SBI Spar क्रेडिट कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी | SBI Spar Credit Card in Hindi

SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय बैंक है, जो अपने ग्राहकों को कई तरह के क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है। इन्हीं में से एक है SBI Spar क्रेडिट कार्ड, जो खासकर शॉपिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों पर अच्छे रिवॉर्ड्स और डिस्काउंट्स प्रदान करता है।

आज के इस आर्टिकल में हम SBI Spar Credit Card in Hindi के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

SBI Spar क्रेडिट कार्ड क्या है? | SBI Spar Credit Card in Hindi

SBI Spar क्रेडिट कार्ड, SBI कार्ड्स और Landmark Group (जिसमें Lifestyle, Max, Home Centre और Spar जैसे ब्रांड्स शामिल हैं) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। यह कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बार-बार शॉपिंग, डाइनिंग और मूवीज पर खर्च करते हैं।

इस कार्ड के जरिए आपको Landmark Group के स्टोर्स पर खरीदारी करने पर एक्स्ट्रा रिवॉर्ड पॉइंट्स, फ्यूल सरचार्ज वेवर, माइलस्टोन बेनिफिट्स और कई अन्य ऑफर्स मिलते हैं।

SBI Spar क्रेडिट कार्ड के बारे में

नीचे दी गई टेबल में इस कार्ड के मुख्य फीचर्स दिए गए हैं:

SBI Spar Credit Card Details in Hindi
फीचरविवरण
यह कार्ड किस प्रकार का हैलाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड
साझेदार ब्रांडLandmark Group (Lifestyle, Max, Home Centre, Spar)
पॉइंट्सहर ₹100 खर्च पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते है।
फ्यूल पर सरचार्ज वेवर₹500-₹3,000 के बीच के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1% सरचार्ज माफ
वार्षिक शुल्क₹499 + जी.एस.टी
एड-ऑन कार्डसून्य
कॉन्टैक्टलेस पेमेंटहां

SBI Spar क्रेडिट कार्ड के लाभ | Benefits of SBI Spar Card in Hindi

1. वेलकम बेनिफिट

जब आप इस कार्ड के लिए एनुअल फी (₹499 + GST) का भुगतान करते हैं, तो आपको 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स (₹500 के बराबर) मिलते हैं, जिन्हें आप Landmark Group के स्टोर्स पर रिडीम कर सकते हैं।

2. रिवॉर्ड पॉइंट्स
  • Landmark स्टोर्स (Lifestyle, Max, Home Centre, Spar), डाइनिंग और मूवीज पर खर्च किये गए प्रति ₹100 खर्च पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • अन्य श्रेणी पर खर्च किये गए हर ₹100 पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है।
  • 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स का मतलब ₹1 है।
3. माइलस्टोन बेनिफिट्स

अगर आप SBI Spar क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सिर्फ रोज़मर्रा की खरीदारी पर ही नहीं, बल्कि सालभर के कुल खर्च पर भी शानदार रिवॉर्ड्स मिलते हैं! इन्हें “माइलस्टोन बेनिफिट्स” कहा जाता है, जहाँ आप जितना ज्यादा खर्च करेंगे, उतने ही ज्यादा बोनस पॉइंट्स पाएंगे।

कैसे काम करते हैं माइलस्टोन बेनिफिट्स?

आपके सालभर के कुल खर्च के हिसाब से SBI आपको एक्स्ट्रा रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है। ये पॉइंट्स सीधे आपके अकाउंट में जुड़ जाते हैं और आप इन्हें Landmark Group के स्टोर्स (जैसे Lifestyle, Max, Home Centre, Spar) पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

माइलस्टोन रिवॉर्ड्स का ब्रेकअप
आपका सालाना खर्चमिलने वाले बोनस पॉइंट्सकैश वैल्यू (₹)
₹20,000+1,000 RP₹250
₹45,000+2,000 RP₹500
₹95,000+5,000 RP₹1,250
₹2,00,000+8,000 RP₹2,000
4. फ्यूल सरचार्ज वेवर

भारत के किसी भी पेट्रोल पंप पर ₹500-₹3,000 के बीच मे की गयी ट्रांजैक्शन पर 1% फ्यूल सरचार्ज मे छूट मिलती है।

5. रिन्यूअल बेनिफिट

हर साल ₹499 रिन्यूअल फी भरने पर 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स (₹500 की कीमत के) मिलते हैं।

6. संपर्क रहित लाभ

केवल कार्ड को टैप करके ₹5,000 तक के पेमेंट कर सकते हैं, जिससे लेन-देन आसान और तेज़ हो जाता है।

7. एड-ऑन कार्ड

आप अपने परिवार के सदस्यों (18+ उम्र) के लिए मुफ्त में एड-ऑन कार्ड ले सकते हैं। जिसका मतलब यह है की इस कार्ड पर मिलने वाले लाभ भी उस परिवार के सदस्यो को मिलने लग जाएंगे।

8. बैलेंस ट्रांसफर

अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड के बकाया को SBI Spar कार्ड में ट्रांसफर करके कम ब्याज दर पर EMI में चुका सकते हैं।

