इस पोस्ट में क्या-क्या है?
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुरू की गई PNB MACAD Annuity टर्म डिपॉजिट स्कीम (PNB Macad Annuity Term Deposit in Hindi) का लाभ रोड एक्सीडेंट मे गंभीर रूप से घायल या मृत लोगो के परिवार को मिलता है बशर्ते पीड़ित व्यक्ति को मोटर एक्सिडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) या कोर्ट द्वारा एक्सिडेंट का मुआवजा दिया गया हो।
PNB MACAD Annuity टर्म डिपॉजिट क्या है? | PNB Macad Annuity Term Deposit in Hindi
PNB MACAD Annuity टर्म डिपॉजिट एक प्रकार की पेंशन टाइप स्कीम है जिसमे आपको हर महीने कुछ न कुछ रूपिये मिलते रहते है। ये पैसे आपको अधिकतम 10 साल के लिए मिल सकते है।
इस योजना के तहत:
- अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाए, तो उसे या उसके घरवालों को हर महीने पैसे मिलेंगे।
- यह राशि मूलधन और ब्याज दोनों का हिस्सा होती है।
- यह डिपॉजिट कोर्ट के आदेश के अनुसार खोली जाती है और इसकी अवधि 36 महीने से 120 महीने तक हो सकती है।
PNB MACAD Annuity टर्म डिपॉजिट
विवरण | जानकारी |
---|---|
स्कीम का नाम | PNB MACAD Annuity टर्म डिपॉजिट |
उद्देश्य | एक्सिडेंट पीड़ितों को नियमित मासिक आय प्रदान करना |
पात्रता | एक्सिडेंट पीड़ित (व्यक्ति या नॉमिनी), नाबालिग (गार्जियन के माध्यम से) |
न्यूनतम राशि | ₹1,000 प्रति माह |
अवधि (Tenure) | 36 महीने से 120 महीने |
ब्याज दर | वर्तमान FD दरों के अनुसार |
लोन/ओवरड्राफ्ट | अनुमति नहीं |
नॉमिनेशन | कोर्ट के निर्देशानुसार उपलब्ध |
समय से पहले बंद करना | केवल कोर्ट की अनुमति से संभव |
TDS | आयकर नियमों के अनुसार लागू |
PNB MACAD Annuity टर्म डिपॉजिट के लाभ
1. नियमित मासिक आय
इस योजना के तहत एक्सिडेंट पीड़ित या उनके नॉमिनी को हर महीने एक निश्चित राशि (EMI) मिलती है, जिसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं।
2. कोर्ट द्वारा अनुमोदित सुरक्षित निवेश
यह डिपॉजिट कोर्ट/ट्रिब्यूनल के आदेश पर खोली जाती है, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय है। पीड़ितों को अपने मुआवजे की राशि का सही उपयोग सुनिश्चित होता है।
3. लंबी अवधि तक वित्तीय सहायता
इसकी अवधि 3 साल से 10 साल तक हो सकती है, और कोर्ट की अनुमति से इसे और बढ़ाया भी जा सकता है। इससे पीड़ितों को लंबे समय तक आर्थिक सहायता मिलती रहती है।
4. नॉमिनी को सुरक्षा
यदि पीड़ित की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को शेष राशि मिलती रहती है। इससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है।
पात्रता (Eligibility)
- सड़क दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति जिन्हे कोर्ट/ट्रिब्यूनल द्वारा मुआवेजे का अधिकार दिया गया हो।
- नाबालिग गार्जियन के माध्यम से खाता खोला जा सकता है।
- नॉमिनी पीड़ित के निधन के बाद राशि प्राप्त करने के लिए पात्र है।
ब्याज दर (Interest Rate)
PNB MACAD Annuity डिपॉजिट पर ब्याज दर वर्तमान FD दरों के अनुसार तय होती है, जो अवधि पर निर्भर करती है। बैंक समय-समय पर इसमें बदलाव कर सकता है।
पीएनबी फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें (अवधि के अनुसार)
अवधि | सामान्य जनता (%) | वरिष्ठ नागरिक (%) | सुपर वरिष्ठ नागरिक (%) |
---|---|---|---|
180 से 270 दिन | 6.00 | 6.50 | 6.80 |
271 दिन से 302 दिन | 6.25 | 6.75 | 7.05 |
303 दिन | 6.15 | 6.65 | 6.95 |
304 दिन से < 1 वर्ष | 6.25 | 6.75 | 7.05 |
1 वर्ष | 6.70 | 7.20 | 7.50 |
> 1 वर्ष से 389 दिन | 6.80 | 7.30 | 7.60 |
390 दिन | 7.00 | 7.50 | 7.80 |
391 दिन से 505 दिन | 6.80 | 7.30 | 7.60 |
507 दिन से 2 वर्ष | 6.80 | 7.30 | 7.60 |
> 2 वर्ष से 3 वर्ष | 6.75 | 7.25 | 7.55 |
> 3 वर्ष से 1203 दिन | 6.25 | 6.75 | 7.05 |
1205 दिन से 5 वर्ष | 6.25 | 6.75 | 7.05 |
> 5 वर्ष से 1894 दिन | 6.00 | 6.80 | 6.80 |
1896 दिन से 10 वर्ष | 6.00 | 6.80 | 6.80 |
अंत में जानने लायक बातें
- ब्याज पर टैक्स कट सकता है।
- यह खाता सिर्फ कोर्ट के आदेश से खुलता है।
- बिना कोर्ट की इजाजत के पैसा नहीं निकाल सकते है।
FAQs
-
क्या इस डिपॉजिट से समय से पहले पैसे निकाले जा सकते हैं?
हां, लेकिन केवल कोर्ट की अनुमति से। बिना कोर्ट के आदेश के, इस डिपॉजिट को प्रीमैच्योर क्लोज नहीं किया जा सकता। यह नियम पीड़ितों के हित में बनाया गया है ताकि उनकी राशि सुरक्षित रहे।
-
क्या इस योजना में लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध है?
नहीं, इस टर्म डिपॉज़िट पर लोन की सुविधा उपलब्ध नहीं है क्योकि यह स्कीम केवल उन लोगो को एक नियमित आय का साधन देती है जिनकी किसी दुर्घंटना मे हानी हुई है।
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
2 thoughts on “PNB MACAD Annuity टर्म डिपॉजिट | PNB Macad Annuity Term Deposit in Hindi”