इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का इतिहास
- 2 मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना क्या है? | Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana
- 3 मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है? | Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana
- 4 मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लाभ | Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana MP
- 5 MP नया सवेरा योजना के लिए योग्यता | Eligibility for MP Naya Savera Yojana
- 6 मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 7 मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन कैसे करें?
- 8 आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- 9 निष्कर्ष | Jan Kalyan Sambal Yojana
- 10 संबंधित प्रश्न (FAQs) | Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana
दोस्तों यदि आप मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना (Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana) के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं!
आज के इस पोस्ट में हम आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के बारे में बहुत सी चीज बताने वाले हैं जैसे की यह योजना क्या है?, इसकी योग्यता क्या है?, और इस योजना से क्या-क्या लाभ मिलते हैं, इत्यादि !
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का इतिहास
- मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का शुभारंभ वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भा.ज.पा) के द्वारा किया गया था!
- बाद में इस योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना कर दिया गया!
- 2019 में कमलनाथ सरकार (कांग्रेस) ने फिर से इस योजना का नाम बदलकर नया सवेरा योजना कर दिया था!
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना क्या है? | Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना मध्य प्रदेश के करोड़ों असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी! इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों की पहचान करने के बाद उन्हें एक संबल कार्ड प्रदान किया जाता है जिसकी सहायता से श्रमिकों को ढेर सारी सुविधाएं दी जाती है!
हमने यहाँ अनेक लाभों में से केवल कुछ का ही उल्लेख किया है! जैसे निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल, एक निश्चित सीमा तक निःशुल्क बिजली, बच्चों के लिए शिक्षा प्रोत्साहन राशि, आदि।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना (संक्षेप में) | |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
कब शुरू की गई | 2018 में |
लाभार्थी | राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूर |
विभाग | श्रम विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sambal.mp.gov.in/ |
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है? | Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के करोडो मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है जिससे उनका व उनके परिवार का सामरिक विकास हो सके!
इसी प्रयास को पूरा करने के लिए इस योजना के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जैसे की मजदूर व उनके परिवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, और उनके खाते में पैसे का सीधा स्थानांतरण, इत्यादि!
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लाभ | Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana MP
इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के लाभ मजदूरों और उनके परिवार को दिए जाते हैं जो निम्नलिखित हैं:
- बच्चों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
- निशुल्क स्वास्थ्य बीमा
- कृषि के उपकरण
- एक निश्चित सीमा तक मुफ्त बिजली
- निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल
- गर्भवती महिलाओं को प्रसव सहायता राशि
- ₹5000 की अंत्येष्टि सहायता राशि
- सामान्य मृत्यु पर ₹200,000 का मुआवजा
- दुर्घटना मृत्यु पर ₹400,000 का मुआवजा
- अस्थाई दिव्यांगता होने पर ₹100,000 की धनराशि
- स्थाई दिव्यांगता होने पर ₹200,000 की धनराशि
MP नया सवेरा योजना के लिए योग्यता | Eligibility for MP Naya Savera Yojana
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए!
- आवेदक एक असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए!
- आवेदक के पास बीपीएल राशन कार्ड हो!
- आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए!
- आवेदक इस योजना का लाभ तभी ले सकता है जब उसने पहली बार मध्य प्रदेश सरकार की योजना का लाभ लिया हो!
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (फोन नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है!)
- मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- बिजली बिल
- बीपीएल कार्ड
- समग्र आईडी
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन कैसे करें?
Step 1: मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/ पर जानना होगा!
Step 2: आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको “पंजीयन हेतु आवेदन करें” के बटन पर क्लिक करना होगा जैसे कि हमने नीचे की फोटो में भी दिखाया है!
Step 3: इसके बाद आपको अपनी “समग्र आईडी” और “परिवार आईडी” भरनी होती है!
Step 4: इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा इसके बाद आप दिए गए निर्देशों का पालन करके आसानी से भर सकते हैं!
आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
Step1: आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको फिर से मुख्यमंत्री संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा!
Step 2: इसके बाद आपको “आवेदन की स्थिति” के बटन पर क्लिक करना होता है! इसमें आपको दो ऑप्शन देखने को मिलते हैं!
- संभल आवेदन की स्थिति: संभल आवेदन की स्थिति देखने के लिए इस बटन पर क्लिक करें!
- अनुग्रह आवेदन की स्थिति: अनुग्रह आवेदन की स्थिति देखने के लिए इस बटन पर क्लिक करें!
Step 3: इसके बाद आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपनी समग्र आईडी और एप्लीकेशन नंबर को भरना होता है! यह सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Search” के बटन पर क्लिक करना होगा और फिर इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी!
निष्कर्ष | Jan Kalyan Sambal Yojana
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana) मध्य प्रदेश के मजदूरों के लिए एक वरदान साबित हुई है! इस योजना से नए केवल उनका सामाजिक विकास हुआ है बल्कि उनका आर्थिक विकास भी हुआ है!
इस योजना ने उनकी सभी प्रकार की समस्याओं को हल करने की कोशिश की है! चाहे उनकी स्वास्थ्य देखभाल हो या उनके बच्चों की पढ़ाई, इन सभी चीजों को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है!
जिसके परिणाम स्वरूप, मजदूर वर्ग प्रोत्साहित होकर ना केवल अपने राज्य के विकास में सहयोग करते हैं बल्कि अपने देश के विकास में भी सहयोग करते हैं!
संबंधित प्रश्न (FAQs) | Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana
-
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना क्या है?
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के करोडो मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है जिससे उनका व उनके परिवार का सामरिक विकास हो सके!
-
संबल योजना के लिए पात्रता क्या है?
आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए!
आवेदक एक असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए!
आवेदक के पास बीपीएल राशन कार्ड हो!
आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए!
आवेदक इस योजना का लाभ तभी ले सकता है जब उसने पहली बार मध्य प्रदेश सरकार की योजना का लाभ लिया हो! -
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को कब आरंभ किया गया था?
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का शुभारंभ वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भा.ज.पा) के द्वारा किया गया था!
Quick Links |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना क्या है? |
राजस्थान में स्कूल व शिक्षक की जानकारी कैसे प्राप्त करें? |
सरकारी योजनाओं पर आर्टिकल पढ़े |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
2 thoughts on “मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है? | Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana”