SBI NEFT फॉर्म कैसे भरे? | SBI NEFT Form Kaise Bhare

एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए काफी माध्यमों का प्रयोग किया जाता है! NEFT इन माध्यमों में से एक है! NEFT की सहायता से ट्रांसफर किए गए पैसे सीधे लाभार्थी के खाते में जमा हो जाते हैं! NEFT की सुविधा भारत के सभी प्रतिष्ठित बैंकों द्वारा प्रदान की जाती है जिसमें स्टेट बैंक आफ इंडिया भी पीछे नहीं है!

SBI NEFT के द्वारा आप कम से कम ₹1 भी भेज सकते हैं और अधिकतम धनराशि को ट्रांसफर करने की कोई सीमा नहीं है! NEFT में फंड का ट्रांसफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से होता है!

आज हम SBI NEFT के ऑफलाइन माध्यम के बारे में बात करने वाले हैं जिसमें हम आपको यह बताने वाले हैं कि SBI NEFT फॉर्म को कैसे भरा (SBI NEFT Form Kaise Bhare) जाता है और इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी हम आपके साथ साझा करने वाले हैं!

SBI NEFT फॉर्म डाउनलोड करें | Download SBI NEFT Form

यदि आप SBI NEFT Form को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए हमने नीचे एक डाउनलोड लिंक दिया है! जिस पर क्लिक करके आप बड़ी ही आसानी से इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं!

SBI NEFT फॉर्म कैसे भरे? | SBI NEFT Form Kaise Bhare

यदि आपको भी SBI NEFT फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आज हम आपको इस लेख में SBI NEFT फॉर्म को भरना सिखाने वाले हैं!

इसके लिए हमने आपके साथ ठीक नीचे एक फोटो साझा की है! जिसमें आपको दिख रहा होगा कि NEFT फॉर्म दो भागों में है सबसे पहले हम बाय भाग (Left Part) को भरेंगे!

फॉर्म के बाये भाग (Left Part) को रिसीविंग कॉपी कहते हैं! इसे बैंक कर्मचारियों द्वारा NEFT करवाने वाले व्यक्ति को वापस दे दिया जाता है! अब हम इसी भाग को भरने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को देखेंगे!

  • बाय भाग में हमें सबसे पहला ऑप्शन Branch का दिख रहा है! यहां पर खाताधारक को अपने ब्रांच का नाम लिखना होता है!
  • Date यहां पर NEFT करवाने वाले दिन की तारीख डालें!
  • Recived जितनी रुपए भेजना चाहते हैं वह अमाउंट लिखनी होती है!
  • From यहां पर पैसे भेजने वाले व्यक्ति का नाम लिखना होता है!
  • Cheque No. यहां पर हमें अपने वह Cheque No. डालने होते हैं जिस Cheque का प्रयोग हमने NEFT में किया है!
  • favouring में लाभार्थी का नाम लिखना होता है!
  • A/c No. में लाभार्थी के Account No. लिखें!
  • IFSC Code लाभार्थी के बैंक का IFSC कोड डालें!
  • Beneficiary Bank& Branch यहां पर लाभार्थी को बैंक और ब्रांच का नाम लिखना होता है!
  • Amount यहां पर आप जितने रुपए ट्रांसफर करना चाहते हैं कितने रुपए को लिखें!
  • Bank’s Charges बैंक द्वारा NEFT के लिए चार्ज किए गए अमाउंट को लिखें!
  • Total यहां पर जितने रुपए भेजना चाहते हैं और जितना रुपए बैंक द्वारा चार्ज किया गया है इसका टोटल लिखना होता है! इसके बाद इस टोटल अमाउंट को शब्दों में लिखना होता है!

फॉर्म के दाएं भाग (Right Part) को बैंक कॉपी कहते हैं जिसे रिकॉर्ड के लिए बैंक कर्मचारी द्वारा रख लिया जाता है! अब हम इसी दाएं भाग को भरने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को देखेंगे!

