Yes Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? | Yes Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare

यदि आप अपने Yes Bank के खाते में रुपए जमा करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Bank द्वारा जारी डिपॉजिट फॉर्म (Yes Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare) को भरना होता है! जिसकी सहायता से आप अपने खाते में रुपए को बड़ी आसानी से जमा कर सकते हैं!

Yes Bank Deposit Slip PDF डाउनलोड लिंक

हमने नीचे Yes Bank की PDF का डाउनलोड लिंक दिया है जिस पर क्लिक करके आप Yes Bank Deposit Slip PDF को डाउनलोड कर सकते हैं!

Yes Bank डिपॉजिट फॉर्म क्या है? | Yes Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare

डिपॉजिट फॉर्म की मदद से आप अपने या किसी दूसरे के खाते में रुपए को जमा कर सकते हैं! बैंक में पैसे जमा चेक या नगद दोनों रूप में हो सकते है! खाते में पैसे जमा करवाने के लिए ग्राहक द्वारा डिपॉजिट फॉर्म को भरकर बैंक कर्मचारी को देना होता है इसके बाद ही पैसे लाभार्थी के खाते में जमा हो पाते हैं!

Yes Bank डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? | Yes Bank Me Paise Jama Karne Ka Form Kaise Bhare

सबसे पहले हम Yes Bank डिपॉजिट फॉर्म के बाय भाग (Left Side) को भरना स्टार्ट करेंगे, जैसा कि आपको ऊपर फोटो में दिख रहा है! इस भाग को ग्राहक प्रति (CUSTOMER COPY) भी कहते हैं! इस प्रति को बैंक कर्मी द्वारा फॉर्म जमा करने के बाद मोहर लगाकर आपको वापस लौटा दिया जाता है!

Step 1: Date / दिनांक डिपॉजिट फॉर्म भरने वाले दिन की तारीख लिखें!

Step 2: Account No. / खाता संख्या जिस भी खाता संख्या में आप रुपए जमा करवाना चाहते हैं यहां पर वह खाता संख्या लिखें!

Step 3: Credit Card No. / क्रेडिट कार्ड नंबर यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड में रुपए जमा करवाना चाहते हैं तो यहां पर आपको अपने क्रेडिट कार्ड नंबर लिखना होता है!

Step 4: Name of Account Holder / खाताधारक का नाम बैंक पासबुक के अनुसार यहां पर खाताधारक का नाम लिखें!

Step 5: Cash / Cheque Details / नगद / चेक विवरण जिस माध्यम से हम पैसे जमा करवा रहे हैं यहां पर हमें वह लिखना होता है जैसे नगद या चेक के माध्यम से!

Step 6: AMOUNT IN WORDS / राशि शब्दों में जमा की जाने वाली कुल धनराशि को शब्दों में लिखें!

Step 7: Deposited By / जमाकर्ता यहां पर जमाकर्ता को अपने हस्ताक्षर करने होते हैं!


अब हम फार्म के दाहिने भाग (Right Side) को भरना स्टार्ट करेंगे! इस भाग को बैंक कॉपी (Bank Copy) भी कहते हैं! बैंक द्वारा इस कॉपी को रिकॉर्ड के रूप में अपने पास रख लिया जाता है!

Step 1: Date / दिनांक डिपॉजिट फॉर्म भरने वाले दिन की तारीख लिखें!

Step 2: Account No. / खाता संख्या जिस भी खाता संख्या में आप रुपए जमा करवाना चाहते हैं यहां पर वह खाता संख्या लिखें!

Step 3: Credit Card No. / क्रेडिट कार्ड नंबर यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड में रुपए जमा करवाना चाहते हैं तो यहां पर अपने क्रेडिट कार्ड नंबर लिखें!

Step 4: Name of Account Holder / खाताधारक का नाम खाताधारक का नाम लिखें!

Step 5: Contact no. of A/C Holder / खाता धारक का संपर्क नंबर यहां पर आपको खाता धारक के मोबाइल नंबर लिखने होते हैं!

Step 6: PAN No. / पैन नं यदि आपके द्वारा बैंक में ₹50,000 से अधिक की धनराशि जमा की जा रही है तो यहां पर पैन कार्ड नंबर लिखना अनिवार्य होता है!

Step 7: Details of Cheque Deposit / चेक जमा का विवरण जिस माध्यम से हम पैसे जमा करवा रहे हैं यहां पर हमें वह लिखना होता है जैसे नगद या चेक के माध्यम से!

  • यदि आप चेक के द्वारा बैंक में रुपए जमा करवा रहे हैं तो हमें यहां पर चेक की डिटेल भरनी होती है! जैसे की चेक जारी करता बैंक का नाम, चेक संख्या आदि!
  • यदि आप बैंक में नगद के रूप में पैसे जमा करवा रहे हैं तो हमें यहां पर नगद रुपये की जानकारी भरनी होती है! जैसे आप ₹500 के कितने नोट जमा करवा रहे हैं, ₹200 की कितने नोट जमा करवा रहे हैं, ₹100 की कितने नोट जमा करवा रहे हैं उन सब की संख्या लिखकर नीचे Total Amount / कुल ₹ लिखना होता है!

