मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जाने विस्तार से | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

इस पोस्ट में क्या-क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2018 में की थी! इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में जन्मी गरीब बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है!

आज के इस लेख में हम योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया, इत्यादि पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं!

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Kya Hai

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के अंतर्गत बिहार सरकार राज्य की गरीब बालिकाओं को कई किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है! बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली इन किस्तों का विवरण निम्नलिखित है!

  • बालिका के जन्म पर ₹2,000 की सहायता दी जाती है!
  • बालिका की आयू 1 वर्ष पूरे होने पर ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है!
  • बालिका के 12वीं पास होने पर ₹10,000 की धनराशि दी जाती है!
  • लड़की के स्नातक पूर्ण होने पर ₹25,000 की सहायता दी जाती है!

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी | Kanya Utthan Yojana 2024

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan Yojana Bihar)
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
कब शुरू की गई2018 मे
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा
लाभार्थीबिहार के गरीब परिवार की बालिकाएं
लाभबालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक आर्थिक सहायता दी जाती है!
विभागसमाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग
आधिकारिक वेबसाइटhttps://medhasoft.bih.nic.in/

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य | Objective of Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान (Mukhyamantri Kanya Utthan) योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है! इसके अतिरिक्त इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य संभावित हैं!

  • बाल विवाह को समाप्त करना
  • कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करना
  • प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना
  • राज्य में प्रजनन दर को कम करना
  • लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
  • राज्य में कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना
  • समाज में बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना
  • सरकारी दस्तावेजों में बालिकाओं के रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देना!
  • बालिकाओं का संपूर्ण टीकाकरण करना!

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ | Benefits of Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) का मुख्य लाभ राज्य में बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती हैं! इसके अतिरिक्त इस योजना के निम्नलिखित लाभ संभावित हैं!

  • इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.5 करोड़ बालिकाओं को दिया जाएगा!
  • इस योजना के लिए निर्धारित बजट लगभग 300 करोड रुपए है!
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बालिकाओं को नैपकिन एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी धनराशि दी जाती है!
  • इस योजना का संपूर्ण लाभ तभी लिया जा सकता है जब स्नातक के दौरान बालिका अविवाहित हो! इसका मतलब इस योजना से बाल विवाह भी कम होंगे! और इसके साथ-साथ ही बालिकाएं शिक्षित भी होगी!
  • बाल विवाह न होने और उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद लड़कियां अपने आप को सशक्त महसूस करेंगे!
  • उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद बालिकाएं अपना भविष्य खुद बना सकती हैं उन्हें किसी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं!
  • इस योजना का लाभ किसी भी जाति या धर्म से संबंधित बालिका उठा सकती है!

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार के स्थाई निवासी ही उठा सकते हैं!
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल 2 बालिकाओं तक ही दिया जाता है!
  • बालिका के जन्म का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है!
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाली पहली एवं दूसरी किस्त के भुगतान के पश्चात, आगे की किस्तों का भुगतान तभी किया जाएगा जब आवेदक बालिका योजना से संबंधित सभी नियम और शर्तों को पूरा करती हो!

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या इसके समान कोई भी पहचान पत्र
  • दो बालिकाओं के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सत्यापित पत्र
  • बालिका को लगवाए गए टीकाकरण की एक प्रति
  • दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • स्नातक (ग्रेजुएशन) का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • DBT सक्रिय बैंक खाता
  • जिस भी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं उसके रोल नंबर या आईडी कार्ड
  • परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया | Online Application Process for Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Step 1: सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट मेधा सॉफ्ट https://medhasoft.bih.nic.in/पर जाना है!

Step 2: आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको विभिन्न लिंक दिखाई देंगे! यह सभी लिंक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हैं!मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए विभिन्न कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं! इसलिए ही यह लिंक दिए गए हैं!

Step 3: आप जिस भी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें!

Step 4: जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी! इसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन आवेदन फार्म आएगा जिसे आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक भरना है!

Step 5: ऑनलाइन आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको इसके साथ कुछ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा! फिर इसके बाद आप जैसे ही सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपकी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी!

निष्कर्ष | Conclusion for Bihar Kanya Utthan Yojana

बिहार में बालिकाओं की दुर्दशा को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय प्रतीत होता है! उन्होंने न केवल बालिकाओं को उनका अधिकार दिलाया है बल्कि उनके जीवन स्तर को भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से उठाने का प्रयास किया है!

प्रदेश में बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सुचारू रूप से सक्रिय रहना अति आवश्यक है!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQs Releated to Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar

  1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई गई एक कल्याणकारी योजना है जिसके तहत प्रदेश की बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है!

  2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की गरीब बालिकाएं ही उठा सकती है!

  3. क्या एक परिवार में सभी बालिकाएं इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

    नहीं, एक परिवार में केवल 2 बालिकाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं!

  4. कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कब से भरा जाएगा 2024?

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल, 2024 से लेकर 31 अगस्त, 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे!

  5. क्या स्नातक पास शादीशुदा महिला को भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा?

    नहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए केवल अविवाहित लड़कियां ही आवेदन कर सकती है!

अन्य महत्वपूर्ण लिंक
Yes Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें?
Canara Bank में पैसे जमा करने का सबसे आसान तरीका
Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!

2 thoughts on “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जाने विस्तार से | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana”

Leave a Comment