SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड | SBI Max Prime Credit Card in Hindi

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा ऑफर किया जाने वाला एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है, जो खासतौर पर उन लोगो के लिए बनाया गया है जो रेगुलर शॉपर्स और ट्रैवल एन्थुजियास्ट्स है। इस क्रेडिट कार्ड पर आपको कई तरह के फायदे जैसे रिवार्ड पॉइंट्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, माइलस्टोन बेनिफिट्स मिलते है।

आज हम इस आर्टिक्ल मे SBI Max Prime Credit Card in Hindi पर विस्तार से चर्चा करने वाले है जिसमे हम इसके सभी पहलुओ वर चर्चा करेंगे।

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड क्या है? | SBI Max Prime Credit Card in Hindi

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड एक प्रीमियम लाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड है, जो विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है जो बड़े खर्चों पर अधिक रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाना चाहते हैं। यह कार्ड SBI कार्ड और लैंडमार्क ग्रुप (Lifestyle, Home Centre, Max, Spar) के साथ मिलकर ऑफर किया जाता है।

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड के बारे में

SBI Max Prime Credit Card Details in Hindi
फीचरबेनेफिट्स
वार्षिक शुल्क₹2,999
रिवॉर्ड रेटप्रत्येक ₹100 की खर्चे पर 15 रिवॉर्ड पॉइंट
डाइनिंग/मूवीजप्रत्येक ₹100 की खर्चे पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट
एयरपोर्ट लाउंज8 डोमेस्टिक विजिट
फ्यूल सरचार्ज वेवर1% फ्युल का सरचार्ज वेवर
वैल्कम बेनिफिट12,000 रिवार्ड पॉइंट्स

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड के लाभ | Benefits of SBI Max Prime Card in Hindi

1. वैल्कम बेनिफिट

SBI Max Prime कार्ड की वार्षिक फीस जो की 2,999 रुपए है भरने के बाद आपको 12,000 रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं यह 12,000 रिवॉर्ड पॉइंट ₹3000 के बराबर होते हैं।

2. हाई रिवॉर्ड पॉइंट्स
  • लैंडमार्क स्टोर्स (Lifestyle, Home Centre, Max, Spar) पर प्रत्येक ₹100 खर्च करने पर आपको 15 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।
  • डाइनिंग और मूवी टिकट बुकिंग पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं।
  • फ्यूल को छोड़कर अन्य डिटेल खरीददारी पर आपके द्वारा खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर दो रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं।

चार रिवॉर्ड पॉइंट में मिलाकर ₹1 बनता है।

3. माइलस्टोन बेनिफिट्स
  • 1 वर्ष मे लैंडमार्क स्टोर्स पर ₹40,000 ख़र्च करने पर: 6,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट्स।
  • 1 वर्ष मे लैंडमार्क स्टोर्स पर ₹1 लाख ख़र्च करने पर: 12,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट्स।
  • 1 वर्ष मे लैंडमार्क स्टोर्स पर ₹1.8 लाख ख़र्च करने पर: 20,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट्स।
  • ₹5 लाख सालाना खर्च पर: 20,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट्स।

1 वर्ष में अधिकतम 58000 रिवॉर्ड पॉइंट ही अर्जित किए जा सकते हैं।

4. रिन्यूअल बेनिफिट

क्रेडिट कार्ड को हर साल रिन्यू करने पर ₹3,000 की कीमत के 12,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

5. फ्यूल सरचार्ज वेवर

₹500 से ₹4,000 के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1% सरचार्ज वेवर (मैक्सिमम ₹250 प्रति स्टेटमेंट साइकल)।

6. एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस
  • 8 कंप्लीमेंटरी डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स प्रति वर्ष।
  • 4 इंटरनेशनल लाउंज विजिट्स (Priority Pass के जरिए)।
7. प्रायोरिटी पास मेम्बरशिप

कार्डधारकों को USD 99 मूल्य की मुफ्त Priority Pass मेम्बरशिप मिलती है।

8. विश्वभर में स्वीकृति

इस कार्ड को 24 मिलियन+ वैश्विक आउटलेट्स और 3.25 लाख+ भारतीय आउटलेट्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

9. कैश विदड्रॉल

इस क्रेडिट कार्ड पर 1 मिलियन+ Visa ATMs से कैश निकालने की सुविधा उपलब्ध है।

10. रिवॉर्ड रिडेम्पशन

रिवॉर्ड पॉइंट्स को Lifestyle, Home Centre, Max और Spar स्टोर्स पर तुरंत रिडीम किया जा सकता है।

