इस पोस्ट में क्या-क्या है?
- 1 SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड | SBI Etihad Guest Premier Credit Card in Hindi
- 2 SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड की एक झलकी
- 3 SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड के फिचर
- 4 SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड मे कुछ कमिया
- 5 SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड कोन-कोन ले सकता है?
- 6 SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड की सरल आवेदन प्रकीर्या
- 7 SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले शुल्क
- 8 निष्कर्ष
- 9 SBI कार्ड लिस्ट
- 10 FAQs
आज के समय में एक अच्छा क्रेडिट कार्ड न सिर्फ आपकी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि ट्रैवल, शॉपिंग और लाइफस्टाइल जैसे बेनिफिट्स भी देता है। SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड भी ऐसा ही क्रेडिट कार्ड है जो उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लगातार हवाई यात्रा करते रहते है।
आज के इस आर्टिक्ल मे SBI Etihad Guest Premier Credit Card in Hindi पर चर्चा की जाएगी इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढे।
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड | SBI Etihad Guest Premier Credit Card in Hindi
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड, SBI कार्ड और Etihad एयरवेज ने मिलकर बनाया है, जो खासतौर पर रेगुलर हवाई सफर करने वाले यात्रियो के लिए बनाया गया है। यह कार्ड Etihad Guest माइल्स प्रोग्राम से जुड़ा हुआ है, जिसमें आप हर खर्च पर माइल्स कमा सकते हैं और उन्हें फ्री फ्लाइट्स, होटल स्टे या अन्य ट्रैवल बेनिफिट्स में रिडीम कर सकते हैं।
इस कार्ड के साथ आपको Etihad Guest Gold स्टेटस मिलता है, जिससे आपको प्रायोरिटी बोर्डिंग, एक्स्ट्रा बैगेज अलाउंस और लाउंज एक्सेस जैसे विशेषाधिकार मिलते हैं।
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड की एक झलकी
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
वेलकम बेनिफिट | -5,000 Etihad Guest माइल्स के साथ-साथ एक कॉम्प्लीमेंटरी Etihad Guest Gold स्टेटस दिया जाता है। |
रिवॉर्ड रेट | – 6 माइल्स/₹100 (Etihad.com पर) – 4 माइल्स/₹100 (इंटरनेशनल स्पेंड) – 2 माइल्स/₹100 (अन्य स्पेंड) |
माइलस्टोन बेनिफिट | – 1 कलेंडर क्वार्टर मे ₹1.5 लाख खर्च करने पर कार्ड होल्डर को 1,500 माइल्स दिये जाते है – 1 साल मे ₹8 लाख खर्च करने पर कंपेनियन वाउचर |
लाउंज एक्सेस | – 4 इंटरनेशनल लाउंज विजिट/साल – 8 डोमेस्टिक लाउंज विजिट/साल |
इंश्योरेंस | – ₹50 लाख एयर एक्सीडेंट कवर – $1,000 लॉस्ट बैगेज कवर |
फ्यूल सरचार्ज वेवर | 1% |
जॉइनिंग फी | ₹4,999 |
रिन्यूअल फी | ₹4,999 (1 साल मे ₹5 लाख स्पेंड करने पर रिन्यूअल फीस मे छूट) |
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड के फिचर
1. वेलकम बेनिफिट
वेलकम बेनिफिट के रूप में निम्नलिखित लाभ दिए जाते हैं।
- 5,000 Etihad Guest माइल्स
- Etihad Guest Gold स्टेटस
2. स्पंडिंग पर रिवार्ड रेट
यदि आप इस क्रेडिट कार्ड की सहायता से निम्नलिखित श्रेणियां में ₹100 खर्च करते हैं तो आपको प्रत्येक ₹100 पर निम्नलिखित लाभ मिलते हैं।
- Etihad.com से टिकिट बूकिंग करने पर आपको प्रत्येक ₹100 खर्च करने पर 6 माइल्स दिये जाते हैं।
- इंटरनेशनल स्पेंड पर प्रति ₹100 पर 4 माइल्स।
- अन्य सभी खर्चों पर ₹100 पर 2 माइल्स।
3. माइलस्टोन बेनिफिट
- ₹1.5 लाख प्रति क्वार्टर खर्च करने पर 1,500 माइल्स मिलते हैं।
- ₹8 लाख सालाना खर्च करने पर 1 कंपेनियन वाउचर मिलता है, जिससे आप किसी को फ्री फ्लाइट पर ले जा सकते हैं।
4. इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस
इस कार्ड के साथ Priority Pass मेम्बरशिप ($99 मूल्य की) मिलती है, जिससे आप दुनियाभर के 1,000+ एयरपोर्ट लाउंज में प्रवेश पा सकते हैं। साथ ही एक साल में 4 इंटरनेशनल लाउंज विजिट फ्री हैं।
5. डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस
भारत में 8 डोमेस्टिक लाउंज विजिट प्रति वर्ष मिलती हैं, जिससे आप फ्लाइट से पहले आराम से बैठ सकते हैं।
6. ट्रैवल इंश्योरेंस
ट्रैवल इंश्योरेंस के रूप में इस कार्ड पर कार्ड होल्डर को निम्नलिखित Perks दिए जाते हैं।
- ₹50 लाख का वायु दुर्घटना बीमा
- यात्री का बेग खो जाने की कंडिशन मे $1,000 तक का इन्शुरेंस
- ₹1 लाख का फ्रॉड लायबिलिटी कवर
7. फ्यूल सरचार्ज वेवर
पेट्रोल पंप पर 1% फ्यूल सरचार्ज वेवर मिलता है। जो ₹500 से लेकर ₹4000 तक की ट्रांजैक्शन पर अवैध होता है। प्रति माह अधिकतम ₹250 तक का वेवर मिल सकता है।
8. वार्षिक फी मे वेवर का प्रावधान
अगर आप SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड से एक साल में ₹5 लाख या इससे अधिक खर्च कर देते हैं, तो जो फीस आपको हर साल वार्षिक फीस के रूप मे देनी पड़ती है वह माफ हो जाती है।
9. वीजा प्रिविलेजेस
यह क्रेडिट कार्ड VISA द्वारा संचालित है इसलिए वीजा द्वारा निर्मित लाभ कार्ड होल्डर को दिए जाते हैं।
- Hertz और Avis कार रेंटल पर 10-35% डिस्काउंट
- 900+ लक्जरी होटल्स पर ऑफर्स
- Kaligo.com पर 25% एक्स्ट्रा माइल्स
10. फ्लेक्सीपे ऑप्शन
₹2,500 या उससे अधिक के खर्च को EMI में कन्वर्ट कर सकते हैं, जिससे बड़े खर्चों को आसान किश्तों में मैनेज किया जा सकता है।
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड मे कुछ कमिया
- हाई जॉइनिंग और रिन्यूअल फी – ₹4,999 + GST फीस काफी ज्यादा है, खासकर उनके लिए जो कम खर्च करते हैं।
- Etihad माइल्स का लिमिटेड यूज – माइल्स सिर्फ Etihad और पार्टनर एयरलाइंस पर ही यूज होते हैं, जिससे रिडेम्पशन ऑप्शन्स कम हैं।
- माइलस्टोन टारगेट हाई – ₹1.5 लाख प्रति क्वार्टर खर्च करना हर किसी के लिए आसान नहीं है।
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड कोन-कोन ले सकता है?
