SBI Max Select क्रेडिट कार्ड किन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है?

SBI Max Select क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा ऑफर किया जाने वाला मध्यम दर्जे का क्रेडिट कार्ड है, जो खासतौर पर शॉपिंग, डाइनिंग और मूवीज के शौकीनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्ड उपयोगकर्ताओं को कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और कई अन्य एक्सक्लूसिव लाभ प्रदान करता है।

इस आर्टिकल में, हम SBI Max Select Credit Card in Hindi की पूरी डिटेल जैसे इसके फीचर्स, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और चार्जेस के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

SBI Max Select क्रेडिट कार्ड क्या है? | SBI Max Select Credit Card in Hindi

SBI Max Select क्रेडिट कार्ड एक रूटीन क्रेडिट कार्ड है जो खरीदारी के साथ साथ डाइनिंग और मूवी टिकट, बुकिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट्स ऑफर करता है। यह कार्ड Landmark Group के स्टोर्स (जैसे Lifestyle, Max, Home Centre और Spar) पर खास छूट और बेनिफिट्स देता है।

इसके अलावा, यूजर्स को फ्यूल सरचार्ज वेवर, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और फ्लेक्सीपे जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।

SBI Max Select क्रेडिट कार्ड के बारे में

SBI Max Select Credit Card Details in Hindi
फीचरविवरण
कार्ड प्रकारलाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड
नेटवर्कवीज़ा / मास्टरकार्ड
अनुमानित क्रेडिट लिमिट₹50,000 से ₹5,00,000 (इनकम और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर)
रिवॉर्ड रेटप्रत्येक ₹100 की खरीद पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट
रिवॉर्ड रिडेम्प्शन4 रिवॉर्ड पॉइंट को मिलकर ₹1 बनता है
वार्षिक शुल्क₹1,499 + GST (पहले साल के लिए वेलकम बेनिफिट के साथ)
रिन्यूअल फी₹1,499 + GST (रिन्यूअल बेनिफिट के साथ)

SBI Max Select क्रेडिट कार्ड के लाभ | Benefits of SBI Max Select Card in Hindi

1. वेलकम बेनिफिट

SBI Max Select कार्ड पर वेलकम बेनिफिट के तौर पर 6,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स (₹1,500 के बराबर) मिलते हैं, जो आपके पहले साल के एनुअल फी पेमेंट पर क्रेडिट किए जाते हैं।

2. रिवॉर्ड बेनिफिट्स

Landmark Group के स्टोर्स (Lifestyle, Max, Home Centre, Spar), डाइनिंग और मूवी टिकट बुकिंग पर हर ₹100 खर्च पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। अन्य खर्चों पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट प्रत्येक ₹100 के खर्च पर मिलते है।

3. माइलस्टोन बेनिफिट्स

Landmark Group की स्टोर्स पर निम्नलिखित ऑफर उपलब्ध है।

  • ₹3,00,000 सालाना खर्च पर 12,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स।
  • ₹25,000 सालाना खर्च पर पर 2,400 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स।
  • ₹75,000 सालाना खर्च पर पर 8,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स।
  • ₹1,50,000 सालाना खर्च पर पर 12,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स।

1 वर्ष मे अधिकतम 34,400 रिवार्ड पॉइंट अर्जित किए जा सकते है।

4. फ्यूल सरचार्ज वेवर

₹500 से ₹3,000 के बीच पेट्रोल पंप पर किए गए ट्रांजैक्शन पर 1% फ्यूल सरचार्ज मे छूट मिलती है।

5. रिन्यूअल बेनिफिट

हर साल रिन्यूअल फी भरने पर 6,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स (₹1,500) मिलते हैं।

6. रिवॉर्ड रिडेम्प्शन

रिवॉर्ड पॉइंट्स को Lifestyle, Home Centre, Spar और Max स्टोर्स पर तुरंत रिडीम किया जा सकता है।

7. फ्लेक्सीपे सुविधा

₹2,500 या अधिक के ट्रांजैक्शन को 30 दिनों के भीतर आसान EMI में कन्वर्ट किया जा सकता है।

8. कॉन्टैक्टलेस पेमेंट

कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी के साथ छोटे-मोटे खर्चों के लिए तेज़ और सुरक्षित भुगतान करें।

