इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना क्या है? | Ladli Behna Awas Yojana Kya Hai
- 2 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी
- 3 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य | Objective of Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana
- 4 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लाभ | Benefits of Ladli Behna Awas Yojana MP
- 5 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Ladli Behna Awas Yojana
- 6 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए अपात्रता | Disqualification Under MP Ladli Behna Awas Yojana
- 7 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for Ladli Behna Awas Yojana
- 8 मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- 9 लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? | Ladli Behna Awas Yojana List MP
- 10 निष्कर्ष | Conclusion for Ladli Behna Awas Yojana
- 11 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिनांक 17 सितंबर, 2023 को की थी! इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है! जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सम्मिलित नहीं किया गया!
आज के इस लेख में हम योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ जैसे मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना क्या है?, लिस्ट में नाम कैसे देखें?, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया, इत्यादि पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं!
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना क्या है? | Ladli Behna Awas Yojana Kya Hai
लाडली बहना योजना की शुरुआत करने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) की शुरुआत की है! इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आवासीय योजनाओं से वंचित परिवारों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है!
मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत गांव में महिलाओं को मकान बनाने के लिए लगभग 1.20 लाख रुपए की सहायता दी जाती है वही शहरों में यह धनराशि लगभग 2.50 लाख रुपए तक है!
अब आवास से छूटे परिवारों की चिंता दूर करेगी “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना”! मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj 17 सितंबर को करेंगे योजना का शुभारंभ! 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म!
Source: Twitter/@CMMadhyaPradesh
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी
Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana | |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना |
कब शुरू की गई | 17 सितंबर, 2023 को |
किसके द्वारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की वे गरीब महिलाएं जिन्हें विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत मकान बनाने के लिए मुआवजा नहीं मिला है! |
लाभ | गांव में महिलाओं को मकान बनाने के लिए लगभग 1.20 लाख रुपए की सहायता दी जाती है वही शहरों में यह धनराशि लगभग 2.50 लाख रुपए तक है! |
विभाग | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्य प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://prd.mp.gov.in/LadliBahnaAwas/default.aspx |
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य | Objective of Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana) का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है! जिनको विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत सम्मिलित नहीं किया गया है! इसके अतिरिक्त इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य संभावित है!
- इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों को एक अच्छा घर मुहैया करवाना है जो कच्चे या टूटे-फूटे घर में रहते हैं!
- उन परिवारों को घर प्रदान करना जिनके पास रहने के लिए जगह ही नहीं है!
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लाभ | Benefits of Ladli Behna Awas Yojana MP
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana) का मुख्य लाभ मध्यप्रदेश की गरीब महिलाओं को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है! इसके अतिरिक्त इस योजना के निम्नलिखित लाभ संभावित है!
- मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत गांव में महिलाओं को मकान बनाने के लिए लगभग 1.20 लाख रुपए व शहरों में लगभग 2.50 लाख रुपए दिए जाते हैं!
- इस योजना से लगभग 4.75 लाख से अधिक महिलाओं को फायदा होगा!
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाता है!
- मध्य प्रदेश में गरीब परिवारों को अपना खुद का घर मिल सकेगा!
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Ladli Behna Awas Yojana
- मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए मध्य प्रदेश की गरीब महिलाएं ही आवेदन कर सकती है!
- जिन परिवारों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना या आवास प्लस योजना में नहीं है उनको इस योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है!
- जिनका नाम MIS पोर्टल पर भी नहीं है उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है!
- योजना में ऐसे परिवारों को भी शामिल किया गया है जिन्हें केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जा रहा है!
- वे महिलाएं जिनके घर की छत पक्की नहीं है!
- जिनके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं है!
- जिनके परिवार की मासिक आय ₹12000 से कम है!
- जिनके परिवार में 2.5 एकड़ से कम संचित भूमि या 5 एकड़ से कम असिंचित कृषि भूमि हो!
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए अपात्रता | Disqualification Under MP Ladli Behna Awas Yojana
निम्नलिखित महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है अर्थात वे इस योजना के लिए पात्र नहीं है
- जिस परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है!
- यदि आवेदक महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता है!
- यदि परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में है!
- यदि आवेदक महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व या वर्तमान में विधायक या सांसद है!
- परिवार के किसी भी सदस्य के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है तो!
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for Ladli Behna Awas Yojana
जो भी महिला इस योजना के लिए आवेदन करती है उसके निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य होंगे!
- आधार कार्ड
- DBT सक्रिय बैंक खाता
- मनरेगा जॉब कार्ड (यदि हो तो)
- समग्र आईडी
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत 17 सितंबर, 2023 को की गई थी! उस वक्त 5 सितंबर, 2023 से लेकर 5 अक्टूबर, 2023 तक इस योजना के अंतर्गत आवेदन मांगे गए थे!
यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित दिए गए स्टेप्स का अनुसरण कर सकते हैं!
Step 1: सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल/आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर लाडली बहना आवास योजना के आवेदन फार्म को लेना है! या फिर आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं!
Step 2: आवेदन फॉर्म मिलने के पश्चात इसे ध्यान पूर्वक भरे! फॉर्म को सही से भरने के बाद आपको इसके साथ अन्य जरूरी दस्तावेज भी संलग्न करने हैं!
Step 3: फॉर्म को भरने के बाद आपको इसे अपने नजदीकी कैंप स्थल, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय पर जमा करवा देना है वहां कार्यरत नियत कर्मचारियों द्वारा इस फॉर्म को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा!
Step 4: आवेदन फॉर्म के सफलतापूर्वक अपलोड होने के पश्चात आवेदक महिला को एक फोटो कॉपी दी जाती है जिसमें एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर होते हैं जिसका उपयोग आवेदक महिला भविष्य में अपना नाम योजना से संबंधित लिस्ट में देखने के लिए कर सकती है!
लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? | Ladli Behna Awas Yojana List MP
लाडली बहना आवास योजना की सूची (Ladli Behna Awas Yojana List MP) में अपना नाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को खोलो करें!
Step 1: लाडली बहन आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की ऑफिशल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाना होगा!
Step 2: वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “Stackholders” का ऑप्शन दिखाई देगा! जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको ड्रॉप डाउन मेनू में “IAY/PMAYG Beneficiary” का ऑप्शन दिखाई देगा! हमें इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है!

