इस पोस्ट में क्या-क्या है? [छुपाये]
आजकल क्रेडिट कार्ड सिर्फ पेमेंट का जरिया नहीं, बल्कि ट्रैवल, शॉपिंग और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स का पावरफुल टूल बन चुका है। अगर आप बार-बार फ्लाइट बुक करते हैं या इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं, तो SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
यह कार्ड Etihad Guest माइल्स कमाने का शानदार तरीका देता है, जिससे आप फ्री फ्लाइट्स, होटल स्टे और अन्य ट्रैवल बेनिफिट्स पा सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम SBI Etihad Guest Credit Card in Hindi पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे।
SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड | SBI Etihad Guest Credit Card in Hindi
SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और Etihad Airways द्वारा मिलकर जारी किया गया है। यह क्रेडिट कार्ड उन लोगो के लिए सबसे जायदा फायदेमंद है जो etihad.com से अपने एयर टिकिट बूकिंग करते है।
इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके हर खर्च पर Etihad Guest माइल्स मिलते हैं, जिन्हें आप फ्री फ्लाइट्स, होटल बुकिंग, और अन्य ट्रैवल एक्सपीरियंस में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इस कार्ड पर लाउंज एक्सेस, ट्रैवल इंश्योरेंस, और फ्यूल सरचार्ज वेवर जैसे फायदे भी मिलते हैं।
SBI Etihad Guest Credit Card Details in Hindi
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
वैल्कम बेनिफिट | 2500 Etihad Guest माइल्स |
रिवॉर्ड रेट | Etihad.com पर प्रत्येक ₹100 खर्च करने पर 3 माइल्स |
माइलस्टोन बेनिफिट | ₹10 लाख स्पेंड पर 1 कंपेनियन वाउचर, ₹5 लाख स्पेंड पर 5000 माइल्स |
लाउंज एक्सेस | 8 डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स/साल + प्रायोरिटी पास मेम्बरशिप |
इंश्योरेंस | ₹25 लाख एयर एक्सीडेंट कवर, $1000 लॉस्ट बैगेज कवर |
फ्यूल सरचार्ज वेवर | 1% |
जॉइनिंग फी | ₹1499 |
रिन्यूअल फी | ₹1499 (सालाना, ₹3 लाख स्पेंड पर रिन्यूअल फीस मे छूट) |
SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड के फायदे
वैल्कम लाभ
SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड की जॉइनिंग फीस देने के बाद आपको वेलकम बेनिफिट के रूप में 2500 Etihad Guest माइल्स मिलते हैं।
यह क्रेडिट कार्ड लेने पर आपको Etihad Guest का सिल्वर टीएर स्टेटस भी दिया जाता है।
Etihad Airways की पहली एयर टिकट बुकिंग पर एक फ्री वाई-फाई वाउचर।
Etihad रिवॉर्ड प्रोग्राम
इस क्रेडिट कार्ड पर निम्नलिखित रिवॉर्ड प्रोग्राम प्रायोजित है।
- Etihad.com पर खर्च होने वाले प्रत्येक ₹100 पर आपको 3 माइल्स मिलते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय जगह पर खर्च होने वाले प्रत्येक ₹100 पर 2 माइल्स दिए जाते हैं।
- उपरोक्त विषयों के अलावा अन्य किसी भी जगह पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर एक माइल्स मिलता है।
माइलस्टोन बेनिफिट्स
अगर आप एक साल में ₹10 लाख खर्च करते हैं, तो आपको 1 कंपेनियन वाउचर मिलता है, जिससे आप किसी को फ्री में अपने साथ ट्रिप पर ले जा सकते हैं। इसके अलावा, ₹5 लाख स्पेंड पर 5000 माइल्स भी मिलते हैं।
स्पेंड-बेस्ड फी रिवर्सल
अगर आप एक साल में ₹3 लाख खर्च करते हैं, तो अगले साल की ₹1499 की रिन्यूअल फी माफ हो जाती है।
इंश्योरेंस कवर
इस कार्ड में ₹25 लाख का ओवरसीज एयर एक्सीडेंट कवर, $1000 का लॉस्ट बैगेज कवर, और ₹50,000 का फ्रॉड लायबिलिटी कवर मिलता है।
लाउंज एक्सेस
आपको 8 डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स और प्रायोरिटी पास मेम्बरशिप मिलती है, जिससे आप दुनिया भर के एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री पा सकते हैं।
फ्यूल सरचार्ज वेवर
भारत में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पर आपको एक प्रतिशत की फ्यूल सरचार्ज में छूट मिलती है।
