इस पोस्ट में क्या-क्या है?
आज भी भारत में लाखों लोग ऐसे हैं जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है। इन्हीं लोगों को वित्तीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) शुरू की है। यह एक जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट है, जिसमें आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती। अगर आप भी जन धन खाता खोलना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है!
इस गाइड में हम आपको ऑफलाइन तरीके से जन धन अकाउंट खोलने (Jan Dhan Khata Kaise Khole) की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
जन धन खाता कैसे खोलें? (ऑफलाइन तरीका) | Jan Dhan Khata Kaise Khole
स्टेप 1: बैंक या पोस्ट ऑफिस का चुनाव | jan dhan khata kaise khulta hai
जन धन खाता किसी भी सरकारी, प्राइवेट बैंक या फिर डाक घर में खोला जा सकता है, आप अपने हिसाब से चुनाव कर सकते है! उधारण के लिए हमने नीचे कुछ बैंक के नाम दिये है जैसे:
- SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा (सरकारी बैंक)
- HDFC, ICICI, Axis Bank (प्राइवेट बैंक)
⚠️ ध्यान दें: जन धन अकाउंट को ऑनलाइन नहीं खोला जा सकता, केवल बैंक शाखा में जाकर ही आवेदन करना होगा।
स्टेप 2: पात्रता की जाँच | jan dhan khata kaise khulwaye
जन धन खाता खोलने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होती है जो नीचे दी गयी हुई है:
पात्रता | शर्तें |
---|---|
भारतीय नागरिक | कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 10 साल से अधिक हो। |
नाबालिग | नाबालिग अपने पिता या फिर माता की सहायता से इस अकाउंट को आसानी से खोल सकते है। |
आधार कार्ड | वैसे तो आधार कार्ड अनिवार्य है लेकिन यदि आवेदन कर्ता के पास आधार कार्ड नहीं है तो वह अन्य आईडी से आवेदन कर सकता है। |
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म लेना | jan dhan khata kaise khulega
इसके बाद आपको इस योजना का आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए आप आवेदन फॉर्म या तो बैंक जाकर ले सकते है या फिर नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन डौन्लोड कर सकते है।
स्टेप 4: फॉर्म भरना | jan dhan yojana khata kaise khulega
JDY आवेदन फॉर्म लेने के बाद उसमे निम्न जानकारी भरनी होती है:
- नाम, पता, जन्मतिथि
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर
- नॉमिनी (यदि चाहें)
- परिवार की पूरी जानकारी
- पूरा एड्रैस
- स्वम घोसणा
- वैवाहिक जानकारी
स्टेप 5: जरूरी दस्तावेज जमा करना
जन धन योजना के आवेदन फॉर्म के साथ हमे आधार कार्ड संलग्न करना होता है यदि आधार कार्ड नहीं है तो ऐसी कंडिशन मे आप नीचे दिये गए दस्तावेज़ भी जमा कर सकते है:
स्थिति | आवश्यक दस्तावेज | विशेष शर्तें |
---|---|---|
यदि आधार कार्ड/आधार संख्या उपलब्ध है | कोई अन्य दस्तावेज आवश्यक नहीं | यदि पता बदल गया है तो वर्तमान पते का स्वप्रमाणन पर्याप्त है |
यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है | निम्नलिखित में से कोई एक वैध दस्तावेज: – मतदाता पहचान पत्र – ड्राइविंग लाइसेंस – पैन कार्ड – पासपोर्ट – नरेगा कार्ड | यदि इन दस्तावेजों में पता मौजूद है तो ये “पहचान + पते का प्रमाण” दोनों का कार्य करेंगे |
