महिला सम्मान बचत पत्र: सरकार की सबसे बड़ी स्कीम!

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (Mahila Samman Saving Patra) भारत सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू की गई एक बचत योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं एवं लड़कियों को बैंक या डाकघर में पैसे जमा करने पर 7.5% तक का चक्रवर्ती ब्याज दिया जाता है।

इस योजना को विस्तार से समझने के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिसमें इसके लाभ, पात्रता, ब्याज दर, आवेदन प्रक्रिया, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को भी शामिल करेंगे।

महिला सम्मान बचत पत्र | Mahila Samman Saving Patra

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक विशेष बचत योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

यह योजना 2 साल की अवधि के लिए है और इसमें पात्र महिलाओ और बालिकाओ को 7.5% वार्षिक ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है। यह योजना डाकघरों और पात्र बैंकों में उपलब्ध है।

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की झलकी | MSSC Scheme in Hindi

विशेषताविवरण
योजना का नाममहिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र
शुरुआत की तिथि1 अप्रैल 2023
अंतिम तिथि31 मार्च 2025
ब्याज दर7.5% वार्षिक (तिमाही चक्रवृद्धि)
न्यूनतम जमा₹1,000
अधिकतम जमा₹2,00,000
निवेश अवधि2 साल
आंशिक निकासी1 साल बाद 40% तक

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के लाभ | Benefits of Mahila Samman Saving Scheme in Hindi

अधिकतम ब्याज

यह योजना 7.5% तक का उच्च रिटर्न देती हैं, जोकि अन्य किसी सरकारी या प्राइवेट स्कीम से अधिक है।

सुरक्षित निवेश

महिला सम्मान बचत पत्रा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा समर्थित योजना है, जो इसे पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय बनाती है।

न्यूनतम निवेश

इस योजना में आप कम से कम एक हजार रुपए से लेकर तुम ₹2,00,000 तक निवेश कर सकते हैं।

आंशिक निकासी

1 साल बाद, आप खाते में जमा राशि का 40% तक निकाल सकते हैं।

कोई उम्र सीमा नहीं

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना का लाभ कोई भी आयु सीमा की महिला या लड़की उठा सकती है! जो इस योजना को बेहतरीन बनाती है!

त्वरित मैच्योरिटी

इस योजना पर आपको मेच्योरिटी वैल्यू 2 साल मे मिल जाती है! जिसका मतलब है कि आप कम समय में अधिक रिटर्न कमा सकते हैं।

मल्टिपल अकाउंट

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है की एक व्यक्ति एक से अधिक खाते खोल सकता है। एक महिला या लड़की दूसरा खाता तभी खोल सकती है जब पहले खुले हुये खाते को 3 महीने पूरे हो चुके हो।

पात्रता मानदंड | Eligibility for Mahila Samman Bachat Patra

पात्रताविवरण
नागरिकताभारतीय
लिंगकेवल महिलाएं और लड़कियां
उम्रकोई उम्र सीमा नहीं
खाता प्रकारएकल धारक खाता

ब्याज की दर

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के तहत जमा राशि पर अधिकतम 7.5% वार्षिक ब्याज दर प्रदान की जाती है जो की आपके इस खाते मे ही जमा होती रहती है और इसके साथ साथ उस पर प्रत्येक तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज लगता है।

कितने रुपये जमा किए जा सकते हैं?

  • इस योजना के तहत आप न्यूनतम ₹1000 जमा करवा सकते हैं!
  • अधिकतम जमा राशि की रकम ₹2,00,000 है
  • यदि आप ₹1000 से अधिक की धनराशि इस अकाउंट में जमा करवाना चाहते हैं तो वह धनराशि ₹100 के गुणांक में होनी चाहिए!

