देश की 4 प्रमुख लाडली बहना योजनाएं | Chief Minister Ladli Behna Yojana

महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है! प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली बहना योजना, जननी सुरक्षा योजना, और मुख्यमंत्री राजश्री योजना इन योजनाओं के कुछ प्रमुख उदाहरण हैं!

आज हम इस लेख में लाडली बहना योजना (Chief Minister Ladli Behna Yojana) के बारे में बात करने वाले हैं जिसमें हम आपको लाडली बहना के नाम से भारत में चल रही 4 योजनाओं के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं! यदि आप भी इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से आप अपनी पात्रता जांच सकते हैं!

लाडली बहना योजना क्या है? | Ladli Behna Yojana Kya Hai

देश में चल रही प्रमुख लाडली बहना योजना (Chief Minister Ladli Behna Yojana) के अंतर्गत पात्र महिला लाभार्थियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है! यह आर्थिक सहायता विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकती है!

सरकार द्वारा इन योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समाज में भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाना है! जिसके फलस्वरुप महिलाएं जीवन में पुरुषों के समान स्वतंत्रता महसूस करती हैं!

भारत की 3 प्रमुख लाडली बहना योजनाएं | Chief Minister Ladli Behna Yojana

अब हम आपको देश की प्रमुख लाडली बहन योजनाओं के बारे में बताने वाले हैं! जिनको हम नीचे एक-एक करके विस्तार से बताने वाले हैं!

1. मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना | MP Chief Minister Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की शुरुआत राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च, 2023 को की थी! इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं लाभार्थियों के बैंक खाते में हर महीने ₹1250 की धनराशि का भुगतान DBT के माध्यम से किया जाता है!

शुरुआत में मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि केवल ₹1,000 थी जिसे बाद में बढाकर ₹1250 कर दिया गया!

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के लिए पात्रता | Eligibility for MP Ladli Behna Yojna
  • केवल मध्य प्रदेश की महिला स्थाई निवासी ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है!
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्याग महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती है!
  • आवेदक महिला की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए!
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की सूची में अपना नाम कैसे देखें? | Ladli Behna Yojana List

आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा! वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे ऊपर “अनंतिम सूची” का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन के माध्यम से ही हम अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं!

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से संबंधित ओर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें!

2. महाराष्ट्र की लाडली बहना योजना | Maharashtra Ladli Bahan Yojana

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना की घोषणा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने 28 जून, 2024 को की थी! इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1500 देने का वादा किया गया है! महाराष्ट्र में इस योजना को मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना के नाम से भी जाना जाता है!

महाराष्ट्र की माझी लड़की बहिण योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Ladli bahna yojana Maharashtra
  • महाराष्ट्र की गरीब महिला जो वहां की स्थाई निवासी हो!
  • महिला की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होने चाहिए!
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए!
  • महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत ना हो!

महाराष्ट्र की माझी लड़की बहिण योजना से संबंधित ओर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें!

3. मध्य प्रदेश की लाडली बहना आवास योजना | Ladli Behna Awas Yojana

मध्य प्रदेश के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आवासीय योजनाओं से वंचित परिवारों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है!

मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत गांव में महिलाओं को मकान बनाने के लिए लगभग 1.20 लाख रुपए की सहायता दी जाती है वही शहरों में यह धनराशि लगभग 2.50 लाख रुपए तक है!

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Ladli Behna Awas Yojana
  • मध्य प्रदेश की वे गरीब महिलाएं जिनके परिवार की मासिक आय ₹12,000 से कम है!
  • जिन परिवारों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना या आवास प्लस योजना में नहीं है!
  • जिनका नाम MIS पोर्टल पर भी नहीं है!
  • वे महिलाएं जिनके घर की छत पक्की नहीं है!
  • जिनके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं है!
  • जिनके परिवार में 2.5 एकड़ से कम संचित भूमि या 5 एकड़ से कम असिंचित कृषि भूमि हो!
लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? | Ladli Behna Yojana List

लाडली बहना आवास योजना की सूची (Ladli Behna Yojana List) में अपना नाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को खोलो करें!