नुकसान (Cons)

  • हाई एनुअल फीस – ₹2,999 + GST, जो नए यूजर्स के लिए महंगी हो सकती है।
  • लैंडमार्क स्टोर्स पर ही ज्यादा रिवॉर्ड्स – अन्य जगहों पर रिवॉर्ड रेट कम है।
  • फ्यूल सरचार्ज लिमिट – केवल ₹500-₹4,000 के ट्रांजैक्शन पर वेवर मिलता है।

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड के पात्रता मानदंड

  • आयु: 21 से 70 वर्ष (सैलरीड), 18+ (सेल्फ-एम्प्लॉयड)।
  • नागरिकता: भारतीय नागरिक या NRI
  • CIBIL स्कोर: 750+ (अच्छा क्रेडिट स्कोर होना जरूरी है)।
  • आय: व्यक्ति के पास आय का एक निरंतर सोर्स होना चाहिए।

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज़

दस्तावेज़सैलरीडसेल्फ-एम्प्लॉयड
पहचान प्रमाणआधार कार्ड, ड्राइविंग लैसेंस पासपोर्ट/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
पता प्रमाणआधार कार्ड/बिजली बिल/रेंट एग्रीमेंटबिजली बिल/रेंट एग्रीमेंट
आय प्रमाणसैलरी स्लिप या फॉर्म 16बैंक स्टेटमेंट या ITR
पासपोर्ट साइज फोटो2 पासपोर्ट साइज फोटो2 पासपोर्ट साइज फोटो

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. SBI कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Max Prime” कार्ड चुनें और फिर “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स (नाम, मोबाइल, ईमेल) भरें।
  4. आय और एम्प्लॉयमेंट डिटेल्स दर्ज करें।
  5. KYC डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  6. एग्रीमेंट पढ़कर सबमिट करें।
  7. वेरिफिकेशन के बाद कार्ड 7-10 दिनों में डिलीवर होगा।
  8. कार्ड एक्टिवेट करने के बाद इस्तेमाल शुरू करें।

फीस और चार्जेस

चार्जराशि
वार्षिक शुल्क₹2,999 + GST
रिन्यूअल फीस₹2,999 + GST
एड-ऑन कार्ड फीसनिःशुल्क
लेट पेमेंट फीस₹500 + GST
कैश एडवांस फीस2.5% (न्यूनतम ₹500)

निष्कर्ष

SBI ka Max Prime Credit Card उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लैंडमार्क स्टोर्स, डाइनिंग और ट्रैवल पर ज्यादा खर्च करते हैं। अगर आप इसके बेनिफिट्स का पूरा फायदा उठा सकते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

SBI क्रेडिट कार्ड लिस्ट

SBI Titan क्रेडिट कार्ड
SBI Reliance क्रेडिट कार्ड
SBI Reliance Prime क्रेडिट कार्ड
SBI MAX क्रेडिट कार्ड

SBI Max Prime क्रेडिट कार्ड FAQs

  1. SBI Max Prime कार्ड पर कितने रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं?

    लैंडमार्क स्टोर्स पर 15 RP/₹100, डाइनिंग पर 10 RP/₹100 और अन्य खरीदारी पर 2 RP/₹100।

  2. SBI Max Prime कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस कितनी बार मिलता है?

    इस क्रेडिट कार्ड पर आपको 8 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल लाउंज विजिट्स प्रति वर्ष मिलते है।

  3. SBI Max Prime कार्ड की वार्षिक और जॉइनिंग फीस क्या है?

    SBI Max Prime कार्ड की वार्षिक फीस ₹2,999 और जॉइनिंग फीस भी ₹2,999 है।

अन्य लिंक
SBI Max Select क्रेडिट कार्ड
आधार लोन की सम्पूर्ण जानकारी
Jony Baku
Administrator at  | Finance Expert

हेलो दोस्तों, मेरा नाम जॉनी बाकू है और मैं भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला हूं! मैंने ब्लॉगिंग (Blogging) की दुनिया में अपना पहला कदम वर्ष 2019 में रखा था और तभी से मैं इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत हूं! मुझे आर्टिकल लिखना एवं पढ़ना बहुत पसंद है इसी वजह से मैं अपने आर्टिकल को बेहतर से बेहतर लिखने का प्रयास करता हूं!