इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना क्या है? | Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Kya Hai
- 2 माझी लड़की बहिण योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी
- 3 माझी लड़की बहिण योजना का उद्देश्य | Objective of Majhi Ladki Bahin Yojana
- 4 माझी लड़की बहिण योजना के लाभ | Benefits of Ladli Behna Yojana Maharashtra
- 5 माझी लड़की बहिण योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Ladli Yojana Maharashtra
- 6 माझी लड़की बहिण योजना के लिए अपात्रता | Disqualification Under Maharashtra Ladli Behna Yojana
- 7 माझी लड़की बहिण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 8 माझी लड़की बहिण योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- 9 निष्कर्ष | Conclusion for Majhi Ladki Bahin Yojana
- 10 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना की घोषणा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री अजीत पवार ने 28 जून, 2024 को विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान की थी! इस योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को प्रत्येक महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है!
आज के इस लेख में हम योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ जैसे मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना क्या है?, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया, इत्यादि पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं!
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना क्या है? | Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Kya Hai
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) की शुरुआत की है! इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1500 देने का वादा किया गया है!
जिन महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा! महाराष्ट्र में इस योजना को लाडली बहना योजना (Maharashtra Ladli Behna Yojana) के नाम से भी जाना जाता है!
Watch: "We are announcing Mukhyanantri Majhi Ladki Bahin (Chief Minister My Beloved Sister). Under this scheme, all women aged 21-60 will receive Rs 1500 per month. The scheme will be implemented from July 2024." – Maharashtra Deputy CM and NCP Chief Ajit Pawar at the State… pic.twitter.com/r2OZN8Fl3u
— IANS (@ians_india) June 28, 2024
माझी लड़की बहिण योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना | |
---|---|
योजना का नाम | माझी लड़की बहिण योजना |
कब घोषणा की गई | 28 जून, 2024 को |
किसके द्वारा घोषणा की गई | महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री अजीत पवार द्वारा |
लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाएं जिनकी आयु कम से कम 21 वर्ष तथा अधिकतम 60 वर्ष हो! |
लाभ | पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है! |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र |
आधिकारिक वेबसाइट | https://play.google.com/store/apps/details?id=com.saaviinfinet.narishakti_yojana_doot&hl=en_IN |
माझी लड़की बहिण योजना का उद्देश्य | Objective of Majhi Ladki Bahin Yojana
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को प्रत्येक महीने आर्थिक मदद प्रदान करना है! इसके अतिरिक्त इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य संभावित है!
- इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है!
- योजना का उद्देश्य महिलाओं की परिवार में भागीदारी को सुनिश्चित करना है!
- महिलाओं एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना!
माझी लड़की बहिण योजना के लाभ | Benefits of Ladli Behna Yojana Maharashtra
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना का मुख्य लाभ महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है! इसके अतिरिक्त इस योजना के निम्नलिखित लाभ संभावित हैं!
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि से महिलाएं अपने हिसाब से रुपए खर्च कर पाएंगे!
- महिलाएं इस धनराशि का उपयोग छोटे व्यापार को शुरू करने के लिए कर सकती है!
- इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा जिससे वे बैंकिंग जैसे कार्यों में भी सक्रिय होंगी!
माझी लड़की बहिण योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Ladli Yojana Maharashtra
- माझी लड़की बहिण योजना के लिए केवल महाराष्ट्र की गरीब महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं!
- आवेदक महिला को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है!
- आवेदक महिला की उम्र कम से कम 21 वर्ष से लेकर अधिकतम 60 वर्ष तक होनी चाहिए!
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए!
- आवेदक महिला के पास खुद के नाम का बैंक खाता हो जिसमें डीबीटी की सुविधा सक्रिय हो!
- आवेदक महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत ना हो!
माझी लड़की बहिण योजना के लिए अपात्रता | Disqualification Under Maharashtra Ladli Behna Yojana
निम्नलिखित महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है अर्थात वे इस योजना के लिए पात्र नहीं है
- जिस परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है!
- यदि आवेदक महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता है!
- यदि आवेदक महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत हो!
- यदि आवेदक महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व या वर्तमान में विधायक या सांसद है!
- यदि आवेदक महिला के परिवार के किसी भी सदस्य के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है तो!
माझी लड़की बहिण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
माझी लड़की बहिण योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है!
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आवेदक महिला के नाम का बैंक खाता हो जिसमें डीबीटी की सुविधा सक्रिय हो!
- आय का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आवेदक महिला द्वारा भरा गया शपथ पत्र/ हमीपत्र
माझी लड़की बहिण योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप माझी लड़की बहिण योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होता है! जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं!
यदि आप माझी लड़की बहिण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं!
Step 1: सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन नारी शक्ति दूत को डाउनलोड करना होता है!
Step 2: इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर व ओटीपी के माध्यम से इस मोबाइल एप्लीकेशन में लॉगिन कर लेना है!
Step 3: सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाने के बाद आपको नारी शक्ति दूत मोबाइल एप्लीकेशन के होम पेज पर मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिण योजना दिख जाएगी! इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हमें इसी बटन पर क्लिक करना होता है!
![Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Online Application](https://financeexpert.in/hindi/wp-content/uploads/2024/07/Mukhyamantri-Majhi-Ladki-Bahin-Yojana-Online-Application-new.webp)
Step 4: इसके बाद आपके सामने इस योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा! हमें इस एप्लीकेशन फॉर्म को बहुत ही ध्यान पूर्वक भरना है और उसके बाद हमें कुछ आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होता है!
आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद हम सबमिट के बटन पर क्लिक कर देंगे तो दोस्तों इस प्रकार हमारी एप्लीकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी!
निष्कर्ष | Conclusion for Majhi Ladki Bahin Yojana
माझी लड़की बहिण योजना महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी योजना साबित होने वाली है क्योंकि इस योजना से न केवल महिलाएं अपने निर्णय को लेने के लिए स्वतंत्र होगी बल्कि उन्हें इस योजना से आर्थिक मजबूती भी मिलने वाली है!
महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजना गरीब परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अति आवश्यक है! देश के अन्य राज्यों की सरकारों को भी इस प्रकार की योजनाओं का समर्थन करना चाहिए!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
-
महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना क्या है?
लाडली बहन योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार राज्य की गरीब महिलाओं के खाते में प्रत्येक महीने ₹1500 का अनुदान डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करती है! इसे महाराष्ट्र में माझी लड़की बहिण योजना के नाम से भी जाना जाता है!
-
माझी लड़की बहिण योजना के लिए आयु की सीमा क्या है?
महाराष्ट्र राज्य की वे महिलाएं जिनकी आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक है वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं!
-
क्या आंगनवाड़ी में कार्यरत महिलाएं माझी लड़की बहिण योजना के लिए आवेदन कर सकती है?
हां, आंगनवाड़ी में कार्यरत महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं! बसर्ते वे इस योजना से संबंधित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती हो!
अन्य महत्वपूर्ण लिंक |
Bank Of India का जमा फॉर्म कैसे भरें? |
Axis Bank का डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें? |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
3 thoughts on “माझी लड़की बहिण योजना दे रही महिलाओं को ₹1500 हर महीने | Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana”