SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड | SBI Spar Prime Credit Card in Hindi

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और लैंडमार्क ग्रुप (Lifestyle, Max, Home Centre, Spar) की एक प्रीमियम को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। यह कार्ड खासतौर पर शॉपिंग, डाइनिंग और मूवीज के शौकीनों के लिए बनाया गया है, जो लैंडमार्क स्टोर्स पर खरीदारी करते समय ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में SBI Spar Prime Credit Card in Hindi की पूरी डिटेल जैसे इसके फीचर्स, लाभ, नुकसान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी शेयर करेंगे।

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड क्या है? | SBI Spar Prime Credit Card in Hindi

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड एक प्रीमियम शॉपिंग कार्ड है, जिसे SBI कार्ड और लैंडमार्क ग्रुप ने मिलकर लॉन्च किया है। यह कार्ड विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लैंडमार्क स्टोर्स (जैसे Lifestyle, Max, Home Centre, Spar) पर अक्सर खरीदारी करते हैं।

इस कार्ड से आपको हर खर्च पर अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, साथ ही मूवी टिकट, डाइनिंग और फ्यूल सरचार्ज वेवर जैसे फायदे भी मिलते हैं।

इस कार्ड की सालाना फीस ₹2,999 + GST है, लेकिन इसके बदले आपको वेलकम बेनिफिट और रिन्यूअल बेनिफिट के रूप में अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं।

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड की विस्तृत टेबल

SBI Spar Prime Credit Card Details in Hindi
फीचरविवरण
कार्ड प्रकारप्रीमियम को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (SBI + Landmark Group)
सालाना फीस₹2,999 + GST
रिन्यूअल फीस₹2,999 + GST
एड-ऑन कार्ड फीसनि:शुल्क
रिवॉर्ड रेटलैंडमार्क स्टोर्स पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर आपको 15 रिवार्ड पॉइंट मिलते है।
रिवॉर्ड रिडेम्पशन4 रिवार्ड पॉइंट = ₹1
फ्यूल सरचार्ज वेवर1% वेवर (₹500-₹4,000 के ट्रांजैक्शन पर)
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस1 साल मे 8 कंप्लीमेंटरी डोमेस्टिक विजिट्स
प्रायोरिटी पास मेम्बरशिप1 साल मे 4 कंप्लीमेंटरी विजिट्स

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड के लाभ | Benefits of SBI Spar Prime Card in Hindi

1. स्वागत लाभ

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड इशू होने के बाद आपको ₹3000 की कीमत के 12000 रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाते हैं जिनका उपयोग आप लैंडमार्क स्टोर्स पर जाकर कर सकते हैं।

2. हाई रिवॉर्ड पॉइंट्स

 लैंडमार्क स्टोर्स पर (Lifestyle, Max, Home Centre, Spar)

  • प्रत्येक ₹100 पर 15 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते है (यानी 3.75% का कैशबैक!)

रेस्टोरेंट्स और मूवी टिकट पर

  • प्रत्येक ₹100 पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते है (2.5% कैशबैक)
  • Zomato, Swiggy, BookMyShow और अन्य डाइनिंग पार्टनर्स पर ये लाभ उठाया जा सकता है।

बाकी सभी खर्चों पर

  • प्रत्येक ₹100 पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते है (0.5% कैशबैक)
  • ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट्स और अन्य जगहों पर भी कुछ न कुछ मिलता रहता है।
3. माइलस्टोन बेनिफिट
  • इस क्रेडिट कार्ड से 1 साल में 5 लाख रुपए खर्च करने पर आपको ₹5000 की कीमत के ₹20000 पॉइंट मिलेंगे!
  • लैंडमार्क स्टोर्स पर वर्ष में ₹40000 खर्च करने पर ₹1500 की कीमत के ₹6000 दिए जाते हैं!
  • क्रेडिट कार्ड से ₹1,00,000 खर्च करने पर ₹3000 की कीमत रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं!
  • आपको ₹5000 की कीमत के 20000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे यदि आप इस क्रेडिट कार्ड से एक वर्ष में 1.8 लख रुपए खर्च कर देते हैं तो!
4. फ्यूल सरचार्ज वेवर

