इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड क्या है? | SBI Reliance Prime Credit Card in Hindi
- 2 SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड के बारे में
- 3 SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड के लाभ | Benefits of SBI Reliance Prime Card in Hindi
- 4 नुकसान (Cons)
- 5 पात्रता मानदंड
- 6 आवश्यक दस्तावेज़
- 7 आवेदन प्रक्रिया
- 8 फीस और चार्जेस
- 9 निष्कर्ष
- 10 SBI क्रेडिट कार्ड की विष्तृत सूची
- 11 FAQs (सामान्य प्रश्न)
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस रिटेल की एक साझेदारी से लॉन्च किया गया एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है। यह कार्ड विशेष रूप से रिलायंस रिटेल स्टोर्स पर शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो उन्हें कैशबैक, वाउचर और अन्य लाभ प्रदान करता है।
इस आर्टिकल में हम SBI Reliance Prime Credit Card in Hindi की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे इसके फायदे, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, फीस और अन्य विशेषताओं के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड क्या है? | SBI Reliance Prime Credit Card in Hindi
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड एक रुपे/मास्टरकार्ड नेटवर्क वाला प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है, जो विशेष रूप से रिलायंस रिटेल, डाइनिंग, मूवीज, एयरलाइन बुकिंग और अन्य खर्चों पर अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रदान करता है।
इस कार्ड के जरिए उपयोगकर्ता 8 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्यूल सरचार्ज वेवियर, मूवी टिकट डिस्काउंट और अन्य एक्सक्लूसिव ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड के बारे में
SBI Reliance Prime Credit Card Details in Hindi | |
---|---|
फीचर | विवरण |
कार्ड नेटवर्क | रुपे / मास्टरकार्ड |
जॉइनिंग फीस | ₹2,999 |
रिन्यूअल फीस | ₹2,999 |
रिवॉर्ड रेट | 10X पॉइंट्स रिलायंस रिटेल पर, 5X डाइनिंग/मूवीज/एयरलाइन्स पर, 2X अन्य खर्चों पर |
लाउंज एक्सेस | 8 डोमेस्टिक + 4 इंटरनेशनल लाउंज प्रति वर्ष |
फ्यूल सरचार्ज वेवियर | 1% वेवियर (₹500-₹4,000 ट्रांजैक्शन पर) |
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड के लाभ | Benefits of SBI Reliance Prime Card in Hindi
1. वेलकम बेनिफिट
जॉइनिंग फीस चुकाने पर आपको ₹3,000 के रिलायंस रिटेल वाउचर और ₹11,999 के अतिरिक्त डिस्काउंट वाउचर्स मिलते हैं, जिनका उपयोग आप रिलायंस स्टोर्स पर कर सकते हैं।
2. माइलस्टोन बेनिफिट्स
- ₹75,000 सालाना खर्च पर ₹1,500 के वाउचर मिलते है।
- ₹1,50,000 सालाना खर्च पर ₹2,250 के वाउचर दिये जाते है।
- ₹3,00,000 सालाना खर्च पर ₹5,000 के वाउचर और रिन्यूअल फीस माफ।
3. रिवॉर्ड पॉइंट्स
- रिलायंस रिटेल पर की गई प्रत्येक ₹100 की खरीद पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट।
- डाइनिंग, मूवीज, एयरलाइन्स पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर पांच रिवॉर्ड पॉइंट।
- अन्य खर्चों पर 2X पॉइंट्स
एक रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत 0.25 रुपए के बराबर होती है।
4. लाउंज एक्सेस
प्रति वर्ष 8 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस मुफ्त में उपलब्ध।
5. फ्यूल सरचार्ज वेवियर
भारत में पेट्रोल पंप पर ₹500 से लेकर ₹4000 तक के बीच में फ्यूल भरवाने पर 1% की छूट मिलती है।
6. बुक माई शो ऑफर
हर महीने ₹250 तक का 1 मूवी टिकट मुफ्त में बुक करें।
7. यूटिलिटी बिल पेमेंट
बिजली, मोबाइल, टेलीफोन बिल का भुगतान आसानी से करें।
8. एड-ऑन कार्ड