आवश्यक दस्तावेज़

  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र)
  3. आधार कार्ड
  4. पैन कार्ड
  5. पहचान और पते का प्रमाण (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आदि)

आवेदन प्रक्रिया

बैंक और पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने की प्रक्रिया
  1. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के तहत अपना खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी डाकघर या पात्र बैंक शाखा में जाना होगा।
  2. इसके बाद आप वहां से इस योजना के आवेदन फार्म को प्राप्त कर सकते हैं या फिर इसे आधिकारिक वेबसाइट या यहा दिये गए लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद इसे ध्यान पूर्वक भरे।
  4. इसके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  5. अब इस आवेदन फार्म को आप अपने डाकघर या बैंक में जमा करवा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन फार्म के साथ आपको न्यूनतम धनराशि भी जमा करवानी होती है।

फीस और चार्जेस

विवरणशुल्क
खाता खोलने की फीसकोई फीस नहीं
आंशिक निकासीनिःशुल्क
समय से पहले बंदीब्याज दर में 2% की कटौती

यह अकाउंट किन-किन बैंक और पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है?

  • सभी डाकघर
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
  • निजी क्षेत्र के बैंक (ICICI बैंक, Axis बैंक, HDFC बैंक और IDBI बैंक)

मैच्योरिटी की शर्तें

  • इस योजना के तहत जमा धनराशि 2 साल बाद Mature होती है।
  • 2 साल बाद देय धनराशि केवल खाताधारक को दी जाती है।
  • मैच्योरिटी पर फॉर्म-1 भरना होता है।

आंशिक निकासी नियम

  • यदि किसी कारण से आप 1 साल के बाद इस अकाउंट से रुपए निकलवाना चाहते हैं तो आप खाते में जमा धनराशि का केवल 40% ही निकाल सकते हैं।
  • आंशिक निकासी खाता शुरू करने की 1 साल बाद ही की जा सकती है।
  • निकासी के लिए फॉर्म-3 में आवेदन करना होगा।

समय से पहले बंदी की शर्तें

  • यदि कोई ऐसी स्थिति जिसमें खाताधारक की मृत्यु हो गई हो या वह गंभीर रूप से बीमार हो गया हो तो ऐसी स्थिति में इस अकाउंट को समय से पहले भी बंद किया जा सकता है।
  • इस बात का ध्यान रखे की यदि आप 6 महीने के बाद इस अकाउंट को बंद करते है तो ब्याज दर में 2% की कटौती होती है।
  • समय से पहले निकासी के लिए फॉर्म-4 भरना होता है।

निष्कर्ष

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (Mahila Samman Bachat Patra Yojana) महिलाओं और लड़कियों के लिए निवेश का बेहतरीन विकल्प है। इस योजना पर महिलाओं और लड़कियों को उच्च ब्याज दर के साथ-साथ आसान निकासी का विकल्प भी मिलता है। अन्य किसी सरकारी या प्राइवेट योजना की तुलना मे या बेहतरीन शाबित होती है।

FAQs

  1. महिला सम्मान सेविंग स्कीम क्या है?

    महिला सम्मान सेविंग स्कीम भारत सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू की गयी एक बचत योजना है जिसमे निवेश करने पर 7.5% तक का ब्याज दिया जाता है!

  2. कितने महिला सम्मान खाते खुल सकते हैं?

    एक महिला और लड़की एक से अधिक खाते खोल सकती है।

  3. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पर ब्याज दर क्या है?

    महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पर ब्याज दर 7.5% है!

  4. क्या महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट टैक्स फ्री है?

    हा, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट टैक्स फ्री है!

  5. महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र कैसे खोलें?

    महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खोलने के लिए आपको अपनी नजदीकी डाकघर या पत्र बैंक शाखा में जाना होगा! वहां जाने के बाद आप बैंक कर्मचारी या डाक घर के एम्पलाई से इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कह सकते हैं!

इन लेख को भी पढे
SBI Titan क्रेडिट कार्ड
SBI Reliance क्रेडिट कार्ड
Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!

2 thoughts on “महिला सम्मान बचत पत्र: सरकार की सबसे बड़ी स्कीम!”

Leave a Comment