₹500-₹4,000 के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1% सरचार्ज वेवर मिलता है।

5. रिन्यूअल बेनिफिट

हर साल कार्ड रिन्यू करने पर 12,000 रिवार्ड पॉइंट मिलते हैं।

6. एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस

साल में 8 कंप्लीमेंटरी डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स मिलेंगे।

7. प्रायोरिटी पास मेम्बरशिप

$99 मूल्य की कंप्लीमेंटरी प्रायोरिटी पास मेम्बरशिप और साल मे 4 इंटरनेशनल लाउंज विजिट्।

8. फ्लेक्सिपे ऑप्शन

₹2,500+ के खर्च को EMI में कन्वर्ट करने की सुविधा मिलती है।

9. नो कॉस्ट EMI

लैंडमार्क स्टोर्स पर नो कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है।

सावधानी

  • इस क्रेडिट कार्ड पर हाई एनुअल फीस (₹2,999 + GST) है!
  • केवल लैंडमार्क स्टोर्स पर ही रिवार्ड मिलते है!
  • अन्य क्रेडिट कार्ड्स की तुलना में कम ट्रैवल बेनिफिट्स मिलते है!

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड के लिए योग्यता

  • आयु: 21-70 वर्ष
  • नागरिकता: भारतीय नागरिक/एनआरआई
  • CIBIL स्कोर: 750+

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक स्टेटमेंट
  • फॉर्म 16
  • सैलरी स्लिप

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड की आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन: SBI कार्ड वेबसाइट पर जाएं।
  2. आवेदन सुरू करे: वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको यह क्रेडिट कार्ड दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे और आवेदन प्रकीर्या सुरू करे!
  3. फॉर्म भरें: पर्सनल, इंकम और एम्प्लॉयमेंट डिटेल्स दर्ज करें।
  4. डॉक्युमेंट्स अपलोड करें: आय प्रमाण, पहचान प्रमाण और एड्रेस प्रूफ जमा करें।
  5. वेरिफिकेशन: SBI टीम द्वारा डॉक्युमेंट्स वेरिफाई किए जाएंगे।

SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड शुल्क लिस्ट

चार्जराशि
सालाना फीस₹2,999 + GST
रिन्यूअल फीस₹2,999 + GST
लेट पेमेंट फीस₹500 + GST
कैश अडवांस फीस2.5% (न्यूनतम ₹500)
फॉरेन करेंसी मार्कअप3.5%

निष्कर्ष

SBI ka Spar Prime Credit Card उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लैंडमार्क स्टोर्स पर अक्सर शॉपिंग करते हैं। इसके अलावा, डाइनिंग, मूवीज और फ्यूल सरचार्ज वेवर जैसे फायदे भी इसे अट्रैक्टिव बनाते हैं। हालांकि, इसकी हाई एनुअल फीस और सीमित रिवार्ड कुछ लोगो के लिए असुविधाजनक लग सकते है।

SBI के अन्य क्रेडिट कार्ड सूची

SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड
SBI MAX क्रेडिट कार्ड
SBI MAX Select क्रेडिट कार्ड
SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

  1. SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड का सालाना फीस कितना है?

    SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड की सालाना फीस ₹2,999 + GST है।

  2. क्या SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड पर वेलकम बेनिफिट मिलता है?

    हां, कार्ड इश्यू होने पर 12,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

  3. लैंडमार्क स्टोर्स पर कितने रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं?

    लैंडमार्क स्टोर्स पर SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर प्रति ₹100 खर्च पर 15 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

अन्य जरूरी लिंक
किओस्क बैंकिंग
SBI Green कार लोन
Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!