Step 3: इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर भरने को कहा जाएगा! इसमें हमें इस रजिस्ट्रेशन नंबर को भरना है जो हमें आवेदन करते समय मिला था! जैसे ही आप यहां रजिस्ट्रेशन नंबर भरेंगे और सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी!
यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है लेकिन फिर भी आप लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट मे अपना नाम देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर के ऑप्शन के ठीक नीचे “Advance Search” का ऑप्शन दिखाई देगा हमें इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है! जैसा कि हमने नीचे की फोटो में भी दिखाया है!

Step 4: अब हमारे सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें हमें निम्नलिखित ऑप्शन दिखाई देंगे!
- State: इसमें हमें अपने मध्य प्रदेश राज्य का चुनाव करना है!
- District: इसमें आपको उस जिले का चुनाव करना है जिस जिले में आप रहते हैं!
- Block: इसमें हमें अपने ब्लॉक का चुनाव करना है!
- Panchayat: इस ऑप्शन से हमें अपनी ग्राम पंचायत का चुनाव करना है!
- Scheme Name: इसमें हमें अपनी योजना का चुनाव करना है! हम लाडली बहना आवास योजना के तहत अपना नाम इस लिस्ट में देखना चाहते हैं तो इसके लिए हमें “Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana” के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है!
- Financial Year: इस ऑप्शन में हमें उस वर्ष का चुनाव करना है जिस वर्ष के लिए हम लाडली बहना आवास योजना के लिए अपना नाम देखना चाहते हैं!

Step 5: इन सभी जानकारी को भरने के बाद हम “Search” के बटन पर क्लिक करना है और फिर इसके बाद हमारे सामने मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट आ जाएगी जिसमें हम अपना नाम देख सकते हैं!
निष्कर्ष | Conclusion for Ladli Behna Awas Yojana
योजनाओं के क्रियान्वित होने के पश्चात, कई बार यह देखा जाता है कि जिन लोगों के लिए योजना की शुरुआत की गई थी उन सभी तक योजना का लाभ पूर्ण रूप से नहीं पहुंचा है!
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कमी को पहचानते हुए लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की थी! इसमें उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्हें अभी तक विभिन्न आवासीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है! जो कि अपने आप में एक बेहद ही सराहनीय कदम है!
लाडली बहना आवास योजना के शुरू होने के पश्चात अब हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि मध्य प्रदेश के गरीब और आदिवासी परिवार अपने खुद के घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेंगे!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
-
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें?
आप प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की ऑफिशल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाकर लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं! लिस्ट में नाम देखने की पूरी प्रक्रिया हमने इस लेख में ऊपर दी है जिसे आप देख सकते हैं!
-
लाडली बहन आवास योजना की वेबसाइट क्या है?
लाडली बहन आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://prd.mp.gov.in/LadliBahnaAwas/default.aspx है!
अन्य महत्वपूर्ण लिंक |
Axis Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? |
ICICI Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
3 thoughts on “मध्य प्रदेश सरकार घर बनाने के लिए महिलाओं को दे रही ₹2.5 लाख | Ladli Behna Awas Yojana”