  • फार्म की शुरुआत में सबसे ऊपर आपको दो बॉक्स दिखेंगे! एक NEFT दूसरा RTGS! आप NEFT करवाना चाहते हैं तो NEFT बॉक्स पर टिक करें!
  • इसके बाद Date और Branch Code के ऑप्शन में दोनों चीज भरनी है!
  • Branch यहां पर अपनी बैंक ब्रांच का नाम डालें!
  • Plese remit the sum of Rs. जितने रुपए लाभार्थी को भेजना चाहते हैं उनको शब्दों में लिखना होता है! और इसके तुरंत आगे Rs. अंकों में लिखने होते है!
  • By debiting my/ our account No. जिस Account No. से पैसे कटेंगे उस अकाउंट नंबर को डालें!
  • (only NEFT), Cash (Only NEFT), Cheque (NEFT/RTGS) using cheque No. इस ऑप्शन में आप जिस माध्यम से पैसा भेजना चाहते हैं वहां पर टिक मार्क लगा दीजिए! जैसे हम Cheque के माध्यम से पैसे भेज रहे हैं! इसके बाद हमें Cheque No. डालना होता है और Date डालनी होती है!
  • Name of the Beneficiary लाभार्थी का नाम लिखें!
  • Beneficiary Bank & Branch यहां पर लाभार्थी के बैंक का नाम और ब्रांच का नाम लिखना होता है!
  • IFSC Code यहां पर लाभार्थी के बैंक का IFSC कोड डालें!
  • Beneficiary Account No. यहां पर लाभार्थी के बैंक के अकाउंट नंबर डालें!
  • Amount (in Words) प्रेषक जितने रुपए भेज रहा है उनको शब्दों में लिखें!
  • Amount (in figures) इस ऑप्शन में रुपए को अंकों में लिखना होता है! इसके आगे Charges का ऑप्शन आएगा वहां पर बैंक हमसे जितने रुपए NEFT के चार्ज कर रहा है वह लिखने होते हैं! इसके बाद Total अमाउंट लिखना होता है!
  • Name of Applicant जो व्यक्ति अपने खाते से रुपए भेज रहा है उसका नाम लिखें!
  • Address जो व्यक्ति पैसा भेज रहा है यहां पर उसका एड्रेस लिखना होता है!
  • Mobile No. यहां पर मोबाइल नंबर डालने होते हैं!
  • Signature of Applicant(s) जो व्यक्ति पैसे भेज रहा है यहां पर उसको अपने साइन करने होते हैं!

NEFT क्या होता है? | NEFT Kya Hota Hai

NEFT का मतलब नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (National Electronic Funds Transfer) होता है! NEFT के द्वारा आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से फंड को ट्रांसफर कर सकते हैं!

NEFT में फंड का ट्रांसफर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की गाइडलाइंस के अनुसार किया जाता है! जिसमें लाभार्थी के खाते में पैसों का स्थानांतरण प्रत्येक आधे या 1 घंटे के बाद किया जाता है! इस प्रक्रिया को लाभार्थी के खाते में धनराशि के पूरा ट्रांसफर होने तक दोहराया जाता है!

SBI NEFT फॉर्म भरने के लिए आवश्यक जानकारी | SBI Ka NEFT Form Kaise Bhare

SBI NEFT फॉर्म भरते समय हमें नीचे दी गई जानकारी का पता होना चाहिए!

  • धनराशि जो आप NEFT करना चाहते हैं!
  • जो व्यक्ति पैसे भेज रहा है उसकी बैंक अकाउंट नंबर!
  • मोबाइल नंबर
  • लाभार्थी का नाम
  • लाभार्थी के बैंक का नाम
  • लाभार्थी के बैंक ब्रांच का नाम
  • लाभार्थी के बैंक के अकाउंट नंबर
  • लाभार्थी के बैंक का IFSC कोड

NEFT फॉर्म भरते समय ध्यान रखने वाली सावधानियां | SBI NEFT Form Kaise Bharte Hai

  • फॉर्म को भरते समय किसी प्रकार की गलती या कटिंग करने से बचे!
  • फार्म में दी गई जानकारी को सदैव ठीक से भरे!
  • फॉर्म भरते समय नीले या काले रंग के पेन का प्रयोग करें!
  • फॉर्म को ध्यान पूर्वन करें, अगर फॉर्म में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो जाती है तो हमारा फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है!
  • अकाउंट नंबर को बिल्कुल ध्यान से भरे जिससे कि सही अकाउंट में पैसे जमा हो सके!
  • फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि हमने लाभार्थी की सभी जानकारी सही भरी है!
  • NEFT फॉर्म भरने के बाद उसे SBI बैंक के कर्मचारियों को ही दे! यदि यह फॉर्म भरने के बाद आपने किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया तो आपका आर्थिक नुकसान संभव है!

बैंक में नेफ्ट करने की पूरी प्रक्रिया | NEFT Form SBI Kaise Bhare

Step 1: सबसे पहले आपको SBI बैंक की ब्रांच में जाकर बैंक कर्मचारी से NEFT फॉर्म को लेना होता है!

Step 2: फॉर्म को बैंक से लेने के बाद, इसमें अपनी पर्सनल डिटेल को ध्यानपूर्वक और सही-सही से भरे!

