SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड: आपका हवाई सफर पार्टनर

SBI (State Bank of India) और Singapore Airlines के KrisFlyer प्रोग्राम के बीच एक खास साझेदारी के तहत SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है। यह कार्ड यात्रा प्रेमियों के लिए बेहतरीन रिवॉर्ड्स और लाभ प्रदान करता है, खासकर जो Singapore Airlines या अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का उपयोग करते हैं।

इस आर्टिकल में, हम SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड (SBI KrisFlyer Credit Card in Hindi) की पूरी जानकारी देंगे, जिसमें इसके फीचर्स, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड क्या है? | SBI KrisFlyer Credit Card in Hindi

SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड एक प्रीमियम ट्रैवल क्रेडिट कार्ड है, जिसे SBI कार्ड और Singapore Airlines के KrisFlyer लॉयल्टी प्रोग्राम के सहयोग से पेश किया गया है। इस कार्ड का मुख्य उद्देश्य यात्रा करने वाले ग्राहकों को KrisFlyer माइल्स के रूप में रिवॉर्ड्स देना है, जिन्हें Singapore Airlines और उसके पार्टनर एयरलाइंस पर फ्लाइट बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह क्रेडिट कार्ड एक वर्ल्ड क्लास कार्ड है, जिससे आप दुनिया भर में खर्च कर सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर एक्सक्लूसिव लाभ उठा सकते हैं।

SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड के बारे में

SBI Krisflyer Credit Card Details in Hindi
फीचरविवरण
कार्ड प्रकारएयर ट्रैवल क्रेडिट कार्ड
सालाना फीस₹2,999 + GST
रिन्यूअल फीस₹2,999 + GST (दूसरे साल से)
एड-ऑन कार्ड फीसनिःशुल्क
रिवॉर्ड रेट-Singapore Airlines पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹200 पर 5 माइल्स
-अंतरराष्ट्रीय खर्च पर प्रत्येक ₹200 पर 5 माइल्स
-अन्य खर्च पर प्रत्येक ₹200 पर 2 माइल्स
वेलकम बेनिफिट3,000 KrisFlyer माइल्स (फीस भुगतान और पहला लेनदेन करने पर)
माइलस्टोन बेनिफिट₹3 लाख सालाना खर्च पर 3,000 अतिरिक्त माइल्स
लाउंज एक्सेस1 डोमेस्टिक लाउंज/क्वार्टर + 4 इंटरनेशनल लाउंज/साल
इंश्योरेंस कवर– एयर एक्सीडेंट कवर: ₹1 करोड़
– बैगेज लॉस/डिले कवर: ₹1 लाख
फ्यूल सरचार्ज वेवर1% वेवर (अधिकतम ₹250 प्रति स्टेटमेंट)

SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड के लाभ | Benefits of SBI Krisflyer Card in Hindi

1. वेलकम बेनिफिट

कार्ड जारी होने के 60 दिनों के भीतर-भीतर वार्षिक फीस का भुगतान करने तथा पहला लेनदेन पूरा करने पर आपको 3,000 KrisFlyer माइल्स मिलते हैं।

2. माइल्स बेनिफिट
  • Singapore Airlines या Scoot पर ₹200 खर्च करने पर 5 माइल्स मिलेंगे।
  • विदेश में कहीं भी (किसी भी दुकान या वेबसाइट पर) ₹200 खर्च करने पर 5 माइल्स मिलेंगे।
  • बाकी सभी खर्चों (जैसे बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, रेस्टोरेंट आदि) पर ₹200 खर्च करने पर 2 माइल्स मिलेंगे।

ध्यान रखें की:

  • पेट्रोल, वॉलेट लोड और प्रॉपर्टी रेंटल पर माइल्स नहीं मिलते।
  • माइल्स हर महीने आपके KrisFlyer अकाउंट में जमा हो जाएंगे।
3. माइलस्टोन बेनिफिट

सालाना ₹3 लाख खर्च करने पर अतिरिक्त 3,000 माइल्स मिलते हैं।

4. लाउंज तक पहुच
  • घरेलू यात्राओं पर: हर 3 महीने में 1 बार मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज का लाभ उठा सकते है।
  • विदेश यात्राओं पर: पूरे साल में 4 बार मुफ्त इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस (हर 3 महीने में सिर्फ 1 बार)
  • Priority Pass सदस्यता: $99 की कीमत वाली यह सुविधा बिल्कुल फ्री मिलती है।
5. फ्यूल सरचार्ज मे छूट

भारत के किसी भी पेट्रोल पंप पर 1% फ्यूल सरचार्ज वेवर। एक महीने मे अधिकतम ₹250 तक का लाभ उठाया जा सकता है।

6. इंश्योरेंस
  1. एयर एक्सीडेंट कवर: ₹1 करोड़
  2. बैगेज लॉस/डिले कवर: ₹1 लाख
  3. फ्रॉड लॉस कवर: ₹1 लाख
7. एड-ऑन कार्ड