9. ऐड-ऑन कार्ड

18 साल से अधिक उम्र के परिवार के सदस्यों (माता-पिता, पति/पत्नी, भाई-बहन) के लिए फ्री ऐड-ऑन कार्ड उपलब्ध हैं।

10. नो कॉस्ट EMI

साझेदार स्टोर्स पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के EMI का लाभ उठाएं।

नुकसान (Cons)

  • हाई एनुअल फी: ₹1,499 + GST का वार्षिक शुल्क लागू होता है।
  • लिमिटेड रिडेम्प्शन: रिवॉर्ड पॉइंट्स मुख्य रूप से Landmark स्टोर्स पर ही रिडीम किए जा सकते हैं।
  • फ्यूल सरचार्ज वेवर लिमिटेशन: केवल ₹500-₹3,000 के ट्रांजैक्शन पर ही सरचार्ज माफ़ होता है।

पात्रता मानदंड

मापदंडआवश्यकता
आयु21-70 वर्ष (प्राइमरी कार्ड होल्डर के लिए)
न्यूनतम आयआवेदक के पास आय का एक अच्छा सोर्स होना चाहिए
क्रेडिट स्कोर750+ (अच्छा CIBIL/Experian स्कोर)

आवश्यक दस्तावेज़

दस्तावेज़सैलरीड व्यक्तिसेल्फ-एम्प्लॉयड
पहचान प्रमाणपैन कार्ड / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेन्स / वोटर कार्ड पैन कार्ड / आधार कार्ड
आय प्रमाणसैलरी स्लिप / फॉर्म 16ITR (लास्ट 2 साल) / बैंक स्टेटमेंट
पता प्रमाणबिजली बिल / पासपोर्टबिजली बिल / पासपोर्ट

आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1 : आपको सबसे पहले बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।

स्टेप 2 : वेबसाइट पर आपको SBI Max Select क्रेडिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 3 : SBI Max Select क्रेडिट कार्ड दिखाई देने के बाद इस पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया को शुरू करें।

स्टेप 4 : आवेदन प्रक्रिया शुरु होने के बाद आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी, इसे ध्यान पूर्वक भरे।

स्टेप 5 : इसके बाद अपने इंकम सोर्स की जानकारी भरे।

स्टेप 6 : अंत मे kyc की प्रक्रिया को पूरा करे।

स्टेप 7 : इसके बाद आपके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

फीस और चार्जेस

चार्जराशि (₹ + GST)
वार्षिक शुल्क1,499
रिन्यूअल फी1,499
ऐड-ऑन कार्ड फीनिःशुल्क
लेट पेमेंट फी₹500 + GST
कैश एडवांस फी2.5% (न्यूनतम ₹5 00)

निष्कर्ष

SBI ka Max Select Credit Card उन लोगों के लिए बना हुवा है जो लगातार शॉपिंग, भोजन और मूवीज जैसी चीजों पर लगातार खर्च करते रहते हैं। इसके अलावा इसके रिवॉर्ड पॉइंट्स, माइलस्टोन बेनिफिट्स और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसी सुविधाएँ इसे एक आकर्षक ऑफर बनाती हैं।

SBI क्रेडिट कार्ड लिस्ट

SBI Paytm सिलैक्ट क्रेडिट कार्ड
SBI Titan क्रेडिट कार्ड
SBI Reliance क्रेडिट कार्ड
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

  1. SBI Max Select कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कैसे रिडीम करें?

    आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को Landmark Group के स्टोर्स (Lifestyle, Max, Home Centre, Spar) पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

  2. क्या इस कार्ड पर लाइफटाइम फ्री विकल्प उपलब्ध है?

    नहीं, इस कार्ड की वार्षिक फीस ₹1,499 + GST है, लेकिन रिन्यूअल पर 6,000 RP मिलते हैं।

  3. ऐड-ऑन कार्ड पर क्या कोई शुल्क है?

    नहीं, ऐड-ऑन कार्ड बिल्कुल फ्री हैं।

  4. क्या इस कार्ड पर नो कॉस्ट EMI उपलब्ध है?

    हाँ, साझेदार स्टोर्स पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलता है।

इन आर्टिकल को भी पढे
SBI MAX क्रेडिट कार्ड
SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड
Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!