- आयु: 21 से 70 वर्ष
- मिनिमम इनकम: आय का एक रेगुलर सोर्स होना अनिवार्य है।
- क्रेडिट स्कोर: 750+ (अच्छा सिबिल स्कोर जरूरी है)
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड की सरल आवेदन प्रकीर्या
ऑनलाइन
स्टेप 1: सबसे पहले बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: उसके बाद अप्लाई नौ के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवेदन फार्म को सही तरीके से भरे।
स्टेप 4: केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें।
स्टेप 5: बैंक द्वारा आवेदन प्रक्रिया की पूरी जांच करने के बाद आपके पास डाक द्वारा क्रेडिट कार्ड भेज दिया जाएगा।
ऑफलाइन
स्टेप 1: अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाएं।
स्टेप 2: बैंक कर्मचारी से SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड लेने की इच्छा जाहिर करें।
स्टेप 3: कर्मचारी द्वारा आपको एक आवेदन फार्म दिया जाएगा उसे, ध्यानपूर्वक भरे।
स्टेप 4: इस आवेदन फार्म के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न करें। दस्तावेज के रूप में आप अपने आधार कार्ड या पैन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
स्टेप 5: बैंक कर्मचारियों द्वारा आपकी ऑफलाइन आवेदन फार्म की दोबारा से जांच की जाएगी और उसके बाद ऑनलाइन पोर्टल पर उसे जानकारी को भरा जाएगा।
स्टेप 6: इसके बाद कुछ आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आप इस क्रेडिट कार्ड को दे सकते हैं।
SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले शुल्क
चार्ज | राशि (₹ + GST) |
---|---|
जॉइनिंग फी (पहले साल) | 4,999 |
रिन्यूअल फी (दूसरे साल से) | 4,999 (₹5 लाख स्पेंड पर वेवर) |
एड-ऑन कार्ड फी | निःशुल्क |
लेट पेमेंट फी | ₹500 + GST |
कैश अडवांस फी | 2.5% (मिनिमम ₹500) |
निष्कर्ष
SBI Ka Etihad Guest Premier Credit Card उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अक्सर इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं और Etihad एयरवेज का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ मिलने वाले Gold स्टेटस, प्रायोरिटी लाउंज एक्सेस और हाई रिवॉर्ड रेट इसे एक प्रीमियम कार्ड बनाते हैं।
हालांकि, इसकी हाई फीस और माइल्स रिडेम्पशन लिमिटेशन कुछ यूजर्स के लिए नुकसान हो सकते हैं।अगर आप ज्यादा इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं और ₹5 लाख सालाना खर्च कर सकते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
SBI कार्ड लिस्ट
SBI Spar Prime क्रेडिट कार्ड |
SBI KrisFlyer क्रेडिट कार्ड |
SBI KrisFlyer Apex कार्ड |
SBI BPCL Octane क्रेडिट कार्ड |
FAQs
-
क्या SBI Etihad Guest Premier कार्ड पर लाइफटाइम फ्री है?
नहीं, इस कार्ड की ₹4,999 + GST सालाना फीस है, लेकिन अगर आप साल में ₹5 लाख खर्च करते हैं, तो अगले साल की फीस माफ हो जाती है।
-
Etihad Guest माइल्स का उपयोग कहाँ किया जा सकता है?
इन माइल्स को Etihad एयरवेज, पार्टनर एयरलाइंस और होटल बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
क्या इस कार्ड से डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिलती है?
हाँ, आपको 8 डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स प्रति वर्ष मिलती हैं।
-
क्या फ्यूल सरचार्ज वेवर सभी पेट्रोल पंप्स पर लागू होता है?
हाँ, लेकिन यह सिर्फ ₹500 से ₹4,000 के बीच के ट्रांजैक्शन पर ही मिलता है।
नीचे दिये गए आर्टिक्ल भी एक बार जरूर पढे! |
बैंक में क्रेडिट क्या है? |
SBI सुपर बाइक लोन |
हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!
6 thoughts on “SBI Etihad Guest Premier क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी”