इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड | SBI BPCL Octane Credit Card in Hindi
- 2 SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड की महत्वपूर्ण जानकारी
- 3 SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड फीचर्स | Features of SBI BPCL Octane Card in Hindi
- 4 SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड लेने से पहले यह 3 बातें जरूर जान लें!
- 5 पात्रता मानदंड
- 6 आवश्यक दस्तावेज़
- 7 आवेदन प्रक्रिया
- 8 फीस और चार्जेस
- 9 समापन
- 10 SBI क्रेडिट कार्ड सूची
- 11 प्रश्न और उत्तर
SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड, SBI कार्ड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा जारी एक प्रीमियम को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जो विशेष रूप से फ्यूल और रोजमर्रा की खरीदारी पर जबरदस्त रिवॉर्ड्स और बेनिफिट्स प्रदान करता है।
यह कार्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो नियमित रूप से पेट्रोल पंपों पर खर्च करते हैं और अतिरिक्त छूट व कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में SBI BPCL Octane Credit Card in Hindi की पूरी जानकारी देंगे जिसमे इसके फीचर्स, लाभ, नुकसान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया शामिल होंगे।
SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड | SBI BPCL Octane Credit Card in Hindi
देश के दो बड़े नामों – SBI कार्ड और भारत पेट्रोलियम (BPCL) की साझेदारी से लॉन्च हुआ यह क्रेडिट कार्ड, नियमित वाहन चालकों और फ्यूल पर खर्च करने वालों के लिए एक वरदान है। यह कार्ड न सिर्फ पेट्रोल-डीजल की खरीदारी पर जबरदस्त रिटर्न देता है, बल्कि घरेलू खर्चों, ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन पर भी आपको फायदा पहुंचाता है।
इस कार्ड की सबसे खास बात यह है कि यह क्रेडिट कार्ड न केवल BPCL पेट्रोल पंपों पर बेहतरीन डिस्काउंट देता है, बल्कि डाइनिंग, ग्रोसरी, मूवीज और अन्य रिटेल खर्चों पर भी अच्छे रिवॉर्ड्स पॉइंट प्रदान करता है।
SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड की महत्वपूर्ण जानकारी
SBI BPCL Octane Credit Card Details in Hindi | |
---|---|
फीचर | विवरण |
कार्ड प्रकार | फ्युल और दैनिक खर्च |
फ्यूल सरचार्ज वेवर | सभी क्रेडिट कार्ड की तरह ही 1% का फ्यूल सरचार्ज वेवर |
रिवॉर्ड पॉइंट्स | BPCL पर की गयी खरीददारी पर 25X रिवॉर्ड पॉइंट्स |
लाउंज एक्सेस | प्रत्येक वर्ष 4 कॉम्प्लिमेंटरी डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स मिलते है। |
वेलकम बेनिफिट | 6,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स जिनके कीमत भारतीय रूपियों मे 1,500 के बराबर है। |
जॉइनिंग फी | जॉइनिंग फीस के रूप में ₹1500 चार्ज किए जाते हैं। |
रिन्यूअल फी | प्रतिवर्ष ₹1500 लगते हैं। |
SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड फीचर्स | Features of SBI BPCL Octane Card in Hindi
1. स्वागत लाभ
जब आप इस क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले जॉइनिंग फीस को जमा करवा देते हैं तो उसके बाद आपको 1500 रुपए की कीमत के 6,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं यह रिवॉर्ड पॉइंट 30 दिनों के भीतर आपके अकाउंट में दिखाई दे जाते हैं।
2. फ्यूल पर जबरदस्त रिवॉर्ड्स
BPCL पेट्रोल पंपों पर हर ₹100 खर्च पर 25 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। साथ ही अधिकतम ₹4,000 प्रति ट्रांजेक्शन तक 1% फ्यूल सरचार्ज वेवर भी मिलता है।
3. डाइनिंग, ग्रोसरी और मूवीज पर रिवॉर्ड्स
- डाइनिंग, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, ग्रोसरी और मूवी टिकट्स पर ₹100 खर्च पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स।
- ऊपर दी गयी श्रेणियों के अलावा अन्य जगह पर खर्च किए गये प्रत्येक ₹100 पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है।
4. फ्यूल सरचार्ज वेवर
BPCL पेट्रोल पंपों पर 1% फ्यूल सरचार्ज वेवर मिलता है। एक महीने मे अधिकतम ₹100 तक का लाभ उठाया जा सकता है, जिससे सालाना ₹1,200 तक की बचत होती है।
5. कॉम्प्लिमेंटरी लाउंज एक्सेस
इस कार्ड से आपको 1 वर्ष के एक क्वार्टर मे एक मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विजिट्स मिलती हैं।
6. माइलस्टोन बेनिफिट
यदि आप इस क्रेडिट कार्ड से एक वर्ष मे Aditya Birla, Yatra, Bata/Hush Puppies जैसे ब्रांड पर ₹3 लाख या इससे अधिक खर्च कर देते है तो आपको ₹2,000 की कीमत के ई-गिफ्ट वाउचर्स मिलते हैं।
7. इंस्टेंट रिवॉर्ड रिडेम्पशन
आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को चुनिंदा BPCL पेट्रोल पंपों पर तुरंत रिडीम कर सकते हैं।
8. फ्रॉड प्रोटेक्शन
इस कार्ड में ₹1 लाख का फ्रॉड लायबिलिटी कवर भी मिलता है, जो अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन्स से सुरक्षा प्रदान करता है।
9. यूटिलिटी बिल पेमेंट
आप इस कार्ड से बिजली, मोबाइल, टेलीफोन और अन्य यूटिलिटी बिल्स का भुगतान कर सकते हैं।
10. सालाना फीस मे छूट
एक वर्ष मे 2 लाख या इससे अधिक खर्च करने पर वार्षिक फीस मे छूट मिल जाती है।
SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड लेने से पहले यह 3 बातें जरूर जान लें!