9. फ्लेक्सिपे

₹2,500+ के किसी भी ट्रांजैक्शन को EMI में कन्वर्ट कर सकते हैं।

10. लैंडमार्क स्टोर्स पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स

अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं और Lifestyle, Max, Home Centre या Spar में अक्सर खरीदारी करते हैं, तो SBI Spar क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक मैजिकल पासपोर्ट की तरह है जहा आपको विशेष डिस्काउंट्स और कैशबैक ऑफर्स मिलते हैं।

नुकसान (Cons)

  • सीमित रिवॉर्ड्स: अन्य क्रेडिट कार्ड्स की तुलना में रिवॉर्ड रेट कम है।
  • लैंडमार्क स्टोर्स पर ही ज्यादा फायदे: अगर आप इन स्टोर्स पर ज्यादा शॉपिंग नहीं करते, तो फायदे कम मिलेंगे।
  • एनुअल फी: हालांकि यह कम है, लेकिन अगर आप कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते, तो यह फी बेकार हो सकती है।

SBI Spar क्रेडिट कार्ड के लिए योग्यता

  • आयु: 21-70 वर्ष (18+ साल के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं)।
  • नागरिकता: भारतीय नागरिक या NRI।
  • CIBIL स्कोर: 700+ (अच्छा क्रेडिट स्कोर जरूरी)।
  • आय स्रोत: सैलरीड/सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों आवेदन कर सकते हैं।
  • न्यूनतम आय: व्यक्ति के पास आय का अच्छा सोर्स होना जरूरी है।

SBI Spar क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी कागजात

दस्तावेज़सैलरीड व्यक्तिसेल्फ-एम्प्लॉयड
पहचान प्रमाणपैन कार्ड या आधार कार्ड पैन कार्ड/आधार
पता प्रमाणबिजली बिल, आधार कार्ड बिजली बिल या बैंक स्टेटमेंट
आय प्रमाणसैलरी स्लिपया फॉर्म 16ITR या बैंक स्टेटमेंट
पासपोर्ट साइज फोटो22

SBI Spar क्रेडिट कार्ड की ऑनलाइन प्रोसैस

  1. ऑनलाइन आवेदन: SBI कार्ड्स की वेबसाइट पर जाकर SBI Spar क्रेडिट कार्ड को खोजे।
  2. ऑनलाइन आवेदन शुरू करे: SBI Spar क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करने के बाद “Apply Now” के बटन पर क्लिक करे। और अपने व्यक्तिगत जानकारी भरे।
  3. इंकम प्रूफ: अपने इंकम की जानकारी दे।
  4. डॉक्यूमेंट अपलोड: पहचान, पता और आय प्रमाण अपलोड करें।
  5. KYC वेरिफिकेशन: KYC प्रक्रिया पूरी करे।
  6. CIBIL चेक: इसके बाद बैंक द्वारा आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जाएगा।
  7. अप्रूवल: अगर सभी डॉक्यूमेंट्स सही हैं, तो कार्ड अप्रूव होगा।
  8. कार्ड डिलीवरी: 7-10 कार्यदिवसों में कार्ड आपके पते पर पहुंच जाएगा।
  9. एक्टिवेशन: कार्ड मिलने के बाद इसे SMS/कस्टमर केयर से एक्टिवेट करें।
  10. पिन जेनरेट करें: ATM से नया पिन सेट करके कार्ड का उपयोग शुरू करें।

SBI Spar क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले सुल्क

शुल्कराशि (₹ + GST)
वार्षिक शुल्क₹499
रिन्यूअल फी₹499
एड-ऑन कार्ड फी₹0
लेट पेमेंट फी₹500
कैश एडवांस फी2.5% (न्यूनतम ₹500)

निष्कर्ष

SBI ka Spar Credit Card उन लोगों के लिए बेस्ट है जो Landmark Group के स्टोर्स (Lifestyle, Max, Home Centre, Spar) पर अक्सर शॉपिंग करते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्यूल सरचार्ज वेवर, माइलस्टोन बेनिफिट्स और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसे फीचर्स भी हैं। हालांकि, अगर आप इन स्टोर्स पर ज्यादा खर्च नहीं करते, तो आपको अन्य क्रेडिट कार्ड्स पर विचार करना चाहिए।

SBI के अन्य क्रेडिट कार्ड की लिस्ट

SBI Reliance क्रेडिट कार्ड
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड
SBI MAX क्रेडिट कार्ड
SBI MAX Select क्रेडिट कार्ड

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

  1. क्या SBI Spar क्रेडिट कार्ड पर लाइफटाइम फ्री है?

    नहीं, इसका वार्षिक शुल्क ₹499 + GST है, लेकिन पहले साल वेलकम बेनिफिट के तहत ₹500 के गिफ्ट वाउचर मिलते हैं।

  2. रिवॉर्ड पॉइंट्स कैसे रिडीम करें?

    आप इन्हें Lifestyle, Max, Home Centre और Spar स्टोर्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

  3. क्या मैं इस कार्ड से EMI पर खरीदारी कर सकता हूँ?

    हां, फ्लेक्सिपे सुविधा के तहत ₹2,500+ के ट्रांजैक्शन को EMI में बदल सकते हैं।

अन्य जरूरी लिंक
आधार लोन की सम्पूर्ण जानकारी
SBI Spar Select क्रेडिट कार्ड
Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!