करने के लिए आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
9. फ्लेक्सीपे के माध्यम से EMI
यह सुविधा आपके द्वारा खरीदी गई किसी भी ₹2500 से अधिक की धनराशि को आसान EMI में तब्दील कर सकती है।
SBI Unnati क्रेडिट कार्ड की सीमाएँ
- FD पर रोक: कार्ड सक्रिय रहने तक FD राशि निकाली नहीं जा सकती।
- सीमित क्रेडिट सीमा: FD के केवल 80-90% तक ही क्रेडिट मिलती है।
- रिवॉर्ड्स की शर्तें: फ्यूल, कैश एडवांस और कुछ लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलते।
- 5वें वर्ष से शुल्क: 5वें वर्ष से 499 रुपये वार्षिक शुल्क लागू होता है।
- केवल नए उपयोगकर्ताओं के लिए: पहले से क्रेडिट कार्ड धारक इसके लिए पात्र नहीं हैं।
SBI Unnati क्रेडिट कार्ड की Eligibility
- आयु: 21 से 70 वर्ष (रिटायर्ड व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान)
- क्रेडिट स्कोर: इस क्रेडिट कार्ड के लिए काम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं।
- FD आवश्यकता: आपके एसबीआई खाते में काम से कम ₹25000 की फिक्स्ड डिपॉजिट होना अनिवार्य है।
- आय स्रोत: बिजनेसमैन, सैलरीड़ व्यक्ति, किसान, SBI मे एफ़डी होल्डर।
SBI Unnati क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे?
स्टेप 1: अपने SBI बैंक की नजदीकी ब्रांच शाखा में जाएं।
स्टेप 2: वहां बैंक कर्मचारी से SBI Unnati क्रेडिट कार्ड लेने की इच्छा को जाहिर करें।
स्टेप 3: इसके बाद बैंक कर्मचारी इस क्रेडिट कार्ड को लेने की पूरी प्रक्रिया आपको समझा देगा और उसके बाद इस क्रेडिट कार्ड के आवेदन फार्म को भी आपको देगा।
स्टेप 4: आवेदन फार्म को ध्यान पूर्वक भरे ताकि इसमें कोई गलती ना हो और उसके साथ आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न कर दें।
स्टेप 5: अब इस क्रेडिट कार्ड दस्तावेज को अपने बैंक की शाखा में जमा कर दें।
स्टेप 6: इसके बाद आपकी केवाईसी प्रक्रिया होगी जो सही रूप से पूर्ण होने के पश्चात ही आपको क्रेडिट कार्ड होम डिलीवर किया जाएगा।
शुल्क और अन्य लागत
शुल्क प्रकार | राशि (₹ में) |
---|---|
वार्षिक शुल्क (प्रथम 4 वर्ष) | 0 |
वार्षिक शुल्क (5वें वर्ष से) | 499 |
नकद निकासी शुल्क | 2.5% (न्यूनतम ₹500) |
विलंब शुल्क | 500 + GST |
विदेशी लेनदेन शुल्क | 3.5% |
अंतिम शब्द
SBI Ka Unnati Credit Card उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनका सिविल स्कोर कम है। क्योंकि इसमें आपको आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर क्रेडिट लिमिट दी जाती है इसलिए यदि आपका CIBIL स्कोर कम भी है तो आपको क्रेडिट कार्ड मिल सकता है।
TOP क्रेडिट कार्ड एसबीआई
SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड |
SBI KrisFlyer Apex कार्ड |
SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड |
SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड |
SBI Unnati क्रेडिट कार्ड के प्रश्न
-
एसबीआई उन्नति क्रेडिट कार्ड क्या है?
SBI उन्नति क्रेडिट कार्ड एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जो आपके द्वारा जमा फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर दिया जाता है। आपके एसबीआई बैंक खाते में काम से कम ₹25000 की फिक्स्ड बजट होनी चाहिए और इस आधार पर आपको लगभग 80% से लेकर 90% तक की लिमिट का SBI Unnati क्रेडिट कार्ड मिल जाता है।
-
क्या FD राशि से अधिक खर्च किया जा सकता है?
नहीं आपको जितनी लिमिट दी गई है उससे ज्यादा आप इस क्रेडिट कार्ड में उसे नहीं कर पाएंगे।
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
1 thought on “फ़िक्स्ड डिपॉज़िट पर मिलेगा SBI Unnati क्रेडिट कार्ड”