Kotak Mahindra Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? | Kotak Mahindra Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare

हेलो दोस्तों, अगर आप भी Kotak Mahindra Bank का डिपॉजिट फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो घबराएं नहीं! आज की इस पोस्ट में हम आपको Kotak Mahindra Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं!

आज की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप अपने Kotak Mahindra Bank Deposit Form को बिना किसी प्रकार की गलती के बड़ी आसानी से भर पाएंगे!

Kotak Mahindra Bank डिपॉजिट फॉर्म क्या है? | Kotak Mahindra Bank Deposit Form

Kotak Mahindra Bank डिपॉजिट फॉर्म एक ऐसा फॉर्म होता है जिसमें पैसे जमा करने की तारीख, जमाकर्ता का नाम, बैंक खाता संख्या, जमा की जाने वाली कुल धनराशि आदि जानकारी लिखी हुई होती है! बैंक जमा पर्ची इस बात का प्रमाण होता है की बैंक ने ग्राहक से धनराशि प्राप्त कर ली है!

Kotak Mahindra Deposit Slip PDF

Kotak Mahindra Deposit Slip PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

Kotak Mahindra डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? | Kotak Mahindra Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare

सबसे पहले हम Kotak Mahindra Bank Deposit Form के बाय भाग को भरना स्टार्ट करेंगे! इस भाग को रिसीविंग स्लिप भी कहते हैं जो बैंक कर्मचारी के द्वारा फॉर्म भरने के बाद हमें वापस लौटा दी जाती है!

Kotak Mahindra Bank का डिपॉजिट फॉर्म भरने के लिए हमने ठीक ऊपर आपके साथ 1 फोटो शेयर की है जिसको देखकर आप Kotak Mahindra Bank Deposit Form को बिना कोई गलती किए भर पाएंगे!

Step 1: Date / तारीख बैंक डिपॉजिट फॉर्म में पैसे जमा करने वाले दिन की तारीख लिखें!

Step 2: Branch / शाखा बैंक ब्रांच का नाम लिखे!

Step 3: Account No. / खाता संख्या जिस अकाउंट नंबर में आप रुपए जमा करवाना चाहते हैं वह अकाउंट नंबर लिखें!

Step 4: Credit Card No. / क्रेडिट कार्ड संख्या यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड में रुपए जमा करवाना चाहते हैं तो यहां पर क्रेडिट कार्ड नंबर लिखना होता है!

Step 5: Name / नाम यहां पर अपना नाम लिखें!

Step 6: Particulars / विवरण यदि आप कैश के रूप में पैसे जमा करवा रहे हैं तो विवरण में Cash लिखकर नीचे TOTAL अमाउंट लिख दीजिए!


अब हम फार्म के दाहिने भाग (Right Side) को भरना स्टार्ट करेंगे!

Step 1: Date / तारीख पैसे जमा करने वाले दिन की तारीख लिखें!

Step 2: Branch / शाखा बैंक ब्रांच का नाम!

Step 3: Mobile No / मोबाइल नं जमाकर्ता के मोबाइल नंबर लिख दीजिए!

Step 4: Account No. / खाता संख्या जिस अकाउंट में रुपए जमा करने है वह खाता संख्या डालें!

Step 5: Credit Card No. / क्रेडिट कार्ड संख्या यदि आप क्रेडिट कार्ड में रुपए जमा करवा रहे हैं तो क्रेडिट कार्ड संख्या लिखें!

Step 6: PAN / पैन ₹50000 या उससे अधिक रुपए जमा के लिए पैन कार्ड नंबर लिखना अनिवार्य होता है!

Step 7: Name of the Account Holder / खाताधारक का नाम यहां पर आपको खाता धारक का नाम लिखना होता है!

Step 8: Bank & Branch / बैंक और शाखा यदि आप बैंक में चेक के द्वारा रुपए जमा करवाना चाहते हैं तो नीचे दी गई फोटो के अनुसार उसकी डिटेल भरनी होती है!