Step 3: इसके बाद आपको उस खाते का विवरण भरना होता है जिसमें आप पैसे को भेजना चाहते हैं!

Step 4: कितने रुपए का नेफ्ट करना चाहते हो इतनी धनराशि को फार्म में लिखें!

Step 5: फार्म की सभी डिटेल्स को भरने के बाद उसे अच्छे से चेक करें और फिर इसके बाद बैंक कर्मचारियों को जमा कर दें!

Step 6: फार्म को बैंक कर्मचारियों को जमा करने के बाद अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप (Acknowledgement Slip) अवश्य लें! क्योंकि हम जितने भी रुपए की NEFT करवा रहे हैं उसका सबूत हमारे पास केवल यह एक्नॉलेजमेंट स्लिप ही है!

Step 7: फार्म को बैंक में जमा करने बाद धनराशि को लाभार्थी के अकाउंट में प्रत्येक आधे या 1 घंटे के अंतराल पर ट्रांसफर किया जाता है!

SBI NEFT पर लगने वाला शुल्क | SBI NEFT Charges

SBI NEFT लेनदेन पर नीचे दि गए तालिका के अनुसार शुल्क लागू होते हैं!

क्रम संख्या राशिNEFT सर्विस चार्ज
1.₹10,000 तक₹2.50/-
2.₹10,001 से ₹1,00,000 तक₹5/-
3.₹1,00,000 से ऊपर और ₹2,00,000 तक₹15/-
4.₹2,00,000 से अधिक₹25/-

दिन में किस समय SBI NEFT सेवाएं उपलब्ध है?

NEFT सेवाएं बैंक के प्रत्येक कार्य दिवस पर उपलब्ध कराई जाती है!

दिन प्रारंभ समयसमाप्ति समय
सोमवार से शुक्रवार07:00 बजे18:30 बजे
शनिवार07:00 बजे12:30 बजे

SBI बैंक के NEFT हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी वजह से लाभार्थी के खाते में NEFT की गई धनराशि जमा नहीं हो पाती है तो इसके लिए आप अपनी ब्रांच में जाकर ब्रांच मैनेजर से चर्चा कर सकते हैं! अन्यथा आप नीचे दिए गए पते पर भी अपनी समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं!

पता:
Asst. General Manager(IT-PS)
State Bank Global IT Centre, 3rd Floor, C Wing, Balaji Bhavan, Sector-11, CBD Belapur
Navi Mumbai – 400 614

मोबाइल नंबर: 022-27560746

G Mail पता: neft@sbi.co.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. NEFT क्या होता है?

    NEFT का मतलब नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (National Electronic Funds Transfer) होता है! NEFT में फंड ट्रांसफर का निपटारा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की गाइडलाइंस के अनुसार प्रति घंटे बैचो में किया जाता है!

  2. लाभार्थी NEFT भुगतान के लिए क्रेडिट कब प्राप्त करता है?

    एनईएफटी का भुगतान प्रति घंटे बैचो में किया जाता है! इसलिए लेनदेन का क्रेडिट उसी कार्य दिवस में होने की संभावना होती है!

  3. यदि NEFTकी गई धनराशि लाभार्थी के खाते में जमा नहीं होती है तो क्या वह धनराशि भेजने वाले को वापस मिलती है?

    हां, यदि किसी वजह से धनराशि को लाभार्थी के खाते में जमा नहीं किया जा सकता है तो उस धनराशि को प्रेषक(भेजने वाले) के खाते में वापस भेज दिया जाता है!

  4. SBI NEFT द्वारा हम कितने रुपए भेज सकते हैं?

    SBI एनईएफटी के द्वारा हम कम से कम ₹1 और अधिकतम रुपए भेजने की कोई सीमा नहीं है!

कुछ महत्वपूर्ण लिंक
हरियाणा स्मार्टफोन योजना क्या है?
नमो टैबलेट योजना क्या है?
Rahul

नमस्ते! मैं राहुल कुमार हूँ, और मैं पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग के छेत्र मे हूँ। मुझे पाठकों को आकर्षित करने वाले रोचक और जानकारी पूर्ण लेख लिखना पसंद है। जब मैं अपने कीबोर्ड पर टाइप नहीं कर रहा होता हूँ, तो आप मुझे नई कॉफ़ी शॉप्स की खोज करते या नवीनतम टीवी शो देखते हुए पा सकते हैं। आइए जुड़ें और साथ मिलकर कुछ बेहतरीन कंटेंट बनाएँ!

2 thoughts on “SBI NEFT फॉर्म कैसे भरे? | SBI NEFT Form Kaise Bhare”

Leave a Comment