परिवार के सदस्यों जिनकी आई 18 वर्ष से अधिक है उनके लिए मुफ्त में एड-ऑन कार्ड बनवाएं।
9. वर्ल्डवाइड एक्सेप्टेंस
इस क्रेडिट कार्ड को आप विश्व भर में कहीं भी उसे कर सकते हैं। इसके साथ-साथ इसका भारत में भी उपयोग सर्व व्यापक है।
10. नो कॉन्टैक्टलेस पेमेंट
टैप-एंड-पे सुविधा के साथ सुरक्षित और तेज़ भुगतान करें।
11. वार्षिक फीस
1 वर्ष में 3 लाख या इससे अधिक की खरीद पर।
नुकसान (Cons)
- जॉइनिंग और रिन्यूअल फीस ₹2,999 है, जो नए उपयोगकर्ताओं के लिए महंगी हो सकती है।
- रिलायंस रिटेल पर ही ज्यादातर ऑफर्स उपलब्ध हैं, अन्य स्टोर्स पर कम लाभ मिलता है।
- UPI पेमेंट्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलते।
पात्रता मानदंड
मापदंड | आवश्यकता |
---|---|
आयु | 21-70 वर्ष |
क्रेडिट स्कोर | 750+ (अच्छा CIBIL स्कोर) |
आवश्यक दस्तावेज़
दस्तावेज़ | सैलरीड व्यक्ति | सेल्फ-एम्प्लॉयड |
---|---|---|
पहचान प्रमाण | पैन कार्ड / आधार | पैन कार्ड / आधार |
आय प्रमाण | सैलरी स्लिप / फॉर्म 16 | बैंक स्टेटमेंट / ITR |
पता प्रमाण | बिजली बिल / रेंट एग्रीमेंट | बिजली बिल / रेंट एग्रीमेंट |
आवेदन प्रक्रिया
Step 1: सबसे पहले बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद SBI रिलायंस प्राइम क्रेडिट कार्ड को खोजें।
Step 3: क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करने के बाद आपको एक “Apply Now” का बटन दिखाई देगा इस बटन पर क्लिक कर दें।
Step 4: अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसमें आपको सबसे पहले आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरने हैं।
Step 5: अगले स्टेप में आपको अपनी जॉब या व्यवसाय से संबंधित जानकारी भरनी है।
Step 6: अंतिम स्टेप केवाईसी प्रकीर्या का है जिसमें आपको अपने आधार कार्ड अपलोड करना होता है।
ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, 15 से 20 दिन के अंदर अंदर आपका क्रेडिट कार्ड आपके घर पर डाक द्वारा भेज दिया जाता है।
फीस और चार्जेस
चार्ज | राशि |
---|---|
जॉइनिंग फीस | ₹2,999 |
रिन्यूअल फीस | ₹2,999 |
लेट पेमेंट फीस | ₹500 |
कैश एडवांस चार्ज | 2.5% (न्यूनतम ₹300) |
निष्कर्ष
SBI ka Reliance Prime Credit Card उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो रिलायंस स्टोर्स पर अधिक खर्च करते हैं और प्रीमियम बेनिफिट्स चाहते हैं। हालांकि, इसकी जॉइनिंग फीस थोड़ी ज्यादा है, लेकिन वाउचर्स और रिवॉर्ड्स से यह कवर हो जाता है। यदि आप रिलायंस के नियमित ग्राहक हैं, तो यह कार्ड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
SBI क्रेडिट कार्ड की विष्तृत सूची
SBI Apollo क्रेडिट कार्ड |
SBI Paytm क्रेडिट कार्ड |
SBI Paytm सिलैक्ट क्रेडिट कार्ड |
SBI Titan क्रेडिट कार्ड |
FAQs (सामान्य प्रश्न)
-
क्या SBI Reliance Prime कार्ड पर रिन्यूअल फीस माफ हो सकती है?
हाँ, यदि आप ₹3 लाख सालाना खर्च करते हैं, तो रिन्यूअल फीस माफ की जाती है।
-
क्या UPI पेमेंट्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं?
नहीं, UPI ट्रांजैक्शन्स पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलते।
-
वाउचर्स कब तक मिलते हैं?
जॉइनिंग फीस जमा होने के 45 दिनों के अंदर वाउचर्स मिल जाते हैं।
-
क्या एड-ऑन कार्ड की कोई फीस है?
नहीं, एड-ऑन कार्ड मुफ्त में बनवाए जा सकते हैं।
-
क्या फ्यूल सरचार्ज वेवियर सभी पेट्रोल पंप्स पर लागू होता है?
हाँ, भारत के सभी पेट्रोल पंप्स पर 1% सरचार्ज वेवियर मिलता है।
अन्य जरूरी लिंक |
PPS (Positive Pay System) क्या है? |
SBI MAX क्रेडिट कार्ड |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
5 thoughts on “क्या SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड आपके लिए सही है?”