आप अपने परिवार के सदस्यों (18+ उम्र) के लिए निःशुल्क एड-ऑन कार्ड बनवा सकते हैं।

8. ग्लोबल कैश एक्सेस

दुनिया भर के 10 लाख+ MasterCard/वीज़ा ATMs और भारत में 18,000+ SBI ATMs से कैश निकाल सकते हैं।

9. सिंगापुर एयरलाइंस टियर अपग्रेड

₹2.5 लाख सालाना Singapore Airlines पर खर्च करने पर KrisFlyer Elite Silver मेम्बरशिप मिलती है।

Cons (नुकसान)

  • उच्च वार्षिक फीस (₹2,999 + GST)।
  • लिमिटेड डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस (केवल 1 प्रति क्वार्टर)।
  • अधिकतम माइल्स सिंगापुर एयरलाइंस पर ही मिलते है।
  • फ्यूल, वॉलेट लोड और प्रॉपर्टी रेंटल पर कोई रिवॉर्ड्स नहीं दिया जाता है।

SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड के लिए Eligibility

  • आयु: 21-70 वर्ष (प्राइमरी), 18+ (एड-ऑन)।
  • नागरिकता: भारतीय नागरिक या भारत में रहने वाले NRI।
  • न्यूनतम आय: आवेदक के पास आय का एक निरंतर सोर्स होना अनिवार्य है।
  • CIBIL स्कोर: 750+का क्रेडिट स्कोर अच्छा समझा जाता है।

SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्यक कागजात

  • पहचान प्रमाण पत्र के रूप मे आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, या फिर अपने पासपोर्ट का उपयोग कर सकते है।
  • आय प्रमाण के लिए सैलरी स्लिप/ITR/बैंक स्टेटमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • रेज़िडेन्स प्रूफ के रूप मे आप अपने बिजली बिल/रेंट एग्रीमेंट का यूज कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

  1. ऑनलाइन आवेदन: SBI कार्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  2. फॉर्म भरें: व्यक्तिगत, आय और रोजगार संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  3. डॉक्यूमेंट अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके वैबसाइट पर अपलोड कर दे।
  4. KYC प्रक्रिया: बैंक द्वारा आपके द्वारा भरे गए आवेदन फोरम का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  5. क्रेडिट स्कोर चेक: इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आपका CIBIL स्कोर चेक किया जाता है।
  6. अप्रूवल/रिजेक्शन: 3-7 कार्य दिवसों में निर्णय मिलेगा।
  7. कार्ड डिलीवरी: अप्रूवल के बाद 7-10 दिनों में कार्ड पता पर पहुंचेगा।
  8. एक्टिवेशन: SMS/कस्टमर केयर के जरिए कार्ड एक्टिव करें।

SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले अन्य शुल्क की सूची

चार्जराशि
वार्षिक फीस₹2,999 + GST
रिन्यूअल फीस₹2,999 + GST
एड-ऑन कार्ड फीसनिःशुल्क
लेट पेमेंट फीस₹500 + GST
कैश एडवांस फीस2.5% (न्यूनतम ₹500)
फॉरेन करेंसी मार्कअप0% (नो चार्ज)

अंतिम शब्द

SBI Ka KrisFlyer Credit Card उन यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो Singapore Airlines और अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का उपयोग करते हैं। इसके रिवॉर्ड्स, लाउंज एक्सेस और इंश्योरेंस कवर इसे एक प्रीमियम कार्ड बनाते हैं। हालांकि, इसकी वार्षिक फीस और कुछ सीमाएं भी हैं, जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है।

SBI द्वारा जारी किए गए अन्य क्रेडिट कार्ड की लिस्ट

SBI MAX क्रेडिट कार्ड
SBI MAX Select क्रेडिट कार्ड
SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड
SBI Spar क्रेडिट कार्ड

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

  1. KrisFlyer माइल्स का उपयोग कैसे करें?

    इन माइल्स को Singapore Airlines और उसके पार्टनर एयरलाइंस पर फ्लाइट बुकिंग, अपग्रेड या अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

  2. क्या SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड पर लाइफटाइम फ्री विकल्प है?

    नहीं, यह कार्ड लाइफटाइम फ्री नहीं है। हर साल ₹2,999 + GST फीस देनी होगी।

  3. क्या SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड द्वारा फ्यूल पेमेंट करने पर माइल्स मिलते हैं?

    नहीं, फ्यूल, वॉलेट लोड और प्रॉपर्टी रेंटल पर कोई माइल्स नहीं मिलते।

  4. क्या SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड पर एड-ऑन कार्ड होल्डर को भी लाउंज एक्सेस मिलता है?

    नहीं, केवल प्राइमरी कार्डहोल्डर को ही लाउंज एक्सेस मिलता है।

नीचे दिये गए आर्टिक्ल भी एक बार जरूर पढे
बैंक स्टेटमेंट क्या होती है?
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड
Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!