SBI RTGS फॉर्म कैसे भरें? | SBI RTGS Form Kaise Bhare

अगर आप पैसे को आसान और सुरक्षित तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए RTGS का तरीका बहुत ही फायदेमंद होगा! RTGS की सुविधा प्रत्येक बैंक के द्वारा प्रदान की जाती है जिसके माध्यम से आप बड़ी ही आसानी से ₹2,00,000 से अधिक की धनराशि एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं!

SBI बैंक में RTGS करवाने के लिए आपको SBI के RTGS फॉर्म को भरना होता है! आज हम आपको SBI के इसी RTGS फॉर्म को भरना (SBI RTGS Form Kaise Bhare) सिखाएंगे!

SBI RTGS फॉर्म डाउनलोड लिंक

यदि आप SBI RTGS फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए हमने ठीक नीचे एक डाउनलोड लिंक दिया है! जिसपर आप क्लिक करके SBI RTGS फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं!

SBI RTGS फॉर्म कैसे भरें? | SBI RTGS Form Kaise Bhare

दोस्तों SBI बैंक के RTGS फॉर्म की एक फोटो हमने ठीक नीचे आपके साथ शेयर की है जिसमें आपको यह दिख रहा होगा कि SBI का RTGS फॉर्म दो भागों में होता है! हम सबसे पहले दाएं भाग (Right Side) को भरना सीखेंगे! इसके बाद हम बाएं भाग (Left Side) को भरेंगे!

फॉर्म के दाएं भाग को हम बैंक कॉपी कहते हैं जिसे रिकॉर्ड के लिए बैंक कर्मचारी द्वारा रख लिया जाता है! अब हम इसी भाग को भरने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को देखेंगे!

  • फोरम के सबसे शुरुआत में हमें दो बॉक्स दिखाई देंगे एक NEFT दूसरा RTGS! आप आरटीजीएस करवाना चाहते हैं तो आरटीजीएस बॉक्स पर टिक करें!
  • इसके बाद हमें Date और Branch Code डालना होता है! Branch Code बैंक अधिकारी से पूछ सकते हैं या अपने पासबुक में से देखकर भर सकते हैं!
  • Branch इस ऑप्शन में हमें अपनी ब्रांच का नाम लिखना होता है!
  • Plese remit the sum of Rs. इस ऑप्शन में आपको जितने रुपए ट्रांसफर करने होते हैं उनको शब्दों में लिखना होता है! और इसके तुरंत आगे Rs. अंकों में लिखने होते है!
  • By debiting my/ our account No. इस ऑप्शन में वह A/C No. डालने होते हैं जिसमें से पैसे कटेंगे!
  • (only NEFT), Cash (Only NEFT), Cheque (NEFT/RTGS) using cheque No. इस ऑप्शन में आप जिस माध्यम से पैसा भेजना चाहते हैं वहां पर टिक मार्क लगा दीजिए! जैसे हम Cheque के माध्यम से भेज रहे हैं! इसके बाद हमें Cheque No. डालना होता है और Date डालनी होती है!
  • Name of the Beneficiary आप जिसको पैसा भेज रहे हैं यहां पर उसका नाम लिखें!
  • Beneficiary Bank & Branch यहां पर लाभार्थी/जिसको पैसा भेज रहे हैं उसकी बैंक का नाम और ब्रांच का नाम लिखना होता है!
  • IFSC Code लाभार्थी के बैंक का IFSC कोड लिखें!
  • Beneficiary Account No. यहां पर लाभार्थी के बैंक के अकाउंट नंबर लिखने होते हैं!
  • Amount (in Words) आप जितना रुपए भेज रहे हैं उनको शब्दों में लिखना होता है!
  • Amount (in figures) इस ऑप्शन में रुपए को अंकों में लिखना होता है! इसके आगे Charges का ऑप्शन आएगा वहां पर बैंक हमसे जितने रुपए RTGS के चार्ज कर रहा है वह लिखने होते हैं! इसके बाद Total अमाउंट लिखना होता है!
  • Name of Applicant जो व्यक्ति अपने खाते से रुपए भेज रहा है यहां पर उसका नाम आता है!
  • Address जो व्यक्ति पैसा भेज रहा है यहां पर उसका एड्रेस लिखना होता है!
  • Mobile No. यहां पर मोबाइल नंबर डालने होते हैं!
  • Signature of Applicant(s) यहां पर Applicant/जो व्यक्ति पैसे भेज रहा है उसको अपने साइन करने होते हैं!

फॉर्म के बाये भाग को हम रिसीविंग कॉपी कहते हैं जिसे बैंक कर्मचारियों के द्वारा हमें वापस दे दिया जाता है! अब हम इसी भाग को भरने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को देखेंगे!

