इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड क्या है?
- 2 SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी | Details of SBI OLA Money Credit Card in Hindi
- 3 SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड के लाभ | SBI OLA Money Card in Hindi
- 4 SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड के नुकसान
- 5 पात्रता मानदंड
- 6 आवश्यक दस्तावेज़
- 7 आवेदन प्रक्रिया
- 8 फीस और चार्जेस
- 9 निष्कर्ष
- 10 SBI के मुख्य क्रेडिट कार्ड
- 11 FAQs
SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और OLA ने मिलकर लॉन्च किया है, जिसका मकसद आपको OLA राइड्स और अन्य खर्चो पर ज्यादा से ज्यादा लाभ प्रदान करना है। यह कार्ड (SBI OLA Money Credit Card in Hindi) उन लोगों के लिए आदर्श है जो अक्सर ओला कैब्स का उपयोग करते हैं और अपने रोजमर्रा के खर्चों पर रिवॉर्ड्स कमाना चाहते हैं।
SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड क्या है?
SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जो SBI और OLA द्वारा संयुक्त रूप से पेश किया गया है। यह कार्ड ओला राइड्स पर 7% रिवॉर्ड्स और अन्य खर्चों पर 1% रिवॉर्ड्स प्रदान करता है। ये रिवॉर्ड पॉइंट्स सीधे आपके ओला मनी वॉलेट में जमा होते हैं, जिन्हें आप कैशबैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी | Details of SBI OLA Money Credit Card in Hindi
SBI OLA Money Credit Card Details in Hindi | |
---|---|
फीचर | विवरण |
कार्ड प्रकार | को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (SBI और OLA) |
रिवॉर्ड पॉइंट्स | OLA राइड्स पर 7%, अन्य खर्चों पर 1% |
रिवॉर्ड्स का उपयोग | रिवॉर्ड पॉइंट्स आपके OLA Money वॉलेट में शीधे जमा हो जाते हैं! |
वार्षिक शुल्क | पहले साल फ्री, दूसरे साल से ₹499 |
फ्यूल सरचार्ज वेवर | 1% फ्यूल सरचार्ज वेवर, अधिकतम ₹100 प्रति स्टेटमेंट साइकल |
अंतर्राष्ट्रीय उपयोग | 24 मिलियन से अधिक आउटलेट्स पर स्वीकार्य |
वार्षिक फीस मे छुट | 1 वर्ष मे ₹1 लाख या इससे अधिक खर्च करने पर |
SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड के लाभ | SBI OLA Money Card in Hindi
1. OLA राइड्स पर रिवॉर्ड्स
आपके द्वारा की गई प्रत्येक OLA राइड पर आपको 7% का कैशबैक रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में मिलता है जो आपके OLA मनी अकाउंट में जमा हो जाता है!
2. अन्य खर्चों पर रिवॉर्ड्स
OLA राइड के अलावा अन्य किसी भी जगह इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 1% रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं!
3. रिवॉर्ड्स का उपयोग
रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल बेहद ही आसान है जब कभी भी आप इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं और आपको रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं! ये सभी रिवार्ड पॉइंट सीधे आपके ओला मनी अकाउंट में चले जाते हैं जहा से आप उनको आसानी से रिडीम कर सकते हैं!
4. फ्यूल सरचार्ज वेवर
फ्यूल भरवाने पर आपको एक प्रतिशत की फ्यूल चर्चा में छूट मिलती है जो अधिकतम एक महीने में सो रुपए है!
5. अंतर्राष्ट्रीय उपयोग
यह क्रेडिट कार्ड विश्व भर में लगभग 24 मिलियन आउटलेट्स पर स्वीकार्य है!
6. एड-ऑन कार्ड
आपके परिवार में जिस भी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक है उसे व्यक्ति को ऑफिस क्रेडिट कार्ड के साथ जोड़ सकते हैं!
7. आकर्षक ऑफर्स
OLA और SBI मिलकर अपने ग्राहकों को विशेष ऑफर और डिस्काउंट देते हैं!
8. पहले साल फ्री
वर्ष इस क्रेडिट कार्ड को लेने पर आपको कोई भी फीस देने की आवश्यकता नहीं है अर्थात या क्रेडिट कार्ड प्रथम वर्ष के लिए एकदम फ्री है!
9. वार्षिक फीस में छूट
इस क्रेडिट कार्ड पर आपको वार्षिक फीस में छूट तभी मिलेगी जब आप इस क्रेडिट कार्ड से एक वर्ष में ₹1,00,000 खर्च कर देते हैं!
SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड के नुकसान
- सीमित रिवॉर्ड्स: रिवॉर्ड्स केवल ओला मनी वॉलेट में ही उपयोग किए जा सकते हैं।
- दूसरे साल की फीस: दूसरे साल से ₹499 का वार्षिक शुल्क लगता है।
- रिवॉर्ड्स की सीमा: रिवॉर्ड्स की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, लेकिन उनका उपयोग सीमित है।
पात्रता मानदंड
मानदंड | विवरण |
---|---|
आयु सीमा | 21 से 60 वर्ष |
न्यूनतम आय | न्यूनतम आयु की सीमा अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होती है! |
क्रेडिट स्कोर | 750 या उससे अधिक |
नागरिकता | भारतीय नागरिक |
आवश्यक दस्तावेज़
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट)
- पता प्रमाण (बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट)
- आय प्रमाण (सैलरी स्लिप, ITR)
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको SBI बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एसबीआई ओला बैंक क्रेडिट कार्ड दिखाई देगा। इसके बाद आपको एक Apply Now का बटन दिखाई देगा! ऑनलाइन आवेदन करने के लिए “Apply Now” पर क्लिक करें।
- अगले चरण में आपको अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी भरनी होती है।
- केवाईसी प्रक्रिया के लिए आपको अपनी आवश्यक दस्तावेज के आधार कार्ड पैन कार्ड अपलोड करने होंगे।
- सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाता है।
फीस और चार्जेस
चार्ज | विवरण |
---|---|
वार्षिक शुल्क | पहले साल फ्री, दूसरे साल से ₹499 (₹1 लाख खर्च पर रिवर्स होता है) |
एड-ऑन कार्ड फीस | ₹199 प्रति एड-ऑन कार्ड |
लेट पेमेंट फीस | बकाया राशि का 3.5% (न्यूनतम ₹500) |
कैश एडवांस फीस | राशि का 2.5% (न्यूनतम ₹300) |
निष्कर्ष
SBI ka Ola Money Credit Card उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अक्सर OLA कैब्स का उपयोग करते हैं और अपने रोजमर्रा के खर्चों पर अतिरिक्त लाभ कमाना चाहते हैं। इस कार्ड के जरिए आप ओला राइड्स पर 7% रिवॉर्ड्स और अन्य खर्चों पर 1% रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं। साथ ही, इसकी फीस और चार्जेस भी काफी कम हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
SBI के मुख्य क्रेडिट कार्ड
SBI Yatra क्रेडिट कार्ड |
डॉक्टर्स के लिए एक विशेष क्रेडिट कार्ड |
SBI Doctors IMA क्रेडिट कार्ड |
SBI Miles Credit Card क्या है? |
FAQs
-
SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड्स का उपयोग कैसे करें?
रिवॉर्ड पॉइंट्स सीधे आपके ओला मनी वॉलेट में जमा होते हैं, जिन्हें आप कैशबैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
क्या इस कार्ड पर कोई वार्षिक शुल्क है?
इस क्रेडिट कार्ड की सबसे खास बात यह है कि SBI OLA Money क्रेडिट कार्ड जीरो जॉइनिंग फीस के साथ आता है!
इसके बाद आपको वार्षिक फीस के रूप में ₹499 प्रतिवर्ष देने होते हैं। यदि आप 1 साल में इस क्रेडिट कार्ड की सहायता से एक लाख या इससे अधिक खर्च कर लेते हैं तो यह ₹499 भी आपको वापस दे दिए जाते हैं!
-
क्या इस कार्ड का उपयोग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जा सकता है?
हां, यह कार्ड 24 मिलियन से अधिक आउटलेट्स पर स्वीकार्य है।
-
एड-ऑन कार्ड की सुविधा क्या है?
क्या आपके परिवार में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्य हैं? तो ये क्रेडिट कार्ड उनके लिए फायदेमंद साबित होगा! ओला मनी क्रेडिट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत है इसका एड-ऑन कार्ड फीचर। आप इस कार्ड से जो भी फायदे उठाते हैं, वही फायदे एड-ऑन कार्ड धारकों को भी मिलेंगे!
अन्य जरूरी लिंक |
Bank Interest क्या है? |
SBI Apollo क्रेडिट कार्ड |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
5 thoughts on “SBI Ola Money क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी | SBI OLA Money Credit Card in Hindi”