इस पोस्ट में क्या-क्या है?
आज के समय में यदि किसी भी व्यक्ति को कार लोन की आवश्यकता होती है तो वह बैंकों की तरफ अपना रुख करता है। वही बदले में बैंक केवल उन्हीं व्यक्तियों को लोन देते हैं जिनके पास निरंतर आय और अच्छा सिबिल स्कोर हो।
इन सभी के विपरीत, आज हम आपको एक ऐसे कार लोन के बारे में बताने वाले हैं जिसमें यदि आपके पास अच्छा सिविल स्कोर नहीं है तो भी आपको यह कार लोन आसानी से मिल जाएगा।
जी हां, आज हम बात करने वाले हैं SBI Assured Car Loan के बारे में। आज की इस लेख में हम SBI Assured कार लोन का पूरा विश्लेषण करेंगे।
SBI Assured Car Loan क्या है?
यह कर लोन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी किया गया एक विशेष प्रकार का कर लोन है जिसमें आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर ग्राहक को ऋण आवंटित किया जाता है। एसबीआई के एश्योर्ड कार लोन के विशेष प्रावधान है जो निम्नलिखित हैं:
- यह कार लोन ग्राहक के द्वारा खोली गई फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर दिया जाता है।
- यदि आप यह कर लोन लेना चाहते हैं तो इसमे आपको कम से कम ₹100000 मिलेंगे और अधिकतम कोई सीमा नहीं है।
- उनको चुकाने की अवधि कम से कम 3 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष है।
- अभी हाल ही में ही इस कर लोन पर लगने वाली फीस को माफ कर दिया गया है।
मुख्य विशेषताएं | SBI Assured Car Loan Details in Hindi
विशेषता | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | SBI Assured कार लोन स्कीम |
कितना लोन मंजूर होता है? | फिक्स्ड डिपॉजिट की 100% वैल्यू तक |
आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष, कोई अधिकतम सीमा नहीं |
आय प्रमाण | आवेदक द्वारा घोषित आए ही पर्याप्त है। |
ऋण राशि | न्यूनतम ₹1 लाख, अधिकतम FD मूल्य तक |
EMI/NMI अनुपात | लागू नहीं |
चुकौती अवधि | 3 से 7 वर्ष |
ब्याज दर | 9.20% – 10.15% प्रतिवर्ष |
प्रोसेसिंग शुल्क | शून्य |
SBI Assured Car Loan के फायदे
1. लो सिबिल स्कोर पर उपलब्ध
यदि किसी भी वजह से आपका सिबिल स्कोर खराब हो गया है तब भी आप इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि लोन आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर मंजूर किया जाता है।
2. आय प्रमाण
वैसे तो आय प्रमाण की इस कर लोन में ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है लेकिन फिर भी बैंक आपका आय प्रमाण मांग सकता है।
3. त्वरित ऋण
इस कर लोन में आपके सिबिल स्कोर की जांच ना के बराबर होती है इसलिए लोन की राशि जल्दी ही आवंटित कर दी जाती है।
4. लंबी Repayment अवधि
अधिकतम 7 वर्ष तक आप EMI का भुगतान कर सकते हैं।
5. शून्य प्रोसेसिंग शुल्क
एसबीआई द्वारा इस कर लोन पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस को हटा दिया गया है।
SBI के Assured कार लोन की योग्यता
- आयु: जिस भी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक है वह इस कार लोन के लिए आवेदन कर सकता है। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
- CIBIL स्कोर: इसमें आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- आय प्रमाण: यह बैंक पर निर्भर करता है कि वह आपसे आय प्रमाण मांगता है या नहीं। वास्तव में तो यह लोन आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ही दिया जाएगा।
- FD: आवेदक का स्टेट बैंक आफ इंडिया में फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट और नाम बेहद ही जरूरी है।
- FD राशि: कम से कम फिक्स्ड डिपॉजिट की राशि ₹2,00,000 होनी चाहिए।
SBI के Assured कार लोन के लिए जरूरी दस्तावेज़
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में खोले गए फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट का विवरण
- अंतिम 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- 2 पासपोर्ट आकार के फोटो
- पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी (KYC करने के लिए)
आवेदन प्रक्रिया
- SBI Assured Car Loan के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एसबीआई की वेबसाइट पर जाना होता हैSBI Assured Car Loan
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा, इस आवेदन फार्म को ध्यान पूर्वक भरे।
- अपने फिक्स्ड डिपॉजिट विवरण को दर्ज करें और उसके बाद केवाईसी डॉक्युमेंट अपलोड करें।
- किस प्रकार की कर लेना चाहते हैं, उसका विवरण दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद बैंक इसकी पुष्टि करता है।
ब्याज दरें
यदि आप एसबीआई के एश्योर्ड कार लोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 9.20% से लेकर 10.15% तक की वार्षिक ब्याज दर को चुकानी पड़ सकती है।
अंतिम शब्द
वैसे तो SBI ka Assured Car Loan के लिए वह केवल वही व्यक्ति एलिजिबल है जिसके पास एसबीआई बैंक में एक फिक्स्ड डिपॉजिट उपलब्ध है। परंतु इस कार लोन के लिए वे व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अच्छा सिबिल स्कोर नहीं है बसर्ते उनके पास भी SBI मे फ़िक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट हो।
इसलिए यदि आप भी अपने क्रेडिट स्कोर को अच्छा बनाना चाहते हैं तो आप इस कार लोन को लेने पर विचार कर सकते हैं। यह कार लोन बहुत ही सरल पात्रता मान-दंड के साथ आता है।
सवाल जवाब
-
क्या FD के बिना यह ऋण प्राप्त किया जा सकता है?
यह लोन केवल फिक्स्ड डिपॉजिट पर ही लिया जा सकता है।
-
SBI Assured Car Loan की न्यूनतम ऋण सीमा क्या है?
इस कर लोन पर न्यूनतम ऋण राशि ₹2,00,000 है
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
1 thought on “SBI Assured Car Loan: FD पर मिलता है यह कार लोन”