  • Branch जो व्यक्ति पैसा भेज रहा है यहां उसको अपनी ब्रांच का नाम लिखना होता है!
  • Date जिस दिन आप RTGS करवाते हैं यहां पर वह तारीख डालनी होती है!
  • Recived यहां पर आप जितनी रुपए भेजना चाहते हैं वह अमाउंट लिखनी होती है!
  • From यहां पर जो व्यक्ति पैसे भेज रहा है उसका नाम लिखना होता है!
  • Cheque No. यहां पर हमें अपने Cheque No. डालने होते हैं जिस Cheque का प्रयोग हमने RTGS में किया है!
  • favouring में लाभार्थी का नाम लिखना होता है!
  • A/c No. में लाभार्थी के Account No. लिखें!
  • IFSC Code यहां पर लाभार्थी के बैंक का IFSC कोड भरना होता है!
  • Beneficiary Bank& Branch यहां पर लाभार्थी को बैंक और ब्रांच का नाम लिखना होता है!
  • Amount यहां पर आप जितने रुपए भेज रहे हैं उस अमाउंट को लिखें!
  • Bank’s Charges बैंक द्वारा RTGS के लिए चार्ज किए गए अमाउंट को लिखें!
  • Total यहां पर जितने रुपए भेज रहे हैं और बैंक चार्जेस दोनों का टोटल लिखना होता है! और इस अमाउंट को शब्दों में लिखना होता है!

RTGS क्या होता है? | RTGS Kya Hota Hai

RTGS की फुल फॉर्म Real Time Gross Settlement होती है! RTGS फंड ट्रांसफर करने की ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से हम अपने खाते में मौजूद धनराशि को लाभार्थी के खाते में तुरंत भेज सकते हैं! यह फंड ट्रांसफर करने का सुरक्षित माध्यम है जिसके द्वारा किसी भी बैंक में बड़ी ही आसानी से पैसों का हस्तांतरण किया जा सकता है!

SBI RTGS फॉर्म भरने के लिए आवश्यक जानकारी

एसबीआई आरटीजीएस फॉर्म भरने के लिए हमें निम्नलिखित जानकारी का होना आवश्यक है!

  • धनराशि जो आप RTGS करना चाहते हैं!
  • आप इस धनराशि को किस वजह से भेज रहे हैं!
  • मोबाइल नंबर
  • लाभार्थी का नाम
  • लाभार्थी के बैंक का नाम
  • लाभार्थी के बैंक ब्रांच का नाम
  • लाभार्थी के बैंक के अकाउंट नंबर
  • लाभार्थी के बैंक का IFSC कोड

RTGS फॉर्म भरते समय ध्यान रखने वाली सावधानियां | RTGS Form SBI Kaise Bhare

एसबीआई आरटीजीएस (RTGS Form SBI Kaise Bhare) फॉर्म भरते समय हमें निम्नलिखित सावधानियां रखनी होती है!

  • फार्म में दी गई जानकारी को सदैव ठीक से भरे!
  • फॉर्म को भरते समय किसी प्रकार की गलती या कटिंग ना करें!
  • फॉर्म भरते समय नीले पेन का प्रयोग करें!
  • अगर फॉर्म में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो जाती है तो हमारा फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है!
  • फॉर्म भरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हमने लाभार्थी की सभी जानकारी सही भरी है अन्यथा हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है!
  • RTGS फॉर्म भरने के बाद उसे SBI बैंक के कर्मचारियों को ही दे! यदि यह फॉर्म भरने के बाद आपने किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया तो आपका आर्थिक नुकसान संभव है!

SBI RTGS शुल्क

बैंक के द्वारा आरटीजीएस की सुविधा उपलब्ध कराने की अवज में कुछ शुल्क भी लिया जाता है! जो प्रत्येक बैंक के लिए अलग-अलग हो सकता है! प्रत्येक बैंक द्वारा लगाया गया यह शुल्क अलग-अलग हो सकता है! SBI बैंक द्वारा लिया गया RTGS शुल्क निम्नलिखित है!

RTGS धनराशि शुल्क
₹2 लाख से ₹5 लाख तक₹20 + GST
₹5 लाख से अधिक₹40 + GST

बैंक में आरटीजीएस करने की पूरी प्रक्रिया | RTGS Form SBI Kaise Bhare

Step 1: सबसे पहले आपको SBI बैंक के ब्रांच में जाकर SBI के RTGS फॉर्म को लेना होता है!

Step 2: फॉर्म को बैंक से लेने के बाद, इसमें अपनी पर्सनल डिटेल को ध्यानपूर्वक भरे!

Step 3: इसके बाद आपको उस खाते का विवरण भरना होता है जिसमें आप पैसे को भेजना चाहते हैं! इन सभी जानकारी को भरते समय पूरा ध्यान रखें की कही कोई गलत ना हो जाए!

