इस पोस्ट में क्या-क्या है?
दोस्तों अगर आप भी PNB के खाता धारक हैं और पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करवाने चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंजाब नेशनल बैंक की जमा पर्ची को भरना पड़ता है! इस जमा पर्ची को भरने के बाद ही आप अपने खाते में पैसे जमा करा सकते हैं! आज हम आपको पंजाब नेशनल बैंक के इसी जमा फॉर्म को भरना (PNB Jama Parchi Kaise Bhare) सिखाने वाले हैं!
कुछ पीएनबी खाताधारक ऐसे भी हैं जिनको पीएनबी डिपॉजिट फॉर्म भरना नहीं आता! यदि यह फॉर्म गलत भरा जाता है तो आपके पैसे किसी गलत अकाउंट में ट्रांसफर होने की संभावना हो जाती है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है! इन सभी परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े!
PNB जमा पर्ची क्या है? | PNB Jama Parchi Kaise Bhare
PNB जमा पर्ची एक ऐसा फार्म है जिसका प्रयोग पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए किया जाता है इसे पीएनबी डिपॉजिट फॉर्म (PNB Deposit Form) भी कहते हैं! पीएनबी डिपॉजिट फॉर्म के द्वारा आप अपने अकाउंट में या किसी दूसरे के अकाउंट में पैसे जमा करवा सकते हैं!
PNB डिपॉजिट फोरम आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच से प्राप्त कर सकते हैं या फिर हमने ठीक एक नीचे डाउनलोड लिंक दिया है जिस पर क्लिक करके आप यह फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं!
PNB Deposit फॉर्म कैसे भरें? | PNB Bank Ki Jama Parchi Kaise Bhare
ऊपर हमने आपके साथ PNB Deposit Form की एक फोटो साझा की है जिसे देख कर आप अपने डिपॉजिट फॉर्म को भर सकते हैं!
सबसे पहले हम फॉर्म के बाय भाग(Left Side) को भरना स्टार्ट करेंगे!
- शाखा/Branch यहां पर बैंक ब्रांच का नाम लिखें!
- दिनांक/Date आप जिस दिन बैंक में पैसे जमा करवा रहे हैं वह तारीख डालें!
- खाता संख्या/ A/c. No. यहां पर बैंक अकाउंट नंबर लिखे!
- नाम/Name यहां पर आपको अपना नाम लिखना होता है!
- दूर/Tel. No. यहां पर अपने मोबाइल नंबर डालें!
- राशि/Amount जितने रुपए जमा करवा रहे हैं उनको यहां पर लिखें!
- राशि शब्दों में/Rupees in words आप जितने रुपए जमा करवा रहे हैं उनको यहां पर शब्दों में लिखना होता है!
- Cash Deposit नीचे दी गई टेबल में आपके पास जितने नोट है उनकी संख्या को लिखना होता है! जैसे आपके पास ₹500, ₹200, ₹100, ₹50 के जितने भी नोट है उनके सामने नोट की संख्या लिखे और नीचे उन सब का टोटल लिखे!
अब हम फार्म के दाहिने भाग(Right Side) को भरकर दिखाएंगे!
- Branch यहां पर अपनी बैंक ब्रांच का नाम लिखें!
- Date जिस दिन पैसे जमा करवा रहे हैं यहां पर वह तारीख लिखिए!
- A/c. No. जिस अकाउंट में रुपए जमा करवाना चाहते हैं उसे अकाउंट के नंबर सावधानी से और ध्यानपूर्वक लिखें!
- Name जहां पर जमा करता का नाम लिखिए!
- Tel. No. यहां पर अपने मोबाइल नंबर लिखिए!
- E-mail ID यदि ईमेल आईडी है तो लिख दीजिए नहीं है तो रहने दीजिए!
- Rupees in Words जमा करता कितने रुपए जमा करवा रहा है उनको शब्दों में लिखना होता है!
- Total जितने रुपए जमा कर रहे हैं उनको शब्दों में लिखें!
- Cash Deposit नीचे दी गई टेबल में आपके पास जितने नोट है उनको लिखना होता है! जैसे आपके पास ₹500, ₹200, ₹100, ₹50 के जितने भी नोट है उनके सामने लिखे और नीचे उन सब का टोटल लिखे!
- Signature of Depositor यहां पर जमा करता को अपने हस्ताक्षर करने होते हैं!
PNB जमा पर्ची के लाभ | PNB Me Paise Kaise Jama Kare
बैंक खाते में जमा किए गए पैसे का रिकॉर्ड आपके पास बैंक द्वारा दी गई रिसिप्ट के रूप में होता है! जिससे आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने का डर नहीं रहता है!
यदि पैसा जमा होने में किसी प्रकार की देरी होती है तो बैंक इस रिसीविंग स्लिप का प्रयोग करके पैसे जमा होने वाले खाते की जानकारी प्राप्त कर सकता है!
फॉर्म को भरते समय ध्यान रखने वाली बातें | PNB Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare
- ध्यान रहे फॉर्म भरते समय हमेशा नीले या काले रंग का पेन प्रयोग में लाएं!
- फार्म में आपके द्वारा भरी गई जानकारी सही होनी चाहिए!
- फार्म में किसी प्रकार की कटिंग करने से बचे अन्यथा आपका फॉर्म बैंक कर्मचारियों द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाएगा!
- अकाउंट नंबर सही भरे वरना पैसे गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे!
- फार्म में अपने मोबाइल नंबर लिखना ना भूले!
- फार्म पूरा भरने के बाद अपने हस्ताक्षर जरूर करें!
Rahul
नमस्ते! मैं राहुल कुमार हूँ, और मैं पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग के छेत्र मे हूँ। मुझे पाठकों को आकर्षित करने वाले रोचक और जानकारी पूर्ण लेख लिखना पसंद है। जब मैं अपने कीबोर्ड पर टाइप नहीं कर रहा होता हूँ, तो आप मुझे नई कॉफ़ी शॉप्स की खोज करते या नवीनतम टीवी शो देखते हुए पा सकते हैं। आइए जुड़ें और साथ मिलकर कुछ बेहतरीन कंटेंट बनाएँ!
2 thoughts on “पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने का फॉर्म कैसे भरें? | PNB Jama Parchi Kaise Bhare”