इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 सरल हरियाणा पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | SARAL Haryana Registration Kaise Kare
- 2 सरल हरियाणा पर लॉगिन कैसे करें? | SARAL Haryana Login Process
- 3 हरियाणा सरल पोर्टल के बारे में संक्षिप्त जानकारी
- 4 हरियाणा सरल पोर्टल का उद्देश्य
- 5 हरियाणा सरल पोर्टल के लाभ
- 6 हरियाणा सरल पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी विभागों की सूची
- 7 निष्कर्ष
- 8 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
दोस्तों यदि आप हरियाणा में किसी भी सरकारी योजना का ऑनलाइन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरल हरियाणा पर रजिस्ट्रेशन (SARAL Haryana Registration) करना अनिवार्य है इसके बाद ही आप योजना का लाभ ले सकते हैं!
आज के इस पोस्ट में हम आपको सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (SARAL Haryana Registration) करना सिखाने वाले हैं! इसके अतिरिक्त हम आपको सरल हरियाणा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में भी बताएंगे!
सरल हरियाणा पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | SARAL Haryana Registration Kaise Kare
Step 1: सरल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले अंत्योदय सरल की ऑफिशल वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाना है! आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, दाएं ओर सबसे नीचे आपको “Register Here” का ऑप्शन दिखाई देगा! रजिस्ट्रेशन करने के लिए हमें इसी बटन पर क्लिक करना है!
Step 2: अगली स्क्रीन पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज खुलकर आ जाएगा! जिसमें हमें निम्नलिखित ऑप्शन दिखाई देंगे!
- Full Name: इस ऑप्शन में आपको अपना पूरा नाम भरना होता है!
- Email Id: इस ऑप्शन में आप अपनी ईमेल आईडी भरे!
- Mobile No: इस ऑप्शन में आपको अपने मोबाइल नंबर भरने होते हैं!
- Password: आप नया रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो इसके लिए आपको पासवर्ड बनाना अनिवार्य है! तो इस ऑप्शन में आप अपने एक गुप्त पासवर्ड बना सकते हैं जिसे आप बाद में इस्तेमाल करेंगे!
- Select State: ड्रॉप डाउन मेनू से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना होता है!
- Captcha: यहां आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरना होता है!
सभी जानकारी को सही से भरने के बाद आपको “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना है!
Step 3: सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी ऑफिशल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर अलग-अलग ओटीपी भेजा जाता है जिसे हमें ध्यानपूर्वक भरना होता है! ओटीपी भरने के बाद जैसी आप “VALIDATE” के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा!
रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा हो जाने पर, आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से सरल हरियाणा के ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं!
सरल हरियाणा पर लॉगिन कैसे करें? | SARAL Haryana Login Process
Step 1: सरल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (SARAL Haryana Portal Registration) करने के लिए आपको सबसे पहले अंत्योदय सरल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है!
Step 2: आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, दाएं ओर सबसे नीचे आपको Login Id और Password भरने का ऑप्शन दिखाई देगा! इसमें आपको अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड को भरना होता है और फिर इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भी भारी!
Step 3: सभी चीजों को सही से भरने के बाद जैसी ही आप “Submit” के बटन पर क्लिक करेंगे तो आप अपने प्रोफाइल में लॉगिन हो जाएंगे! इसके बाद आप सरकार द्वारा शुरू की गई किसी भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं!
हरियाणा सरल पोर्टल के बारे में संक्षिप्त जानकारी
हरियाणा सरल पोर्टल | |
---|---|
पोर्टल का नाम | अंत्योदय सरल पोर्टल, हरियाणा |
कब शुरू की गई | 2018 मे |
किसके द्वारा शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी |
लाभ | इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं! |
आधिकारिक वेबसाइट | https://saralharyana.gov.in/ |
हरियाणा सरल पोर्टल का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा सरल पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी योजनाओं को एक जगह एकत्रित करके उन्हें अपने नागरिकों तक आसानी से पहुंचना है! जिससे कि नागरिक घर बैठे किसी भी सरकारी योजना का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं!
सभी योजनाओं के ऑनलाइन हो जाने की वजह से नागरिकों के साथ होने वाली भ्रष्टाचार की घटनाएं भी काफी हद तक काम हो जाएगी! और उन्हें योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक मिल सकेगा!
हरियाणा सरल पोर्टल के लाभ
- सरल पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के निवासी घर बैठे ही सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के लिए आवेदन कर सकता है! और उनका लाभ उठा सकते हैं!
- आवेदन करने के पश्चात यदि योजना की आवेदन स्थित जांचनी हो तो इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से देखी जा सकती है!
- राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं सरल हरियाणा पोर्टल पर उपलब्ध होती है!
- सरल हरियाणा पोर्टल पर राज्य के सभी सरकारी विभागों को जोड़ा गया है जिससे आम जनता को समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है!
- यदि किसी व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह कस्टमर केयर से बात करके अपनी समस्या का हलवा सकता है!
हरियाणा सरल पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी विभागों की सूची
- श्रम विभाग
- बागवानी विभाग
- अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम
- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
- हरियाणा महिला विकास निगम
- स्वास्थ्य सेवा विभाग
- हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
- मुद्रण और स्टेशनरी विभाग
- वन विभाग हरियाणा
- हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम
- खाद और आपूर्ति विभाग
- उद्योग और वाणिज्य विभाग
- भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड
- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा
- मत्स्य विभाग
- धर्मार्थ कार्य
- रोजगार विभाग
- वित्त विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- पशुपालन और डेयरी
- कृषि विभाग
- पर्यटन विभाग
- अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग
- शहरी स्थानीय निकाय
- टाउनशिप प्लानिंग
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
- खेल और युवा अधिकारी
- पुलिस विभाग
- राजस्व विभाग
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
- अक्षय ऊर्जा विभाग
- ग्रामीण विकास
- सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग
- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
- जनसंपर्क विभाग
- सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग
निष्कर्ष
हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में लालफीताशाही को खत्म करने के लिए काफी प्रयास किए गए हैं! जिनमें से सरल हरियाणा की लॉन्चिंग एक प्रमुख समाधान उभरकर सामने आया है!
क्योंकि इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक किसी भी सरकारी योजना का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं! उन्हें ना तो किसी सरकारी दफ्तर के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं और ना ही किसी भी सरकारी अधिकारी को रिश्वत देनी पड़ती है!
इस पोर्टल के शुरू करने के बाद राज्य सरकार को भ्रष्टाचार कम करने में काफी हद तक सफलता भी मिली है!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
-
हरियाणा में सरल आईडी क्या है?
सरल आईडी वह ईमेल आईडी है जिसके माध्यम से आप अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन लोगिन करते हैं!
-
अंत्योदय सरल हरियाणा क्या है?
https://saralharyana.gov.in/, हरियाणा सरकार की एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई किसी भी योजना का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं!
-
SARAL हरियाणा की फुल फॉर्म क्या है?
SARAL की फुल फॉर्म यह है: Simple, All Inclusive, Real-Time, Action Oriented, Long Lasting Portal
अन्य महत्वपूर्ण लिंक |
केनरा बैंक में पैसे कैसे जमा करें? |
Bank Of Maharashtra का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
3 thoughts on “सरल हरियाणा पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | SARAL Haryana Registration”