इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 आधार कार्ड लोन क्या है?
- 2 क्या केवल आधार कार्ड से लोन लिया जा सकता है?
- 3 आधार कार्ड लोन से जुड़ी जरूरी बाते
- 4 आधार कार्ड लोन के लाभ
- 5 आधार कार्ड लोन के लिए पात्रता मानदंड
- 6 आधार कार्ड लोन के लिए डॉक्युमेंट्स
- 7 आधार कार्ड से लोन कैसे ले | Aadhar Card Se Loan Kaise Le
- 8 ब्याज दर व अन्य चार्ज | Aadhar Card se Kaise Loan Le
- 9 निष्कर्ष | Conclusion for Loan Kaise Le Aadhar Card Se
- 10 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जिसका उपयोग पहचान प्रमाण के रूप में किया जाता है। लेकिन आजकल, कई वित्तीय संस्थान और ऋणदाता कहते हैं कि वे “केवल आधार कार्ड” पर लोन प्रदान करते हैं।
लेकिन क्या वास्तव में केवल आधार कार्ड से लोन (Aadhar Card Se Loan Kaise Le) लिया जा सकता है? आज की इस आर्टिकल में हम इसी सच्चाई को जानने का प्रयास करेंगे।
आधार कार्ड लोन क्या है?
“आधार कार्ड लोन” एक प्रकार से पर्सनल लोन की तरह ही है। जिसमे आधार कार्ड को पहचान प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे “आधार कार्ड लोन” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह लोन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें की लोन प्रक्रिया में आधार कार्ड के साथ-साथ अन्य दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है। यह लोन बैंक, NBFCs (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां) और डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म द्वारा दिया जाता है। इस लोन राशि का उपयोग आप मेडिकल खर्च, शादी, यात्रा या अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते है।
क्या केवल आधार कार्ड से लोन लिया जा सकता है?
नहीं, केवल आधार कार्ड से लोन लेना संभव नहीं है। आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान प्रमाण है, लेकिन लोन के लिए बैंक या ऋणदाता को आपकी आय, क्रेडिट स्कोर (CIBIL), पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड (पहचान प्रमाण)
- पैन कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट (3-6 महीने)
- सैलरी स्लिप / इनकम प्रूफ
- रेजिडेंस प्रूफ
- CIBIL स्कोर (आमतौर पर 650+ जरूरी)
आधार कार्ड लोन से जुड़ी जरूरी बाते
नीचे दी गई टेबल में आधार कार्ड लोन के मुख्य बिंदु दिए गए हैं:
फीचर | विवरण |
---|---|
लोन राशि | ₹10,000 से ₹20 लाख तक (आय और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर) |
ब्याज दर | 10% से 24% प्रति वर्ष |
चुकौती अवधि | 3 महीने से 5 साल तक |
प्रोसेसिंग फीस | 0.5% से 3% तक (लोन राशि पर) |
प्राप्त करने का समय | 24 घंटे से 7 दिन (ऑनलाइन आवेदन पर तेज़ स्वीकृति होती है।) |
आधार कार्ड लोन के लाभ
1. त्वरित आवेदन
आधार कार्ड से लोन लेने की प्रक्रिया बहुत ही तेज हो जाती है क्योंकि आधार कार्ड से आपकी आईडेंटिटी वेरीफिकेशन के साथ-साथ रेजिडेंट वेरिफिकेशन भी हो जाता है। इसके अतिरिक्त केवाईसी प्रक्रिया भी आधार कार्ड से पूरी हो जाती है जिससे लोन की स्वीकृति भी तुरंत मिल जाती है।
2. कम दस्तावेज़
यदि आपके पास आधार कार्ड है तो आपको लोन लेने के लिए बहुत ही कम दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। लोन लेने की प्रक्रिया में आधार कार्ड और पैन कार्ड मुख्य दस्तावेज होते हैं।
3. बिना गारंटी के लोन
इस लोन के लिए किसी कोलैटरल या गारंटी की जरूरत नहीं होती है। यह एक अनसिक्योर्ड लोन है।
4. विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग
