इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 SBI KrisFlyer Apex कार्ड | SBI KrisFlyer Apex Credit Card in Hindi
- 2 SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड की एक झलकी
- 3 SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड से जुड़े अन्य फायदे | Benefits of SBI KrisFlyer Apex Card in Hindi
- 4 SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड लेने से पहले ये भी देखे
- 5 SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड लेने के लिए योग्यता
- 6 SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी कागजात
- 7 SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- 8 SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शुल्क सूची
- 9 निष्कर्ष
- 10 SBI की क्रेडिट कार्ड सूची
- 11 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
भारतीय स्टेट बैंक और Singapore Airlines के KrisFlyer प्रोग्राम के बीच एक खास साझेदारी के तहत SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है। यह कार्ड विशेष रूप से फ्रीक्वेंट फ्लायर्स और ट्रैवल एंथूजियास्ट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो Singapore Airlines और अन्य पार्टनर एयरलाइन्स पर सस्ते और लक्ज़री ट्रैवल का अनुभव लेना चाहते हैं।
इस आर्टिकल में हम SBI KrisFlyer Apex Credit Card in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिसमें इसके फीचर्स, नुकसान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी बातें शामिल हैं।
SBI KrisFlyer Apex कार्ड | SBI KrisFlyer Apex Credit Card in Hindi
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड एक प्रीमियम ट्रैवल क्रेडिट कार्ड है, जो Singapore Airlines के KrisFlyer लॉयल्टी प्रोग्राम से जुड़ा हुआ है।
इस कार्ड के जरिए आपको हर खर्च पर KrisFlyer माइल्स मिलते हैं, जिन्हें Singapore Airlines, SilkAir और अन्य पार्टनर एयरलाइन्स पर डिस्काउंटेड फ्लाइट्स, अपग्रेड्स और अन्य ट्रैवल बेनिफिट्स के लिए रिडीम कर सकते हैं।
यह कार्ड प्रीमियम ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन ऑफर्स, लाउंज एक्सेस और इंश्योरेंस कवर जैसे फायदे भी प्रदान करता है।
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड की एक झलकी
SBI Krisflyer Apex Credit Card Details in Hindi | |
---|---|
फीचर | विवरण |
कार्ड प्रकार | प्रीमियम ट्रैवल क्रेडिट कार्ड |
पार्टनर प्रोग्राम | Singapore Airlines KrisFlyer |
वार्षिक शुल्क | ₹9,999 + GST (पहले साल भी लागू) |
रिवॉर्ड्स | हर ₹200 खर्च पर 6-10 KrisFlyer माइल्स |
लाउंज एक्सेस | -वर्ष की प्रत्येक तिमाही मे 2 डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स -8 इंटरनेशनल लाउंज विजिट्स प्रति वर्ष |
इंश्योरेंस कवर | ₹3.5 करोड़ का एयर एक्सीडेंट कवर |
अन्य फायदे | फ्यूल सरचार्ज वेवर, फ्लेक्सीपे EMI, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स |
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड से जुड़े अन्य फायदे | Benefits of SBI KrisFlyer Apex Card in Hindi
1. वेलकम बेनिफिट
जॉइनिंग फीस का भुगतान करने के बाद, जब आपको पहली बार SBI Ka KrisFlyer Apex Credit Card मिलता है तो उसके 60 दिन के अंदर-अंदर यदि आप कोई ट्रांजैक्शन कर लेते हैं तो आपको 10000 क्रिस फ्लायर माइल्स मिलते हैं।
2. अलग-अलग श्रेणियां में अलग-अलग माइल्स
- Singapore Airlines पर: सिंगापुर एयरलाइंस पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹200 पर आपको 10 क्रिस फ्लायर माइल्स मिलते हैं।
- इंटरनेशनल स्पेंड पर: यात्रा के दौरान किसी भी अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में खर्च किए गए प्रत्येक 200 रुपए पर 8 माइल्स प्राप्त होते हैं।
- अन्य खर्च पर: अन्य किसी भी श्रेणी में खर्च किए गए प्रति ₹200 पर आपको 6 माइल्स मिलेंगे।
3. जितने ज्यादा रुपए खर्च करेंगे उतने ही ज्यादा बेनिफिट
- ₹5 लाख सालाना खर्च पर: इस क्रेडिट कार्ड की सहायता से यदि आप 1 वर्ष में ₹500000 खर्च कर देते हैं तो आपको 10000 अतिरिक्त माइल्स मिलते हैं।
- ₹7.5 लाख सालाना खर्च पर: वर्ष में 7:30 लख रुपए खर्च करने पर KrisFlyer Elite Gold मेम्बरशिप ली जा सकती है।
- ₹10 लाख सालाना खर्च पर: 1 वर्ष में 10 लाख खर्च करने पर 3,000 अतिरिक्त माइल्स बोनस के रूप में मिलते हैं।
4. एयरपोर्ट लाउंज तक पहुच
- वर्ष की प्रत्येक तिमाही में घरेलू एयरपोर्ट पर आपको 2 डोमेस्टिक लाउंज विजिट मिलती है।
- इस क्रेडिट कार्ड से 1 वर्ष में आठ इंटरनेशनल लाउंज विजिट्स लेने का प्रावधान है।
- $99 की कीमत का फ्री प्रायरिटी पास मेंबरशिप प्राप्त होता है।
5. फ्यूल भरवाने पर विशेष छूट
यदि आप इस क्रेडिट कार्ड की सहायता से भारत में किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते हैं तो आपको एक प्रतिशत की फ्युल सरचार्ज में छूट मिलती है। यह छूट अधिकतम एक महीने में ढाई सौ रुपए तक ही हो सकती है।
6. SBI क्रिस फ्लायर अपेक्स क्रेडिट कार्ड पर बीमा की सुविधा
- दुर्घटना बीमा: यात्रियों को दुर्घटना जीवन बीमा के रूप में ₹3.5 करोड़ का कवरेज दिया जाता है।