  • Step 1: लाडली बहन आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की ऑफिशल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाना होगा!
  • Step 2: वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “Stackholders” का ऑप्शन दिखाई देगा! जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको ड्रॉप डाउन मेनू में “IAY/PMAYG Beneficiary” का ऑप्शन दिखाई देगा! हमें इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है!
  • Step 3: इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर भरने को कहा जाएगा! इसमें हमें इस रजिस्ट्रेशन नंबर को भरना है जो हमें आवेदन करते समय मिला था! जैसे ही आप यहां रजिस्ट्रेशन नंबर भरेंगे और सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी!

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना से संबंधित ओर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें!

4. हरियाणा की लाडली योजना | Haryana Ladli Yojana

हरियाणा लाडली योजना के अंतर्गत उन परिवारों को प्रत्येक महीने ₹3,000 की धनराशि दी जाती है जिनके परिवार में केवल एक या एक से अधिक बालिकाएं ही हैं अर्थात माता-पिता को संतान के रूप में लड़का नहीं है!

हरियाणा लाडली योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Haryana Ladli Yojana
  • लाडली पेंशन योजना का लाभ केवल हरियाणा का स्थाई निवासी ही ले सकता है!
  • यदि कोई व्यक्ति हरियाणा का निवासी नहीं है! लेकिन वह हरियाणा सरकार के अधीन कार्यरत है तो भी वह भी इस योजना का लाभ ले सकता है!
  • जिनके परिवार में कोई भी बालक नहीं है अर्थात उनके परिवार में केवल बालिकाएं ही हैं!
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है!
  • आवेदक माता या पिता में से किसी एक की आयु 45 वर्ष होना अनिवार्य है!

हरियाणा लाडली योजना से संबंधित ओर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें!

लाडली बहना योजना का उद्देश्य | Objective of Ladli Bahna Yojana

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाना!
  • समाज में पुरुषों के बराबर भागीदारी सुनिश्चित करना!
  • महिला एवं उसके बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देना!
  • आवास योजना से उन परिवारों को घर प्रदान करना जिनके पास रहने के लिए जगह ही नहीं है!

लाडली बहना योजना के लाभ | Benefits of Ladli Bahna Yojana

  • योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना!
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाले धनराशि से महिलाएं अपने लिए रोजगार के अवसर ढूंढ सकती है!
  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होने से उन्हें बैंकिंग गतिविधियों में शामिल किया जा सकता है!
  • आवास योजना से महिलाओं को खुद का घर मिलता है!

लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for Ladli Bahna Yojana

  • आधार कार्ड
  • परिवार की आईडी
  • राज्य का निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • फोटोग्राफ
  • स्वयं घोषणा पत्र
  • मनरेगा कार्ड

निष्कर्ष

समाज में महिलाओं की पुरुषों के समान भागीदारी सुनिश्चित करने का मुद्दा कई दशकों से विचाराधीन है! संयुक्त राष्ट्र जैसी बड़ी संस्थाओं ने भी समय-समय पर इस मुद्दे पर अपने विचार स्पष्ट किये हैं! इसी वजह से ही सरकार द्वारा लाडली बहना जैसी योजनाएं चलाई जा रही है जिनके माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है!

क्या इन योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित हो पाएगी? इस प्रश्न का उत्तर तो आने वाला समय ही दे सकता है!

अन्य महत्वपूर्ण लिंक
ICICI Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें?
यूको बैंक का डिपॉजिट फॉर्म भरना हुआ और भी आसान
गवर्नमेंट योजना

Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!

2 thoughts on “देश की 4 प्रमुख लाडली बहना योजनाएं | Chief Minister Ladli Behna Yojana”

Leave a Comment