Step 8: AMOUNT IN WORDS / राशि शब्दों में बैंक में जमा की जाने वाली कुल धनराशि को शब्दों में लिखें!

Step 9: Deposited By / जमाकर्ता यहां पर पैसे जमाकर्ता को अपने साइन करने होते हैं!

Yes Bank डिपॉजिट फॉर्म भरते समय निम्नलिखित जानकारी पर ध्यान दें? | Yes Bank Ki Jama Parchi Kaise Bhare

  1. डिपॉजिट फॉर्म भरते समय लाल रंग के पेन का प्रयोग नहीं करना होता है!
  2. बैंक जमा पर्ची भरते समय अपने मोबाइल नंबर अवश्य लिखे!
  3. फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की कटिंग ना करें क्योंकि इससे आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है!
  4. फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी स्पष्ट व साफ शब्दों में लिखी होनी चाहिए जिससे पैसे जमा करने में बैंक कर्मचारी को कोई परेशानी ना आये!
  5. खाता संख्या भरते समय विशेष ध्यान रखें, खाता संख्या एकदम सही होनी चाहिए!
  6. खाता धारक का नाम बैंक पासबुक के आधार पर ही लिखें गलत नाम लिखने से पैसे ट्रांसफर करने में परेशानी होती है!
  7. जमा की जाने वाली धनराशि को अंको व शब्दों में लिखें!

Yes Bank डिपॉजिट फॉर्म भरने के लाभ | Yes Bank Ki Jama Parchi Kaise Bhare

  • डिपॉजिट फॉर्म भरकर बैंक में पैसे जमा करने से जमाकर्ता के पास जमा की जाने वाली संपूर्ण धनराशि का रिकॉर्ड होता है! इसके द्वारा बड़ी ही आसानी से चेक किया जा सकता है कि किसको कितने रुपए भेजे गए हैं!
  • पैसे जमा होने के बाद बैंक कर्मचारी आपको ग्राहक प्रति (CUSTOMER COPY) देता है जिस पर बैंक की मोहर लगी होती है!
  • ग्राहक प्रति इस बात का प्रमाण होती है कि आपने पैसे को बैंक कर्मचारी के पास बिल्कुल सही तरीके से जमा किया है!
  • बैंक में पैसे जमा करने का यह सुरक्षित माध्यम है यदि बैंक कर्मी जमा की गई धनराशि की मनाही करते हैं तो आप बैंक अधिकारी के पास जमा पर्ची को पेश कर सकते हैं!
  • बैंक जमा पर्ची में खाता संख्या स्पष्ट रूप से लिखी हुई होती है जिससे धनराशि गलत अकाउंट में ट्रांसफर होने की समभावना नहीं होती!

Yes Bank डिपॉजिट फॉर्म भरने की प्रक्रिया | Yes Bank Ka Deposit Slip Kaise Bhare

Step 1: Yes Bank का डिपॉजिट फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले अपने नजदीक के बैंक ब्रांच से डिपॉजिट फॉर्म को प्राप्त करें!

Step 2: डिपॉजिट फॉर्म को प्राप्त करने के पश्चात इसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े!

Step 3: अब हमें डिपॉजिट फॉर्म में जमाकर्ता का नाम, खाता संख्या, खाता धारक का नाम, कुल जमा राशि आदि सभी जानकारी को सही से भरना है!

Step 4: फॉर्म में दी गई सभी जानकारी को भरने के पश्चात अब इसे बैंक कर्मचारी के पास जमा करना होता है!

Step 5: अब बैंक कर्मचारी फार्म में दिए गए खाता संख्या में पैसे को जमा कर देता है!

Step 6: पैसे जमा करने के पश्चात बैंक कर्मचारी आपको एक रिसीविंग स्लिप देता है जो इस बात का प्रमाण है कि अपने बैंक कर्मचारी के पास पैसे को सफलतापूर्वक जमा करवा दिए हैं!

महत्वपूर्ण लिंक
लाडली योजना दे रही गरीब परिवारों को ₹3,000 हर महीने
बिहार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
Rahul

नमस्ते! मैं राहुल कुमार हूँ, और मैं पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग के छेत्र मे हूँ। मुझे पाठकों को आकर्षित करने वाले रोचक और जानकारी पूर्ण लेख लिखना पसंद है। जब मैं अपने कीबोर्ड पर टाइप नहीं कर रहा होता हूँ, तो आप मुझे नई कॉफ़ी शॉप्स की खोज करते या नवीनतम टीवी शो देखते हुए पा सकते हैं। आइए जुड़ें और साथ मिलकर कुछ बेहतरीन कंटेंट बनाएँ!

2 thoughts on “Yes Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? | Yes Bank Ka Deposit Form Kaise Bhare”

Leave a Comment