  • जैसे की बैंक और शाखा का नाम, चेक / ड्राफ्ट संख्या, चेक जारी करता बैंक का नाम और तारीख लिखनी होती है! इसके बाद नीचे हमें कुल धनराशि को शब्दों में लिखना होता है

Step 9: Cash Details / नगद विवरण यदि आप बैंक में पैसों को नगद के रूप में जमा करवाते हैं तो यहां पर हमें नगद विवरण वाला कोल्लम भरना होता है!

Step 10: Name & Signature of Depositor / जमा करता का नाम एवं हस्ताक्षर यहां पर जमा करता तो अपने हस्ताक्षर करने होते हैं जो इस बात का प्रमाण है कि अपने बैंक कर्मी के पास पैसे जमा करवा दिए हैं!

Kotak Mahindra Deposit Form भरने की प्रक्रिया | Kotak Mahindra Bank Ka Jama Form Kaise Bhare

Step 1: कोटक महिंद्रा बैंक का डिपॉजिट फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक ब्रांच से डिपॉजिट फॉर्म प्राप्त करें! हमने अपने इस आर्टिकल में ऊपर एक डाउनलोड लिंक भी दे रखा है जिसके माध्यम से आप डिपॉजिट फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं!

Step 2: डिपॉजिट फॉर्म को प्राप्त करने के पश्चात आपको फॉर्म में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना है!

Step 3: अब हम फॉर्म में दी गई जानकारी को भरना स्टार्ट करेंगे!

Step 4: फॉर्म को जमा करने वाले दिन की तारीख, जमाकर्ता का नाम, खाता संख्या, जमा की जाने वाली कुल धनराशि, जमाकर्ता के हस्ताक्षर आदि जानकारी को फॉर्म में भर दीजिए!

Step 5: फॉर्म को सफलतापूर्वक भरने के बाद इसे संबंधित बैंक कर्मचारी के पास जमा कर दीजिए!

Step 6: फॉर्म को बैंक कर्मी के पास जमा करने के पश्चात बैंक कर्मी से रिसीविंग स्लिप को अवश्य प्राप्त करें!

Step 7: रिसीविंग स्लिप आपके द्वारा जमा किए गए पैसे का प्रमाण होता है! जिस पर बैंक के मोहर लगी होती है!

Kotak Mahindra डिपॉजिट फॉर्म भरते समय ध्यान रखने वाली बातें | Kotak Mahindra Bank Ki Jama Parchi Kaise Bhare

  1. फॉर्म को भरते समय लाल रंग के पेन का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे बैंक कर्मी आपका फॉर्म रिजेक्ट कर सकते हैं!
  2. फॉर्म में अकाउंट नंबर को ध्यानपूर्वक लिखें गलत अकाउंट नंबर लिखने से आपके द्वारा जमा की जाने वाली धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में जमा हो सकती है!
  3. बैंक जमा फॉर्म में पैसे जमा करने की तारीख अवश्य लिखें!
  4. डिपॉजिट फॉर्म पर खाता धारक का नाम अवश्य लिखें!
  5. जमा की जाने वाली धनराशि को डिपॉजिट फॉर्म में स्पष्ट व साफ रूप से लिखें जिससे बैंक कर्मचारी को पैसे जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े!
  6. अपने मोबाइल नंबर अवश्य लिखें!
  7. डिपॉजिट फॉर्म पर जमा करता अपने हस्ताक्षर जरूर करें!
महत्वपूर्ण लिंक
हैप्पी कार्ड से करें हरियाणा रोडवेज में फ्री यात्रा
लाडली योजना दे रही गरीब परिवारों को ₹3,000 हर महीने
Rahul

नमस्ते! मैं राहुल कुमार हूँ, और मैं पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग के छेत्र मे हूँ। मुझे पाठकों को आकर्षित करने वाले रोचक और जानकारी पूर्ण लेख लिखना पसंद है। जब मैं अपने कीबोर्ड पर टाइप नहीं कर रहा होता हूँ, तो आप मुझे नई कॉफ़ी शॉप्स की खोज करते या नवीनतम टीवी शो देखते हुए पा सकते हैं। आइए जुड़ें और साथ मिलकर कुछ बेहतरीन कंटेंट बनाएँ!

2 thoughts on “Kotak Mahindra Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? | Kotak Mahindra Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare”

Leave a Comment