आप इस लोन का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, शादी, घर की मरम्मत, यात्रा या किसी भी व्यक्तिगत जरूरत के लिए कर सकते हैं।
5. फ्लेक्सिबल रिपेमेंट ऑप्शन
लोन चुकाने के लिए आपको 3 महीने से लेकर 5 साल तक का समय दिया जाता है। जिसे आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं और EMI बनवा सकते हैं।
आधार कार्ड लोन के लिए पात्रता मानदंड
- आयु: 21 से 60 वर्ष
- नागरिकता: भारतीय नागरिक
- CIBIL स्कोर: 650+ (अच्छा क्रेडिट स्कोर लोन लेने की प्र्किर्या को और भी आसान बना देता है।)
- मासिक आय: ₹15,000 से अधिक (सैलरीड/सेल्फ-एम्प्लॉयड)
- कर्मचारी प्रकार: सैलरीड या स्वरोजगार
आधार कार्ड लोन के लिए डॉक्युमेंट्स
- आधार कार्ड (पहचान प्रमाण)
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक स्टेटमेंट (3-6 महीने)
- सैलरी स्लिप / इनकम प्रूफ
- रेजिडेंस प्रूफ (आधार कार्ड, बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट)
आधार कार्ड से लोन कैसे ले | Aadhar Card Se Loan Kaise Le
आधार कार्ड से लोन लेने की प्रक्रिया हर बैंक या ऋणदाता के लिए अलग-अलग हो सकती है, लेकिन मुख्य चरण निम्नलिखित हैं:
- ऋणदाता चुनें: बैंक, NBFC या ऑनलाइन लेंडिंग ऐप (जैसे PaySense, MoneyTap) पर जाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत, आय और लोन डिटेल्स दर्ज करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट जमा करें।
- वेरिफिकेशन: बैंक आपके दस्तावेज़ और क्रेडिट स्कोर की जांच करेगा।
- लोन स्वीकृति: अगर सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो लोन मंजूर हो जाता है।
- फंड ट्रांसफर: लोन राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
ब्याज दर व अन्य चार्ज | Aadhar Card se Kaise Loan Le
चार्ज | विवरण |
---|---|
ब्याज दर | 10% से 24% प्रति वर्ष |
प्रोसेसिंग फीस | 0.5% से 3% (लोन राशि पर) |
लेट पेमेंट फीस | 2% प्रति माह (देरी से भुगतान पर) |
फॉरक्लोजर फीस | 2% से 5% (समय से पहले लोन चुकाने पर) |
निष्कर्ष | Conclusion for Loan Kaise Le Aadhar Card Se
आधार कार्ड लोन एक सुविधाजनक विकल्प है जिससे आप जल्दी पैसे उधार ले सकते हैं। हालांकि, याद रखें कि केवल आधार कार्ड से लोन नहीं मिलता, बल्कि अन्य दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है। अच्छा CIBIL स्कोर और स्थिर आय होने पर आपको बेहतर ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
-
क्या बिना आय प्रूफ के आधार कार्ड से लोन मिल सकता है?
नहीं, बिना इनकम प्रूफ के लोन नहीं मिलता। बैंक आपकी रिपेमेंट क्षमता जांचते हैं।
-
क्या खराब CIBIL स्कोर पर आधार कार्ड लोन मिल सकता है?
650 से कम स्कोर पर लोन मिलना मुश्किल है, लेकिन कुछ NBFCs उच्च ब्याज दर पर लोन दे सकते हैं।
-
क्या स्टूडेंट्स आधार कार्ड से लोन ले सकते हैं?
नहीं, स्टूडेंट्स को लोन के लिए को-साइनर या गारंटर की जरूरत होती है।
-
आधार कार्ड लोन के लिए कितना समय लगता है?
ऑनलाइन आवेदन करने पर 24 घंटे से 3 दिन में लोन मिल सकता है।
-
क्या आधार कार्ड लोन प्री-अप्रूव्ड हो सकता है?
हां, अगर आपका बैंक या ऋणदाता आपको प्री-अप्रूव्ड ऑफर देता है।
-
आधार कार्ड पर लोन कौन सी कंपनी देती है?केवल आधार कार्ड से कोई भी कंपनी आपको लोन नहीं देगी! इसके साथ जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, इनकम प्रूफ इत्यादि होने चाहिए!
नीचे दिये गए लेख भी पढे |
SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड |
SBI Spar क्रेडिट कार्ड |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
1 thought on “आधार लोन की सम्पूर्ण जानकारी | Aadhar Card Se Loan Kaise Le”