इस पोस्ट में क्या-क्या है?
अटल पेंशन योजना (APY) में आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन राशि के आधार पर मासिक योगदान निर्धारित होता है। यहां हम विस्तार से समझेंगे कि अलग-अलग उम्र में शामिल होने पर आपको कितना योगदान देना होगा और कितनी पेंशन (Atal Pension Yojana Chart) मिलेगी।
अटल पेंशन योजना मे योगदान की विशेषताएं | Atal Pension Yojana Chart in hindi
- लचीला योगदान विकल्प – मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक
- पेंशन राशि विकल्प – ₹1000 से ₹5000 प्रति माह
- प्रवेश आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष
- नॉमिनी लाभ – नॉमिनी को गारंटीड कॉर्पस राशि मिलती है!
अटल पेंशन योजना की विस्तृत योगदान तालिका | Atal Pension Yojana Chart
प्रवेश आयु | वेस्टिंग अवधि (वर्ष) | ₹1000 मासिक पेंशन के लिए जरूरी मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक योगदान | ₹2000 मासिक पेंशन के लिए जरूरी मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक योगदान | ₹3000 मासिक पेंशन के लिए जरूरी मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक योगदान | ₹4000 मासिक पेंशन के लिए जरूरी मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक योगदान | ₹5000 मासिक पेंशन के लिए जरूरी मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक योगदान | नॉमिनी को कॉर्पस |
---|---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | ₹42/₹125/₹248 | ₹84/₹250/₹496 | ₹126/₹376/₹744 | ₹168/₹501/₹991 | ₹210/₹626/₹1239 | ₹1.7 लाख |
20 | 40 | ₹50/₹149/₹295 | ₹100/₹298/₹590 | ₹150/₹447/₹885 | ₹198/₹590/₹1169 | ₹248/₹739/₹1464 | ₹3.4 लाख |
25 | 35 | ₹76/₹226/₹449 | ₹151/₹450/₹891 | ₹226/₹674/₹1334 | ₹301/₹897/₹1776 | ₹376/₹1121/₹2219 | ₹5.1 लाख |
30 | 30 | ₹116/₹346/₹685 | ₹231/₹688/₹1363 | ₹347/₹1034/₹2048 | ₹462/₹1377/₹2727 | ₹577/₹1720/₹3405 | ₹6.8 लाख |
35 | 25 | ₹181/₹539/₹1068 | ₹362/₹1079/₹2136 | ₹543/₹1618/₹3205 | ₹722/₹2152/₹4261 | ₹902/₹2688/₹5323 | ₹8.5 लाख |
40 | 20 | ₹291/₹867/₹1717 | ₹582/₹1734/₹3435 | ₹873/₹2602/₹5152 | ₹1164/₹3469/₹6869 | ₹1454/₹4333/₹8581 | ₹8.5 लाख |
तालिका को कैसे समझें?
- प्रवेश आयु: जिस उम्र में आप APY योजना में शामिल होते हैं।
- वेस्टिंग अवधि (वर्ष): इस शब्दावली को आप एक उदाहरण के द्वारा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे!
उधारण: मान लीजिए कि आपकी आयु 18 वर्ष है और आप भी APY में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 42 वर्ष तक किसी योजना में पैसे कब भुगतान करना होगा! इस उदाहरण में 42 वर्ष ही वेस्टिंग अवधि है।
- मासिक पेंशन के लिए जरूरी मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक योगदान: चुनी गई पेंशन राशि के अनुसार मासिक/त्रैमासिक/ और अर्धवार्षिक प्रीमियम
- नॉमिनी को कॉर्पस: सब्सक्राइबर और जीवनसाथी की मृत्यु के बाद यह धनराशि नॉमिनी को मिलती है।
अटल पेंशन योजना योगदान तालिका – PDF | Atal Pension Yojana Chart PDF in Hindi
आप नीचे दिये गए लिंक से अटल पेंशन योजना का आधिकारिक योगदान चार्ट PDF में डाउनलोड कर सकते हैं:
महत्वपूर्ण बिंदु
- कम उम्र के फायदे: यदि आपका उम्र में इस योजना के साथ जोड़ते हैं तो आपको योगदान सबसे कम रहेगा।
- अधिक पेंशन के लिए: यदि आप उच्च पेंशन जैसे ₹5,000 प्रतिमाह चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रतिमाह अधिक योगदान भी करना होगा।
- नॉमिनी: इस योजना के अंतर्गत नॉमिनी को भी लाभ मिलता है जब सब्सक्राइबर और जीवन-साथी की मृत्यु हो जाती है तो सब्सक्राइबर द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम की पूरी राशि नॉमिनी को लौटा दी जाती है।
निष्कर्ष
अटल पेंशन योजना (APY) में आप जितनी जल्दी योगदान शुरू करेंगे उतना ही कम प्रीमियम आपको देना होगा और उसके विपरीत जितनी अधिक आपकी उम्र होगी उतना ही अधिक प्रीमियम भी होगा। इस योजना में आप अधिकतम 40 वर्ष की उम्र तक ही आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
-
योजना के अंत में नॉमिनी को क्या लाभ मिलता है?
60 वर्ष की आयु के बाद पेंशनधारी और उसके जीवनसाथी के निधन के बाद नॉमिनी को एकमुश्त कॉर्पस राशि दी जाती है, जो ₹1.7 लाख से ₹8.5 लाख तक हो सकती है, यह चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर करता है।
-
क्या मेरी आयु के अनुसार योगदान राशि में अंतर होता है?
हाँ, आपकी प्रवेश आयु के अनुसार मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक योगदान राशि में अंतर होता है। जितनी कम उम्र में आप योजना से जुड़ते हैं, उतना ही कम योगदान देना पड़ता है। उदाहरण:
18 वर्ष की आयु में ₹1000 पेंशन के लिए केवल ₹42/माह
40 वर्ष की आयु में ₹1000 पेंशन के लिए ₹291/माह -
क्या मुझे त्रैमासिक या अर्धवार्षिक भुगतान की सुविधा मिलती है?
जी हाँ, आप मासिक के अलावा त्रैमासिक और अर्धवार्षिक योगदान विकल्प भी चुन सकते हैं। उदाहरण:
25 वर्ष की आयु पर ₹5000 पेंशन के लिए:
मासिक: ₹376
त्रैमासिक: ₹1121
अर्धवार्षिक: ₹2219 -
40 वर्ष की आयु में योजना में शामिल होने पर सबसे अधिक योगदान क्यों देना पड़ता है?
40 वर्ष की आयु में वेस्टिंग अवधि केवल 20 वर्ष होती है, जिससे योगदान की कुल अवधि कम हो जाती है। इस कारण गारंटीड पेंशन पाने के लिए प्रति माह अधिक राशि देनी पड़ती है।
-
मुझे किस आधार पर पेंशन राशि चुननी चाहिए?
आपकी मासिक आय, बचत क्षमता और भविष्य की जरूरतों के अनुसार ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन राशि चुन सकते हैं। ध्यान दें कि उच्च पेंशन विकल्प के लिए मासिक योगदान भी अधिक होगा।
हमारे दूसरे लेख भी पढे |
अटल पेंशन योजना |
अटल पेंशन योजना के 11 जबरदस्त फायदे |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
2 thoughts on “अटल पेंशन योजना में योगदान (चार्ट सहित विश्लेषण) | Atal Pension Yojana Chart”