यदि कोई सरकारी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो | निम्नलिखित में से कोई एक: – केंद्र/राज्य सरकार विभाग द्वारा जारी फोटो आईडी – सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का पहचान पत्र – राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटो युक्त प्रमाण पत्र | बैंक द्वारा ग्राहक को ‘कम जोखिम’ श्रेणी में वर्गीकृत किया जाना चाहिए |
स्टेप 6: फॉर्म जमा करना और KYC प्रक्रिया
- अपने जन धन आवेदन फॉर्म और उसके साथ संलग्न दस्तावेज बैंक अधिकारी को जमा कर दे।
- बैंक अधिकारी द्वारा आवेदन फॉर्म की जाच के बाद, आगे की कारवाई सुरू की जाएगी जिसमे आपकी केवाईसी प्रक्रिया भी शामिल है।
स्टेप 7: अकाउंट खुलने की पुष्टि
- अकाउंट खुलने के बाद आपको पासबुक, डेबिट कार्ड (RuPay) और बीमा लाभ (₹2 लाख का दुर्घटना बीमा) मिलेगा।
सेविंग्स अकाउंट vs जन धन अकाउंट (तुलना)
फीचर | सामान्य सेविंग्स अकाउंट | जन धन अकाउंट |
---|---|---|
न्यूनतम बैलेंस | प्रत्येक बैंक मे न्यूनतम बैलेंस रखने की शर्ते अलग-अलग होती है जो की ₹1000 से लेकर ₹5000 तक हो सकती है। | यह एक जीरो बैलेंस बचत खाता है इसलिए इसमे पैसे ना रखने पर कोई चार्ज नहीं लगता है। |
ओपनिंग चार्ज | कुछ बैंक लेते हैं | कोई चार्ज नहीं |
बीमा लाभ | नहीं मिलता | ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा |
ओवरड्राफ्ट सुविधा | नहीं मिलती | ₹5,000 तक का ओवरड्राफ्ट (योग्यता पर) |
डेबिट कार्ड | अलग-अलग बैंकों के हिसाब से | मुफ्त RuPay डेबिट कार्ड |
जीवन बीमा | नहीं | ₹30,000 का जीवन बीमा |
अंतिम विचार
जन धन खाता गरीबों, किसानों और वित्तीय रूप से पिछड़े लोगों के लिए एक बेहतरीन सुविधा है। इस बचत खाते पर अन्य बचत खाते से कही ज्यादा लाभ और सुविधाए है। इसलिए जो भी व्यक्ति इस अकाउंट को खुलवाना चाहता है वह पहले जन धन अकाउंट के फ़ायदों से खुद को अवगत कराये और फिर इसके बाद ही इस अकाउंट के लिए आवेदन सुरू करे।
संबन्धित प्रश्न
-
जन धन खाता खोलने के लिए कहाँ आवेदन करना होगा?
जन धन खाता खोलने के लिए आपको किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक की शाखा या फिर पोस्ट ऑफिस में व्यक्तिगत रूप से जाना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं की जा सकती।
-
जन धन खाता खोलने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?
वैसे तो जन धन अकाउंट खोलने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता है। लेकिन यदि आधार कार्ड नहीं है तो निम्नलिखित आवश्यकता पड़ती है।
मतदाता आईडी,
पैन कार्ड,
ड्राइविंग लाइसेंस,
पासपोर्ट -
क्या जन धन खाता खोलने के लिए कोई फीस देनी पड़ेगी?
नहीं, जन धन खाता बिल्कुल मुफ्त में खोला जाता है। इसमें न्यूनतम बैलेंस, ओपनिंग चार्ज या मेंटेनेंस फीस नहीं लगती। साथ ही, मुफ्त RuPay डेबिट कार्ड भी मिलता है।
-
क्या एक ही परिवार में एक से अधिक जन धन अकाउंट खोले जा सकते हैं?
हा, एक ही परिवार में एक से अधिक जन धन अकाउंट खोले जा सकते हैं।
जरूरी आर्टिक्ल की सूची |
बैंक में ‘इंटरेस्ट पैड’ का असली मतलब? |
सिक्योरिटी डिपॉजिट क्या होता है? |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
2 thoughts on “जन धन खाता कैसे खोलें? (सबसे सटीक तरीका)”