VIZA बेनेफिट्स
आप Hertz और Avis कार रेंटल पर डिस्काउंट, 900 लग्जरी होटल्स पर एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स, और Kaligo.com पर 25% एक्स्ट्रा माइल्स कमा सकते हैं।
इमरजेंसी कार्ड रिप्लेसमेंट
अगर आपका कार्ड कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप इसे दुनिया में कहीं भी बदलवा सकते हैं।
नुकसान (Cons)
- हाई एनुअल फी: ₹1499 की जॉइनिंग और रिन्यूअल फी कुछ यूजर्स के लिए महंगी हो सकती है।
- माइल्स रिडेम्प्शन लिमिटेशन: माइल्स का इस्तेमाल सिर्फ Etihad और पार्टनर एयरलाइंस में ही किया जा सकता है।
- इंटरनेशनल स्पेंड पर ही ज्यादा माइल्स: अगर आप ज्यादा इंटरनेशनल ट्रैवल नहीं करते, तो माइल्स कमाना मुश्किल हो सकता है।
- लाउंज एक्सेस लिमिटेड: सिर्फ 8 डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स ही मिलते हैं।
- फ्यूल सरचार्ज वेवर कैप: महीने में सिर्फ ₹250 तक ही फ्यूल सरचार्ज वेवर मिलता है।
पात्रता मानदंड
- आयु: 21 से 70 साल
- इनकम: यदि आपके पास आय का एक रेगुलर सोर्स है तभी आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
- क्रेडिट स्कोर: 750+ का CIBIL स्कोर होना जरूरी है।
ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका
- ऑनलाइन अप्लाई करें: SBI कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें।
- जानकारी भरे: अपनी पर्सनल जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरे।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: पैन कार्ड, आधार कार्ड, इनकम प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करे।
- वेरिफिकेशन: बैंक आपके दस्तावेजों की जांच करेगा।
- KYC प्रोसेस: होम विजिट या वीडियो KYC हो सकता है।
- अप्रूवल: अगर सभी डॉक्यूमेंट्स सही हैं, तो 7-10 दिनों में कार्ड मिल जाएगा।
- कार्ड एक्टिवेशन: कार्ड मिलने के बाद, इसे SMS या नेट बैंकिंग से एक्टिवेट करें।
- पिन जेनरेट करें: ATM से नया पिन सेट करें।
फीस और चार्जेस
- जॉइनिंग फी: ₹1499 (वन-टाइम)
- रिन्यूअल फी: ₹1499 (सालाना, ₹3 लाख स्पेंड करने पर इस फीस मे भी छूट मिल जाती है!)
- कैश निकलवाले पर लगने वाली फी: 2.5% (मिनिमम ₹500)
निष्कर्ष
SBI Ka Etihad Guest Credit Card उन लोगों के लिए बेस्ट है जो फ्री ट्रैवल माइल्स कमाना चाहते हैं। अगर आप Etihad एयरवेज से अक्सर ट्रैवल करते हैं या इंटरनेशनल ट्रिप्स प्लान करते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपका ज्यादातर खर्च डोमेस्टिक है, तो आपको दूसरे कार्ड्स पर भी विचार करना चाहिए।
SBI द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड सूची
SBI Spar क्रेडिट कार्ड |
SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड |
SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड |
SBI KrisFlyer Apex कार्ड |
सवाल-जवाब
-
क्या SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड लाइफटाइम फ्री मिलता है?
नहीं, इसकी ₹1499 सालाना फीस है, लेकिन यदि आप एक वर्ष मे इस क्रेडिट कार्ड से ₹3 लाख खर्च कर देते है तो फिर आपके क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली यह वार्षिक फीस माफ हो जाती है।
-
Etihad Guest माइल्स का उपयोग कहाँ कर सकते हैं?
इन्हें Etihad और अन्य पार्टनर एयरलाइंस में फ्लाइट बुकिंग के लिए यूज कर सकते हैं।
-
क्या इस कार्ड से डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस मिलता है?
हाँ, आपको साल में 8 बार डोमेस्टिक लाउंज में फ्री एंट्री मिलती है।
-
क्या फ्यूल सरचार्ज वेवर हर महीने मिलता है?
हाँ, लेकिन महीने में सिर्फ ₹250 तक ही वेवर मिलता है।
अन्य जरूरी लिंक |
मिनी स्टेटमेंट क्या है? |
फिक्स्ड डिपॉजिट क्या है |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
5 thoughts on “SBI Etihad Guest क्रेडिट कार्ड: पूरी जानकारी हिंदी में | SBI Etihad Guest Credit Card in Hindi”