- सामान खो जाने पर: इस क्रेडिट कार्ड पर आपको किसी भी अप्रिय दुर्घटना में सामान खो जाने की स्थिति में एक लाख रुपए का कवरेज दिया जाता है।
- फ्रॉड लॉस कवर: ₹10 लाख रुपए का
7. कॉन्टैक्टलेस पेमेंट
₹5,000 तक के ट्रांजेक्शन कॉन्टैक्टलेस तकनीक का प्रयोग करके सुरक्षित रूप से किये जा सकते हैं।
8. फ्लेक्सीपे EMI
₹2500 से अधिक की किसी भी खरीद को आप महीने की आसान EMI में कन्वर्ट कर सकते हैं।
9. सिंगापुर एयरलाइंस के साथ एक्सक्लूसिव डील्स
KrisFlyer मेम्बर्स को स्पेशल डिस्काउंट्स और अपग्रेड्स का लाभ मिलता है।
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड लेने से पहले ये भी देखे
- हाई एनुअल फीस (₹9,999 + GST हर साल)
- फ्यूल और वॉलेट लोड जैसे खर्चों पर कोई रिवॉर्ड्स नहीं मिलता है।
- Priority Pass मेम्बरशिप सिर्फ 2 साल के लिए फ्री है।
- अधिक माइल्स सिर्फ Singapore Airlines पर ही यूज़फुल है।
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड लेने के लिए योग्यता
- आयु: SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड लेने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए! व्यक्ति की अधिकतम आयु 70 वर्ष हो सकती है!
- नागरिकता: भारतीय नागरिक या NRI
- CIBIL स्कोर: 750+ का सिविल स्कोर बहुत ही अच्छा उसको समझा जाता है।
- न्यूनतम आय: भिन्न क्रेडिट कार्ड के लिए आई का न्यूनतम पैमाना भी भिन्न हो सकता है।
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी कागजात
- पहचान प्रमाण के रूप में आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, या पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं।
- आय प्रमाण के लिए सैलरी स्लिप/ITR या फिर बैंक स्टेटमेंट का उपयोग किया जा सकता है।
- बिजली बिल और रेंट एग्रीमेंट का उपयोग आप अपने निवास प्रमाण के रूप में कर सकते हैं।
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
Step 1: सबसे पहले बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाये।
Step 2: इसके बाद “Start Apply Journey” के बटन पर क्लिक कर दे।
Step 3: वेबसाइट पर जाने के बाद आपको SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड के ठीक नीचे एक “Apply Now” का बटन दिखाई देगा। इस बटन पर क्लिक कर दें।
Step 4: इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें आपको सबसे पहले अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होती है।
Step 5: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के अगले चरण में आपको अपने व्यवसाय या नौकरी की जानकारी भरनी है।
Step 6: अंतिम पड़ाव केवाईसी प्रक्रिया का है जिसके पूर्ण होने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो जाती है।
Step 7: इसके बाद बैंक द्वारा आपके द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन फार्म की जांच की जाती है और उसके बाद कुछ आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इस आवेदन फार्म को स्वीकार किया जाता है।
Step 8: यह सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ही आपको SBI का KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड मिलता है।
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शुल्क सूची
चार्ज | राशि |
---|---|
वार्षिक शुल्क | ₹9,999 + GST |
रिन्यूअल फीस | ₹9,999 + GST (दूसरे साल से) |
एड-ऑन कार्ड फीस | निःशुल्क |
लेट पेमेंट फीस | ₹750 + GST |
कैश अडवांस फीस | 2.5% (न्यूनतम ₹500) |
निष्कर्ष
SBI ka KrisFlyer Apex Credit Card फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स के लिए बनाया गया है इसलिए यह लगातार ट्रैवल करने वालो के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है, खासकर जो Singapore Airlines और इसके पार्टनर्स से यात्रा करते हैं। हालांकि, इसकी हाई एनुअल फीस और सीमित रिवॉर्ड कैटेगरीज को ध्यान में रखकर ही इसे चुनें।
SBI की क्रेडिट कार्ड सूची
SBI MAX Select क्रेडिट कार्ड |
SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड |
SBI Spar क्रेडिट कार्ड |
SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड |
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
-
क्या SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड हमे लाइफटाइम फ्री मिलता है?
नहीं, इसकी वार्षिक फीस ₹9,999 + GST है, जो हर साल लागू होती है।
-
क्या हम SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके एटीएम से पैसे निकलवा सकते हैं?
हां इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग आप एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अधिक शुल्क चुकाने पड़ सकते हैं।
-
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड की वार्षिक और जॉइनिंग फीस क्या है?
SBI KrisFlyer Apex क्रेडिट कार्ड पर वार्षिक और जॉइनिंग फीस के रूप मे ₹9,999 लगते है।
पसंदीदा लेख की सूची |
SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड |
SBI बाइक लोन |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
3 thoughts on “SBI KrisFlyer Apex कार्ड: हवाई सफर का प्रीमियम पार्टनर”