- इस क्रेडिट कार्ड पर जॉइनिंग और रिन्यूअल फीस के रूप मे ₹1500 चार्ज किये जाते है, जो कुछ लोगो को अधिक लग सकते है।
- यह क्रेडिट कार्ड केवल BPCL पेट्रोल पंपों तक सीमित ही सीमित है।
- रिवॉर्ड पॉइंट्स कैप – कुछ श्रेणियों में मासिक या बिलिंग साइकल में रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट होती है।
पात्रता मानदंड
- आयु: 21 से 70 वर्ष (सैलरीड), 18+ (सेल्फ-एम्प्लॉयड)
- न्यूनतम आय: आवेदक के पास आय का अच्छा सोर्स होना चाहिये।
- क्रेडिट स्कोर: 750+ का CIBIL स्कोर बहुत अच्छा समझा जाता है।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- बिजली बिल
- रेंट एग्रीमेंट
- सैलरी स्लिप
- बैंक स्टेटमेंट
- ITR
आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन: SBI कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Apply Now” बटन को चुनें।
- फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत, आय और रोजगार संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- KYC पूरा करें: KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- वेरिफिकेशन: SBI टीम आपके दस्तावेज़ों की जांच करेगी।
- अप्रूवल और डिलीवरी: अगर आप पात्र हैं, तो कार्ड 7-10 कार्यदिवसों में डिलीवर हो जाएगा।
फीस और चार्जेस
चार्ज | राशि |
---|---|
जॉइनिंग फी | ₹1500/- |
रिन्यूअल फी | ₹1500/- |
एड-ऑन कार्ड फी | ₹0/- |
लेट पेमेंट फी | ₹500/- |
समापन
SBI Ka BPCL Octane Credit Card उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो नियमित रूप से पेट्रोल और गैस पर खर्च करते हैं। इसके अलावा, यह कार्ड डाइनिंग, मूवीज और यूटिलिटी बिल पेमेंट पर भी अच्छे रिवॉर्ड्स देता है।
हालांकि, इसकी जॉइनिंग और रिन्यूअल फी थोड़ी ज्यादा है, लेकिन अगर आप ₹2 लाख सालाना खर्च करते हैं, तो रिन्यूअल फी माफ हो जाती है। अगर आप एक हेवी फ्यूल यूजर हैं, तो यह कार्ड आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है!
SBI क्रेडिट कार्ड सूची
SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड |
SBI Spar क्रेडिट कार्ड |
SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड |
SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड |
प्रश्न और उत्तर
-
SBI BPCL Octane कार्ड पर कितने रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं?
BPCL पेट्रोल पंपों पर ₹100 खर्च पर 25 रिवॉर्ड पॉइंट्स (7.25% वैल्यू बैक) मिलते हैं।
-
क्या इस कार्ड पर लाउंज एक्सेस मिलती है?
हां, इस कार्ड पर 4 मुफ्त डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स प्रति वर्ष मिलती हैं।
-
क्या SBI BPCL Octane कार्ड पर रिन्यूअल फी मे छूट मिल सकती है?
हां, अगर आप सालाना ₹2 लाख खर्च करते हैं, तो अगले साल की फी माफ हो जाती है।
-
क्या इस कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट कर सकते हैं?
हां, आप इस कार्ड से बिजली, मोबाइल और अन्य यूटिलिटी बिल्स का भुगतान कर सकते हैं।
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
2 thoughts on “SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड: पेट्रोल पर बचत का नया तरीका!”