Step 4: आप जितने भी रुपए आरटीजीएस करना चाहते हैं उस धनराशि को फार्म में लिखें!

Step 5: फार्म की सभी डिटेल्स को भरने के बाद उसे अच्छे से चेक करें और फिर इसके बाद बैंक कर्मचारी के पास जमा कर दें!

Step 6: फार्म को बैंक कर्मचारियों को जमा करने के बाद अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप (Acknowledgement Slip) अवश्य लें! क्योंकि हम जितने भी रुपए की आरटीजीएस करवा रहे हैं उसका सबूत हमारे पास केवल यह एक्नॉलेजमेंट स्लिप ही है!

Step 7: फार्म को बैंक में जमा करने के 30 मिनट के भीतर ही हमारे खाते से धनराशि को लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है!

हमें 1 घंटे के बाद इस चीज की पुष्टि भी कर लेनी है कि हमारे धनराशि सुरक्षित ट्रांसफर हो गई है या नहीं!

SBI बैंक के RTGS हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी वजह से लाभार्थी के खाते में RTGS की गई धनराशि जमा नहीं हो पाती है तो इसके लिए आप अपनी ब्रांच में जाकर ब्रांच मैनेजर से बात कर सकते हैं! अन्यथा आप नीचे दिए गए पते पर भी अपनी समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं!

पता:
Asst. General Manager(IT-PS)
State Bank Global IT Centre, 3rd Floor, C Wing, Balaji Bhavan, Sector-11, CBD Belapur
Navi Mumbai – 400 614

मोबाइल नंबर: 022-27560746

G Mail पता: sbirtgs@sbi.co.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | SBI RTGS Kaa Form Kaise Bhare

  1. RTGS क्या होता है?

    RTGS की फुल फॉर्म Real Time Gross Settlement होती है! RTGS के माध्यम से हम किसी के भी बैंक अकाउंट में तुरंत रुपए भेज सकते हैं!

  2. SBI RTGS की धनराशि को लाभार्थी के खाते तक पहुंचने में कितना समय लगता है?

    इस प्रक्रिया में लगभग 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय लग सकता है!

  3. SBI RTGS द्वारा हम कितने रुपए भेज सकते हैं?

    RTGS के माध्यम से रुपए भेजने के लिए आपको कम से कम ₹200,000 की आवश्यकता होगी और अधिकतम आप कितने भी रुपए भेज सकते हैं!
    यदि आप आप ₹200000 से काम की धनराशि किसी भी व्यक्ति को भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आप SBI NEFT का उपयोग कर सकते हैं! क्योंकि SBI NEFT के माध्यम से आप ₹1 से लेकर अधिकतम कितने भी रुपए भेज सकते हैं!

  4. यदि RTGS की गई धनराशि लाभार्थी के खाते में जमा नहीं होती है तो क्या वह धनराशि भेजने वाले को वापस मिलती है?

    हां, यदि किसी वजह से धनराशि को लाभार्थी के खाते में जमा नहीं किया जा सकता है तो उस धनराशि को भेजने वाले (प्रेषक) के खाते में वापस भेज दिया जाता है!

  5. एक दिन या सप्ताह में किस समय RTGS की सुविधा ली जा सकती है?

    यदि आप पेट में जाकर RTGS करना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक का खुला होना अनिवार्य है! यदि बैंक की छुट्टी है तो आप यह कार्य नहीं कर सकते!
    लेकिन यदि आप RTGS ऑनलाइन माध्यम से करते हैं तो दिन में रात के समय (रात्रि 11.50 बजे से प्रातः 00.30 बजे के बीच) को छोड़कर कभी भी कर सकते हैं!

अन्य महत्वपूर्ण लिंक
हरियाणा फ्री टैबलेट योजना क्या है?
हरियाणा फ्री स्मार्टफोन योजना क्या है?
अन्य बैंकिंग लेख
Rahul

नमस्ते! मैं राहुल कुमार हूँ, और मैं पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग के छेत्र मे हूँ। मुझे पाठकों को आकर्षित करने वाले रोचक और जानकारी पूर्ण लेख लिखना पसंद है। जब मैं अपने कीबोर्ड पर टाइप नहीं कर रहा होता हूँ, तो आप मुझे नई कॉफ़ी शॉप्स की खोज करते या नवीनतम टीवी शो देखते हुए पा सकते हैं। आइए जुड़ें और साथ मिलकर कुछ बेहतरीन कंटेंट बनाएँ!

2 thoughts on “SBI RTGS फॉर्म कैसे भरें? | SBI RTGS Form Kaise Bhare”

Leave a Comment