इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 SBI इलेक्ट्रिक कार लोन की संक्षिप्त जानकारी | SBI Electric Car Loan Details
- 2 SBI इलेक्ट्रिक कार लोन के फायदे
- 3 SBI इलेक्ट्रिक कार लोन के लिये कोन-कोन आवेदन कर सकता है?
- 4 SBI इलेक्ट्रिक कार लोन लेने मे जरूरी दस्तावेज़
- 5 SBI इलेक्ट्रिक कार लोन के लिए आवेदन कैसे करे?
- 6 SBI इलेक्ट्रिक कार लोन पर ऋण | SBI Electric Vehicle Car Loan Interest Rate
- 7 SBI EV Car Loan की प्रोसेसिंग फीस
- 8 अंत
- 9 SBI लोन लिस्ट
- 10 SBI EV Car Loan FAQs
भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे FAME-II (Faster Adoption and Manufacturing of Electric Vehicles)। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदूषण कम करना और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाना है।
भारत सरकार की योजनाओं का समर्थन करते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया ने इलेक्ट्रिक कार लोन की शुरुआत की है। जो की अन्य कर लोन की तुलना में सस्ते होते हैं। जिससे इलेक्ट्रिक कार की खरीद को बढ़ावा मिलता है।
आज हम इस आर्टिकल में SBI Electric Car Loan की पूरी जानकारी हिंदी में समझेंगे, जिसमें पात्रता, दस्तावेज़, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया शामिल है।
SBI इलेक्ट्रिक कार लोन की संक्षिप्त जानकारी | SBI Electric Car Loan Details
विशेषता | विवरण |
---|---|
लोन का प्रकार | नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए |
ब्याज दर | 9.10% प्रति वर्ष से शुरू |
लोन अवधि | 3 साल से 8 साल तक |
अधिकतम लोन राशि | कार के ऑन-रोड प्राइस का 100% |
प्रोसेसिंग फीस | न्यूनतम ₹750 |
आयु सीमा | 21 से 70 वर्ष |
पूर्व-भुगतान शुल्क | लागू नहीं |
SBI इलेक्ट्रिक कार लोन के फायदे
1. ग्रीन क्रांति को समर्थन
इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पर्यावरण प्रदूषण कम होता है और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटती है। यह सरकार की ग्रीन इंडिया योजना को भी बढ़ावा देता है।
2. कम ब्याज दर
SBI ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सामान्य कार लोन से 0.25% कम ब्याज दर (25 BPS की छूट) दी है, जिससे EMI कम आती है।
3. लंबी रिपेमेंट अवधि
आप 8 साल तक में लोन चुका सकते हैं, जिससे मासिक किश्त (EMI) हल्की रहती है।
4. 100% फंडिंग
एसबीआई कार के ऑन-रोड प्राइस का 100% तक लोन देता है, यानी डाउन पेमेंट की जरूरत नहीं।
5. प्रोसेसिंग फीस में छूट
इलेक्ट्रिक कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस सामान्य लोन से कम है, जिससे लागत बचती है।
SBI इलेक्ट्रिक कार लोन के लिये कोन-कोन आवेदन कर सकता है?
- कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 21 से 70 वर्ष के बीच में है, SBI ग्रीन कार लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
- केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के स्थायी कर्मचारी।
रक्षा सेवा पैकेज (DSP), अर्धसैनिक बल पैकेज (PMSF) और भारतीय तटरक्षक पैकेज (ICGP) के लाभार्थी तथा विभिन्न रक्षा संस्थानों के अल्पकालिक कमीशन अधिकारी। - स्वरोजगार करने वाले, व्यवसायी, फर्म जो आयकरदाता हैं, इत्यादि।
- खेती या खेती से जुड़े काम मे संलिप्त व्यक्ति।
SBI इलेक्ट्रिक कार लोन आवेदन कर्ता की आमदनी
श्रेणी | आय मानदंड | अधिकतम ऋण राशि |
---|---|---|
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के स्थायी कर्मचारी | आवेदक की कम से कम न्यूनतम वार्षिक आय ₹3,00,000 होनी जरूरी है। | मासिक वेतन का 48 गुना |
स्वरोजगार करने वाले, या व्यवसायी | ₹3,00,000 प्रति वर्ष | लाभ आमदनी का 4 गुना |
खेती या खेती से जुड़े काम मे संलिप्त व्यक्ति | वार्षिक आय ₹4,00,000 | वार्षिक आय का 3 गुना |
SBI इलेक्ट्रिक कार लोन लेने मे जरूरी दस्तावेज़
श्रेणी (Category) | बुनियादी दस्तावेज (Basic Documents) | विशेष दस्तावेज (Special Documents) | छूट (Waivers) |
---|---|---|---|
वेतनभोगी (Salaried) | • 2 पासपोर्ट साइज फोटो • पहचान प्रमाण के रूप मे आधार • पता प्रमाण के रूप मे आधार, • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट • PAN कार्ड | • नवीनतम सैलरी स्लिप • फॉर्म 16 • पिछले 2 वर्षों के आयकर रिटर्न (यदि कोई हो तो) | बैंक के वेतन पैकेज ग्राहकों के लिए 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट और 12+ महीने के खाताधारकों के लिए ITR डॉक्युमेंट्स मे छूट |
स्व-रोजगार/व्यवसायी (Self-Employed/Business) | • 2 पासपोर्ट साइज फोटो • पहचान प्रमाण • पता प्रमाण • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट • PAN कार्ड | • पिछले 2 वर्षों के ऑडिटेड बैलेंस शीट • लाभ-हानि विवरण • दुकान पंजीकरण/MSME प्रमाणपत्र • सेल्स टैक्स रजिस्ट्रेशन | – |
कृषि कार्यों में संलग्न (Agriculture/Allied Activities) | • 2 पासपोर्ट साइज फोटो • पहचान प्रमाण • पता प्रमाण • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट • PAN कार्ड | फसल उत्पादन के लिए: • खसरा/चिट्टा अदंगल • पट्टा/खतौनी (मालिकाना प्रमाण) डेयरी/मुर्गीपालन के लिए: • गतिविधि प्रमाणपत्र | – |
SBI इलेक्ट्रिक कार लोन के लिए आवेदन कैसे करे?
स्टेप 1: सबसे पहले एसबीआई बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आपके मोबाइल और भरने का एक ऑप्शन आएगा। जिसमें आपको अपने मोबाइल नंबर भरने हैं और उसके बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: आवेदन फार्म को सही से भरे और उसके साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 4: आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आपके सिविल स्कोर की जांच की जाएगी उसके बाद ही यह लोन आपको मिल पाएगा।
SBI इलेक्ट्रिक कार लोन पर ऋण | SBI Electric Vehicle Car Loan Interest Rate
SBI ग्रीन कार लोन की ब्याज दर 9.10% से लेकर 10.15% तक है! ऋण की वास्तविक दर आपके CIBIL स्कोर पर निर्भर करती है अर्तार्थ CIBIL स्कोर जितना अच्छा होगा ब्याज की दर उतनी ही कम होगी।
SBI EV Car Loan की प्रोसेसिंग फीस
लोन राशि | प्रोसेसिंग फीस |
---|---|
₹5 लाख तक | ₹750/- |
₹5 लाख से अधिक और ₹10 लाख से कम | ₹1250/- |
₹10 लाख से अधिक | ₹1500/- |
अंत
एसबीआई इलेक्ट्रिक कार लोन पर्यावरण के अनुकूल वाहन खरीदने का एक बेहतरीन विकल्प है। कम ब्याज दर, लंबी अवधि और आसान प्रक्रिया के कारण यह ग्राहकों के लिए फायदेमंद है। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो एसबीआई ग्रीन कार लोन जरूर चेक करें!
SBI लोन लिस्ट
SBI EV Car Loan FAQs
-
क्या SBI इलेक्ट्रिक कार लोन पर डाउन पेमेंट जरूरी है?
नहीं, SBI कार के ऑन-रोड प्राइस का 100% तक लोन अप्रूव करता है।
-
क्या सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यक्ति भी इस लोन के लिए आवेदन कर सकता है?
हां, सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यक्ति भी इस लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
-
SBI Green Car Loan की अधिकतम अवधि कितनी है?
SBI Green Car Loan की अधिकतम अवधि 8 वर्ष तक है। और न्यूनतम अवधि 3 वर्ष है।
इन आर्टिक्ल को भी जरूर पढे |
SBI VISTARA CLUB Prime क्रेडिट कार्ड |
SBI Username भूल गये है तो कैसे पता करे? |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
3 thoughts on “SBI इलेक्ट्रिक कार लोन: जानिए पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया | SBI Electric Car Loan”